UGC NET December Exam Schedule 2026: यूजीसी नेट दिसंबर सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की विषयवार परीक्षा तिथि जारी, परीक्षा 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर को दो पारियों में होगी। परीक्षा शहर की सूचना 21 दिन पहले जारी होगी।

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। अब अभ्यर्थी अपने विषय के अनुसार परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी चेक कर सकते हैं। एनटीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी।

एनटीए ने 19 नवंबर 2026 को Subject-wise Exam Schedule जारी किया है। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगी। अभ्यर्थियों को अपने विषय का नाम और Subject Code देखकर परीक्षा की सही तारीख तथा शिफ्ट की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

UGC NET December Exam Schedule 2026 Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाNational Testing Agency (NTA)
परीक्षा का नामUGC NET December 2026
विभागUniversity Grants Commission (UGC)
उद्देश्यJRF, Assistant Professor एवं Ph.D. Admission
कुल विषय87
नोटिफिकेशन जारी08 अक्टूबर 2026
संशोधित Information Bulletin16 अक्टूबर 2026
आवेदन प्रक्रिया08 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026
Subject-wise Exam Schedule19 नवंबर 2026
परीक्षा तिथि14, 15, 16, 17, 18 एवं 21 दिसंबर 2026
परीक्षा का माध्यमComputer Based Test (CBT)
पहली शिफ्टसुबह 09:00 से दोपहर 12:00 बजे
दूसरी शिफ्टदोपहर 03:00 से शाम 06:00 बजे
आधिकारिक वेबसाइटugcnet.nta.nic.in

UGC NET December Exam Schedule 2026 Latest Update

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET December 2026 का Subject-wise Exam Schedule जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार यूजीसी नेट की परीक्षा 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा Computer Based Test (CBT) मोड में दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी अपने विषय का नाम और Subject Code देखकर परीक्षा की तारीख एवं शिफ्ट की जानकारी चेक कर सकते हैं।

एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार Exam City Intimation Slip परीक्षा से 21 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विषय की परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी Subject-wise Schedule PDF में जरूर चेक करें तथा आगे के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। किसी भी जानकारी के लिए एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ईमेल ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है।

UGC NET December Exam Schedule 2026 Important Dates

UGC NET दिसंबर 2026 का नोटिफिकेशन 8 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था। इसके बाद 16 अक्टूबर 2026 को संशोधित Information Bulletin जारी किया गया। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2026 तक चली। अब एनटीए ने 19 नवंबर 2026 को विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा शहर की सूचना परीक्षा से 21 दिन पहले जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले उपलब्ध कराए जाएंगे।

How to Check UGC NET December 2026 Subject-wise Exam Schedule

  1. सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर UGC NET December 2026 से संबंधित Public Notice खोलें।
  3. Subject-wise Schedule के PDF लिंक पर क्लिक करें।
  4. पीडीएफ में अपने विषय का नाम और Subject Code खोजें।
  5. विषय के सामने दी गई परीक्षा तिथि और शिफ्ट चेक करें।
  6. परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

UGC NET December Exam Schedule 2026 Important Links

UGC NET December Exam Schedule 2026 NoticeClick here
Official Websitehttps://ugcnet.nta.nic.in/

Leave a Comment