RRC NWR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में 2008 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं पास और ITI अभ्यर्थी करें आवेदन

उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से उत्तर पश्चिम रेलवे की विभिन्न इकाइयों में कुल 2008 अप्रेंटिस प्रशिक्षण स्लॉट पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। विस्तृत नोटिफिकेशन 1 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है और आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है।

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का 10वीं कक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना तथा संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT का नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। आयु सीमा 15 वर्ष से अधिक और 24 वर्ष से कम रखी गई है। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के बजाय 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा।

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 Important Dates

विवरणतारीख
विस्तृत नोटिफिकेशन जारी1 अक्टूबर 2026
आवेदन शुरू7 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि6 नवंबर 2026
अंतिम समयरात 11:59 बजे

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
संगठनNorth Western Railway
भर्ती का नामAct Apprentice 2026-27
नोटिफिकेशन संख्या04/2026 (NWR/AA)
कुल प्रशिक्षण स्लॉट2008
आवेदन माध्यमऑनलाइन
चयन का आधारमेरिट
प्रशिक्षण क्षेत्रNorth Western Railway की विभिन्न इकाइयां
आधिकारिक वेबसाइटrrcjaipur.in

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

श्रेणीशुल्क
अन्य सभी अभ्यर्थी₹100
SC/STनिःशुल्क
PwBDनिःशुल्क
महिलानिःशुल्क

आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद आवेदन में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 Vacancy Details

इस भर्ती में कुल 2008 प्रशिक्षण स्लॉट रखे गए हैं। अभ्यर्थी को उपलब्ध इकाइयों में से केवल एक Unit का चयन करना होगा। प्रमुख इकाइयों में अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, B.T.C. Carriage Ajmer, B.T.C. LOCO Ajmer, Carriage Workshop Bikaner और Carriage Workshop Jodhpur शामिल हैं।

इकाईप्रशिक्षण स्लॉट
DRM Office Ajmer500
DRM Office Bikaner524
DRM Office Jaipur580
DRM Office Jodhpur134
B.T.C. Carriage Ajmer73
B.T.C. LOCO Ajmer69
Carriage Workshop Bikaner33
Carriage Workshop Jodhpur67
कुल2008

विभिन्न इकाइयों में Fitter, Electrician, Diesel Mechanic, Welder, Carpenter, Electronics Mechanic तथा Computer Operator and Programming Assistant सहित कई ट्रेड में प्रशिक्षण स्लॉट दिए गए हैं।

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

अभ्यर्थी की आयु 6 नवंबर 2026 को 15 वर्ष पूरी होनी चाहिए और 24 वर्ष पूरी नहीं होनी चाहिए। SC/ST अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष तथा OBC अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। PwBD अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की आयु छूट दी जाएगी।

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 Educational Qualification

अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। जिन अभ्यर्थियों का अंतिम परीक्षा परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है, वे आवेदन न करें।

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती में चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। मेरिट तैयार करने के लिए 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के प्रतिशत का साधारण औसत लिया जाएगा। समान अंक होने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी। इसके बाद भी जन्मतिथि समान होने पर जिसने पहले मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, उसे वरीयता मिलेगी। चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 How to Apply

अभ्यर्थी को www.rrcjaipur.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन में व्यक्तिगत जानकारी, आधार नंबर, शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी योग्यता की जानकारी सही-सही भरनी होगी। अभ्यर्थी केवल एक Unit के लिए आवेदन कर सकता है। एक से अधिक आवेदन करने पर आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक है। आवेदन की हार्ड कॉपी रेलवे को भेजने की आवश्यकता नहीं है।

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Start RRC NWR Apprentice Recruitment 2026 form7 October 2026
Last Date Online Application form6 November 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiterrcjaipur.in

Leave a Comment