SSC CHSL Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग 12वीं पास के लिए 2536 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा SSC CHSL Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा के माध्यम से लोअर डिवीजन क्लर्क/जूनियर सचिवालय सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड ‘A’ के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए लगभग 2536 पद निर्धारित किए गए हैं। 12वीं पास अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

SSC CHSL Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी जैसे महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क, पदों का विवरण, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

SSC CHSL Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामSSC CHSL Recruitment 2026
परीक्षा का नामCombined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2026
भर्ती बोर्डकर्मचारी चयन आयोग
कुल पदलगभग 2536
पदLDC/JSA, DEO, DEO Grade ‘A’
आवेदन माध्यमऑनलाइन
नौकरी का स्थानभारत में विभिन्न स्थान
योग्यता12वीं पास
आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

SSC CHSL Recruitment 2026 Important Dates

कार्यक्रमतारीख
आवेदन शुरू7 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि7 अक्टूबर 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि8 अक्टूबर 2026
आवेदन सुधार अवधि14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026
परीक्षाआयोग द्वारा बाद में घोषित

SSC CHSL Recruitment 2026 Application Fee

  • SSC CHSL Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹100 आवेदन शुल्क देना होगा।
  • महिला अभ्यर्थियों तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन और पात्र भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

SSC CHSL Recruitment 2026 Vacancy Details

SSC CHSL 2026 भर्ती के अंतर्गत लगभग 2536 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अंतिम पदों की संख्या बाद में निर्धारित की जाएगी तथा पदों की विस्तृत श्रेणीवार जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

इस भर्ती में मुख्य रूप से निम्न पद शामिल हैं:

  • लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)
  • जूनियर सचिवालय सहायक (JSA)
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड ‘A’

पदों की अंतिम संख्या में बदलाव हो सकता है।

SSC CHSL Recruitment 2026 Age Limit

  • SSC CHSL Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 अगस्त 2026 को 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 1999 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

SSC CHSL Recruitment 2026 Educational Qualification

  • SSC CHSL Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • LDC/JSA तथा अधिकांश DEO और DEO Grade ‘A’ पदों के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है।
  • वहीं कुछ विशेष DEO और DEO Grade ‘A’ पदों के लिए अभ्यर्थी का विज्ञान वर्ग से 12वीं पास होना तथा गणित विषय के रूप में होना आवश्यक है।
  • जो अभ्यर्थी 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन निर्धारित अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 तक आवश्यक शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करना जरूरी है।

SSC CHSL Recruitment 2026 Selection Process

  • SSC CHSL भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा।
  • पहले चरण में टियर-I परीक्षा आयोजित होगी। टियर-I में सफल अभ्यर्थियों को टियर-II परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • टियर-II परीक्षा में सभी अभ्यर्थियों के लिए गणितीय क्षमता, तर्क एवं सामान्य बुद्धिमत्ता, अंग्रेजी भाषा एवं समझ तथा सामान्य जागरूकता से संबंधित प्रश्न होंगे। इसके अलावा कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा तथा कौशल/टाइपिंग परीक्षा भी होगी।
  • कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा और कौशल/टाइपिंग परीक्षा निर्धारित पदों के अनुसार अर्हता प्रकृति की होगी। DEO पद के लिए कौशल परीक्षा तथा अन्य संबंधित पदों के लिए टाइपिंग परीक्षा निर्धारित है।
  • अंतिम चयन टियर-II के निर्धारित अंकों, आवश्यक परीक्षाओं में अर्हता तथा अभ्यर्थी द्वारा दी गई पद एवं विभाग की प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाएगा।
  • टियर-II के सेक्शन-I, सेक्शन-II और सेक्शन-III में गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटौती की जाएगी।

How to Apply SSC CHSL Recruitment 2026

  • SSC CHSL Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थियों को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
  • सबसे पहले आयोग की वेबसाइट पर जाएं और अपना पंजीकरण पूरा करें। इसके बाद लॉगिन करके SSC CHSL 2026 भर्ती का आवेदन फॉर्म खोलें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण सही-सही भरें। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपलोड करें।
  • यदि आवेदन शुल्क लागू है तो शुल्क का भुगतान करें। आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें ताकि भविष्य में इसकी आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सके।

SSC CHSL Recruitment 2026 Important Links

Start SSC CHSL Recruitment 2026 form7 September 2026
Last Date Online Application form7 October 2026 (23:00 Hours)
Last Date for Online Fee Payment8 October 2026 (23:00 Hours)
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitessc.gov.in

Leave a Comment