राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर द्वारा Assistant Prosecution Officer (APO) Recruitment 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती विधि विभाग के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। राजस्थान में लॉ फील्ड की सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार अवसर माना जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 जून 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 07 जुलाई 2026 रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 371 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें सामान्य वर्ग, ओबीसी, एमबीसी, एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए अलग-अलग पद आरक्षित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा के आधार पर आयोजित होगी। LLB Degree रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
RPSC Assistant Prosecution Officer Recruitment 2026 Overview
RPSC APO Recruitment 2026 का आयोजन राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा किया जा रहा है।
| Details | Information |
|---|---|
| Recruitment Name | RPSC APO Recruitment 2026 |
| Organization | Rajasthan Public Service Commission (RPSC) |
| Post Name | Assistant Prosecution Officer (APO) |
| Department | Law Department |
| Total Posts | 371 |
| Non Scheduled Area | 176 |
| Scheduled Area | 05 |
| Application Mode | Online |
| Job Location | Rajasthan |
| Official Website | rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC Assistant Prosecution Officer Recruitment 2026 Important Dates
RPSC APO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 जून 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार अंतिम तिथि 07 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क भी अंतिम तिथि तक जमा किया जा सकेगा। परीक्षा तिथि बाद में आयोग द्वारा जारी की जाएगी।
| Event | Date |
|---|---|
| Notification Release Date | 27 May 2026 |
| Online Application Start Date | 08 June 2026 |
| Last Date to Apply Online | 07 July 2026 |
| Last Date Fee Payment | 07 July 2026 |
| Exam Date | Notify Later |
| Admit Card Release | Before Exam |
RPSC Assistant Prosecution Officer Recruitment 2026 Application Fees
| Category | Fees |
|---|---|
| General / BC Creamy Layer | ₹600 |
| BC NCL / MBC / EWS | ₹400 |
| SC / ST / PH | ₹400 |
सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 निर्धारित किया गया है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (Non Creamy Layer), अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 रखा गया है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा। One Time Registration (OTR) शुल्क पहले जमा कर चुके उम्मीदवारों को दोबारा शुल्क जमा नहीं करना होगा।
RPSC Assistant Prosecution Officer Recruitment 2026 Age Limit, Vacancy Details
RPSC APO Recruitment 2026 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
RPSC Assistant Prosecution Officer Recruitment 2026 Educational Qualification
RPSC APO Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Law Degree (Professional) या Integrated Law Course होना आवश्यक है।
इसके साथ उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना जरूरी रहेगा।
RPSC Assistant Prosecution Officer Recruitment 2026 Selection Process and Exam Pattern
RPSC APO Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा के आधार पर आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा Objective Type होगी जबकि मुख्य परीक्षा लिखित रूप में आयोजित की जाएगी।
Preliminary Exam Pattern
| Subject | Weightage |
|---|---|
| Law Subjects | 70% |
| Hindi & English Proficiency | 30% |
प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। परीक्षा में लॉ विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा दक्षता से भी प्रश्न शामिल किए जाएंगे।
Main Exam Pattern
| Paper | Subject | Marks | Duration |
|---|---|---|---|
| Paper-I | Law | 300 | 3 Hours |
| Paper-II | General Hindi | 50 | 2 Hours |
| Paper-II | General English | 50 | 2 Hours |
मुख्य परीक्षा में Law, General Hindi एवं General English विषय शामिल रहेंगे। Law Paper का स्तर उच्च रखा गया है तथा इसमें Criminal Law एवं Procedure आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
Law Subjects Included in Exam
मुख्य परीक्षा के Law Paper में भारतीय दंड संहिता (IPC), भारतीय साक्ष्य अधिनियम, दंड प्रक्रिया संहिता, भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), POCSO Act, Juvenile Justice Act, Arms Act एवं Rajasthan Excise Act सहित कई महत्वपूर्ण कानूनों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
Salary Details
RPSC APO Recruitment 2026 में चयनित उम्मीदवारों को Pay Matrix Level-11 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। परिवीक्षा काल के दौरान नियमानुसार फिक्स वेतन देय होगा। इसके अलावा DA, HRA एवं अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
RPSC Assistant Prosecution Officer Recruitment 2026 Important Instructions
उम्मीदवारों को आवेदन करते समय One Time Registration (OTR) प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के पांच विकल्प दिए जाएंगे। यदि उम्मीदवार किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है तो पांचवें विकल्प को भरना अनिवार्य होगा। 10% से अधिक प्रश्न खाली छोड़ने पर उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
How To Apply RPSC Assistant Prosecution Officer Recruitment 2026
- RPSC APO Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों को SSO Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- सबसे पहले उम्मीदवार को SSO ID लॉगिन करके One Time Registration (OTR) प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- इसके बाद Recruitment Portal में जाकर APO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- अब आवश्यक दस्तावेज, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को Final Submit करें तथा उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
RPSC Assistant Prosecution Officer Recruitment 2026 Important Links
| Description | Status |
|---|---|
| RPSC Assistant Prosecution Officer Bharti 2026 Official Notification | Click Here |
| RPSC Assistant Prosecution Officer Vacancy 2026 Apply Online | Click Here |
| Official Website | https://rpsc.rajasthan.gov.in/ |
