Mukhymantri Anuprati Coaching Yojana 2026: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का नोटिफिकेशन जारी

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2026 के अंतर्गत लगभग 30,000 विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जाएगी जिसमें महिला और पुरुष अभ्यर्थी दोनों ही आवेदन कर सकेंगे इसका लाभ लेने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भरना होगा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए आवेदन फार्म 8 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक भरे जाएंगे।

Mukhymantri Anuprati Coaching Yojana 2026 Overview

Scheme NameAnuprati Coaching Yojana 2026-27
StateRajasthan
DepartmentSocial Justice & Empowerment Department (SJED)
BeneficiariesSC, ST, OBC, MBC, EWS & Other Eligible Students
FacilityFree Coaching for Competitive Exams
Mode of ApplicationOnline
Total Seat30,000
Official Websitesje.rajasthan.gov.in

Mukhymantri Anuprati Coaching Yojana 2026 Application Fees

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए किसी भी प्रकार का कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है इसके लिए सभी अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Mukhymantri Anuprati Coaching Yojana 2026 का उद्देश्य

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का उद्देश्य विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करवाना है जिसके लिए कोचिंग संस्थान के माध्यम से उत्कृष्ट ढंग से कोचिंग करवा कर रोजगार के समान अवसर प्रदान करना उद्देश्य रखा गया है मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए विभिन्न भारतीयों के लिए प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों से कोचिंग के लिए अपना आवास छोड़कर अन्य शहरों में आकर रहने उनके आवास एवं भोजन आदि के लिए सरकार की तरफ से प्रतिवर्ष ₹40000 तक का लाभ दिया जाएगा।

Mukhymantri Anuprati Coaching Yojana 2026 में सीटों कि संख्या

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए सीटों की संख्या की बात करें तो इसके लिए प्रत्येक भर्ती हेतु अलग-अलग सीटों की संख्या रखी गई है जो कि हम आपके यहां पर बता रहे हैं।

अनुप्रति कोचिंग योजना 2026-27 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कुल 30,000 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें से यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के लिए 450 सीटें रखी गई हैं। आरपीएससी द्वारा आयोजित आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा हेतु 900 सीटें निर्धारित हैं। वहीं, आरपीएससी द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर परीक्षा और अन्य लेवल-10 एवं उससे ऊपर की परीक्षाओं के लिए कुल 2100 सीटें दी गई हैं।

रीट परीक्षा के लिए 2850 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा आरएसएसबी द्वारा आयोजित पटवारी, कनिष्ठ सहायक और अन्य लेवल-5 से ऊपर तथा लेवल-10 से नीचे की परीक्षाओं के लिए 3600 सीटें निर्धारित की गई हैं। कांस्टेबल परीक्षा हेतु 2400 सीटें दी गई हैं बैंकिंग और बीमा की विभिन्न परीक्षाओं के लिए 900 सीटें रखी गई हैं जबकि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए भी 900 सीटें निर्धारित हैं। इसके साथ ही यूपीएससी द्वारा आयोजित CDS और SSC द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए 900 सीटें तय की गई हैं।

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा और मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए सबसे अधिक 12000 सीटें निर्धारित की गई हैं क्लैट परीक्षा हेतु 600 सीटें रखी गई हैं वहीं प्रोफेशनल कोर्सेज में CA FC + CUET के लिए 800 सीटें, CS IET + CUET के लिए 800 सीटें और CMA FC + CUET के लिए 800 सीटें निर्धारित की गई हैं।

Mukhymantri Anuprati Coaching Yojana Category Wise Seat

CategoryTotal Seats
अनुसूचित जाति (SC)9,000
अनुसूचित जनजाति (ST)7,500
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)7,500
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)4,500
अल्पसंख्यक वर्ग (Minorities)1,500
कुल30,000

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2026 पात्रता

  • अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग का सदस्य या विशेष योग्यजन होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी जिनके माता-पिता/ अभिभावक राजकीय कार्मिक नहीं है तो माता-पिता/ अभिभावक की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए अथवा राजस्थान में राजकीय कार्मिक है तो उनका पे मैट्रिक्स का अधिकतम लेवल 11 तक हो और सकल वेतन एवं अन्य समस्त स्रोतों सहित कुल वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपए तक हो अथवा अभिभावक केंद्र सरकार में राजकीय कार्मिक है तो पे मैट्रिक्स का अधिकतम लेवल 6 तक हो और सकल वेतन एवं अन्य समस्त स्रोतों सहित कुल वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपए तक हो।
  • इस योजना का लाभ केवल एक बार ही प्राप्त होगा, विद्यार्थी द्वारा पूर्व में इस निशुल्क कोचिंग योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया गया हो।
  • यदि अभ्यर्थी केंद्र या राज्य सरकार या अन्य किसी शासकीय निकाय में नियमित राज्य कार्मिक के रूप में सेवारत है तो वह अभ्यर्थी कोचिंग योजना के अंतर्गत पात्र नहीं होगा।

Mukhymantri Anuprati Coaching Yojana 2026 चयन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए चयन प्रक्रिया सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा प्राप्त आवेदन फार्म में से योजना अंतर्गत निर्धारित राज्य स्तरीय लक्षण के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी जो की परीक्षा पाठ 3 गुना अभ्यर्थियों की प्रोविजनल मेरीट लिस्ट जारी की जाएगी।

प्रोविजनल मेरीट लिस्ट के अंदर चयनित अभ्यर्थियों के समय दस्तावेजों एवं अन्य सभी पात्रता की जांच अपने जिले के विभागीय जिलाधिकारी द्वारा 10 दिन में सत्यापित की जाएगी और उसे अनुमोदित की जाएगी इसके बाद विभाग द्वारा योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्षण के अनुरूप मुख्य मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

जिसमें अन्य जो बच्चे में हैं उनको प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा मुख्य मेरिट लिस्ट क्या अभ्यर्थियों को 10 दिन के अंदर कोचिंग संस्थान को ज्वाइन करना होगा ऐसा नहीं करने पर एक सीटों पर प्रतीक्षा सूची से योग्य व्यक्तियों का अवसर प्रदान किया जाएगा।

How To Apply Mukhymantri Anuprati Coaching Yojana 2026

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।

  • सबसे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद में होम पेज मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना ऑफिशल नोटिफिकेशन दिया गया है जिसे डाउनलोड कर लेना है।
  • अब इसके अंदर दी गई पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है और एसएसओ पोर्टल पर जाना है अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
  • ध्यान रहे अप्लाई ऑनलाइन से पहले आपके सामने यूजर आईडी और पासवर्ड मांगा जाएगा जहां पर एसएसओ आईडी पर यह बना हुआ होना चाहिए।
  • अब आपके सामने SJMS SMS दिखाई देगा जिस पर सीएम अनुप्रति कोचिंग योजना नाम है उसे पर क्लिक कर देना है।
  • यहां पर आवेदन फार्म आपके सामने ओपन हो जाएगा जिसके अंदर पूछी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करनी है।
  • आवेदन फार्म में अपने जरूरी डॉक्यूमेंट पासवर्ड साइज नवीनतम फोटो सिग्नेचर अपलोड करने हैं सभी जानकारी कंप्लीट करने के बाद में फॉर्म को सबमिट कर देना है और अंत में फाइनल प्रिंट आउट निकाल लेना है ताकि भविष्य में काम आ सके।

Mukhymantri Anuprati Coaching Yojana 2026 Important Links

Mukhymantri Anuprati Coaching Yojana 2026 Online Form Start8 September 2026
Mukhymantri Anuprati Coaching Yojana 2026 Online Form Last Date7 Octomber 2026
Mukhymantri Anuprati Coaching Yojana NotificationClick Here
Mukhymantri Anuprati Coaching Yojana Apply OnlineClick Here
Official Websitehttps://sje.rajasthan.gov.in/

Leave a Comment