RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus 2025: आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया गया है जिन अभ्यर्थियों ने आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरा है वह सभी अब चेक कर सकते हैं कि आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर सिलेबस किस प्रकार से रहेगा सब्जेक्ट वाइज सिलेबस कैसा रहेगा यहां पर एग्जाम पैटर्न और सिलेबस डाउनलोड करके आप आगे की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus 2025 OverView

Exam OrganizationRajasthan Public Service Commission (RPSC)
Name Of ExamRPSC 2nd Grade Teacher
Mode Of ExamOffline
Total Questions100 1st Paper
150 2nd Paper
Negative Marking0.33
1st Paper Passing Marks40%
2nd Paper Passing Marks38%
CategoryRPSC Syllabus Pdf
Official Websitehttps://rpsc.rajasthan.gov.in/

आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर के लिए दो पेपर आयोजित करवाए जाएंगे पहला पेपर सामान्य ज्ञान का होगा और दूसरा पेपर अपने सब्जेक्ट का होगा सामान्य ज्ञान का पेपर सभी अभ्यर्थियों के लिए समान रूप से आयोजित करवाया जाएगा वहीं पर सब्जेक्ट का पेपर प्रत्येक अभ्यर्थी का अपने सब्जेक्ट के अनुसार अलग-अलग आयोजित करवाया जाएगा और इसका एग्जाम पैटर्न भी अलग-अलग रखा गया है

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Pattern Paper 1st GK 2025

आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर एग्जाम पैटर्न पेपर फर्स्ट सामान्य ज्ञान के बात करें तो इसके अंदर 100% पूछे जाएंगे जो की अधिकतम 200 नंबर के होंगे इसमें दो घंटे का समय दिया जाएगा यहां पर इसके अंदर सिलेबस के अंदर राजस्थान का भूगोल ऐतिहासिक सांस्कृतिक एवं सामान्य ज्ञान राजस्थान की समसामयिक घटनाएं, विश्व एवं भारत का सामान्य ज्ञान और शैक्षिक मनोविज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक बटा तीन भाग काटा जाएगा।

विवरणजानकारी
कुल अंक200 अंक
समय अवधि2 घंटे
प्रश्नों की संख्या100 बहुविकल्पीय प्रश्न
शामिल विषय1. राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामान्य ज्ञान 2. राजस्थान की समसामयिक घटनाएँ 3. विश्व एवं भारत का सामान्य ज्ञान 4. शैक्षिक मनोविज्ञान
नकारात्मक अंकनप्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित अंक का 1/3 भाग काटा जाएगा

RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus Paper 1st Gk 2025

वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) पद हेतु प्रतियोगी परीक्षा का पाठ्यक्रम

पेपर – I

I. राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामान्य ज्ञान:

  • भौतिक विशेषताएँ, जलवायु, नदियाँ, प्राकृतिक वनस्पति, कृषि, पशुपालन, दुग्ध विकास, जनसांख्यिकीय विशेषताएँ, जनजातियाँ, उद्योग, पर्यटन एवं प्रमुख पर्यटन स्थल।
  • राजस्थान की प्राचीन संस्कृति एवं सभ्यता (स्थल एवं उनका महत्व)।
  • अठारहवीं शताब्दी तक राजस्थान का इतिहास –
    • राजस्थान की राजपूत राजवंशियाँ।
    • दिल्ली सल्तनत से संबंध – मेवाड़, रणथंभौर एवं जालौर।
    • राजस्थान और मुगल – मेवाड़, मारवाड़, आमेर और बीकानेर (विशेष संदर्भ – सांगा, प्रताप, आमेर के मानसिंह, चन्द्रसेन, बीकानेर के रायसिंह, मेवाड़ के राजसिंह)।
  • राजस्थान में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास –
    • 1857 का क्रांति आंदोलन।
    • राजनीतिक जागृति।
    • प्रजामंडल आंदोलन।
    • किसान एवं जनजातीय आंदोलन।
  • राजस्थान का एकीकरण।
  • समाज एवं धर्म –
    • लोकदेवता और देवियाँ।
    • राजस्थान के संत।
    • स्थापत्य कला – मंदिर, किले, महल और स्मारक।
    • चित्रकला – विभिन्न शैली।
    • मेले और त्यौहार।
    • रीति-रिवाज, परिधान, आभूषण और हस्तशिल्प।
    • लोकसंगीत, नृत्य एवं प्रदर्शन कला।
    • भाषा एवं साहित्य।
    • राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व।

राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक प्रणाली:

  • राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद।
  • राज्य की विधान सभा।
  • राजस्थान उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालय।
  • पंचायती राज प्रणाली एवं उसका प्रशासन।
  • शहरी स्वशासन एवं उसका प्रशासन।
  • राज्य सचिवालय, संभागीय आयुक्त, जिला प्रशासन।
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग, राजस्थान राज्य महिला आयोग, राजस्थान राज्य वित्त आयोग, राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग।
  • लोकायुक्त, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण।

II. राजस्थान की समसामयिक घटनाएँ:

  • महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, स्थान एवं वर्तमान मुद्दे।
  • कल्याण और विकास से संबंधित नई योजनाएँ एवं पहल।
  • आर्थिक-राजनीतिक परिदृश्य।
  • खेल एवं खेलकूद।
  • पुरस्कार, पुस्तकें एवं लेखक।

III. विश्व एवं भारत का सामान्य ज्ञान:

  • महाद्वीप, महासागर एवं उनकी विशेषताएँ, वैश्विक पवन प्रणाली, पर्यावरणीय मुद्दे एवं रणनीतियाँ, प्रमुख मानव व्यवसाय, जनसंख्या वितरण एवं प्रव्रजन।
  • भारत – भौतिक विशेषताएँ, जलवायु प्रणाली, नदियाँ, प्राकृतिक वनस्पति एवं जैव विविधता, ऊर्जा संसाधन।

भारतीय अर्थव्यवस्था:

  • कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र में विकास एवं प्रगति।
  • भारत का विदेशी व्यापार – प्रवृत्ति, संरचना एवं दिशा।

भारतीय संविधान एवं विदेश नीति:

  • भारत का संवैधानिक विकास, संविधान सभा एवं बी.आर. अम्बेडकर की भूमिका।
  • नागरिकता, मौलिक अधिकार, राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत, मौलिक कर्तव्य।
  • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद।
  • संसद, सर्वोच्च न्यायालय, निर्वाचन आयोग।
  • भारत की विदेश नीति के सिद्धांत और जवाहरलाल नेहरू का योगदान, प्रमुख शक्तियों एवं पड़ोसी देशों के साथ भारत के संबंध, समकालीन मुद्दे एवं चुनौतियाँ।

IV. शैक्षिक मनोविज्ञान:

  • शैक्षिक मनोविज्ञान – स्वरूप, क्षेत्र एवं प्रभावी शिक्षण हेतु महत्व।
  • शिक्षार्थी का समग्र विकास – अवधारणा एवं विकास के सिद्धांत, संज्ञानात्मक, सामाजिक, नैतिक, भावनात्मक, भाषाई एवं शारीरिक विकास।
  • अधिगम – अर्थ एवं प्रकार, व्यवहारवादी, संज्ञानात्मक, सामाजिक संज्ञानात्मक एवं रचनावादी दृष्टिकोण, अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक एवं शिक्षक के लिए निहितार्थ।
  • व्यक्तित्व – अर्थ, सिद्धांत एवं मापन, अनुकूलन एवं मानसिक स्वास्थ्य।
  • बुद्धि एवं सृजनात्मकता – अर्थ, सिद्धांत एवं मापन, अधिगम में भूमिका, भावनात्मक बुद्धिमत्ता – अवधारणा एवं व्यवहार।
  • प्रोत्साहन – अर्थ एवं प्रकार, प्रोत्साहन के सिद्धांत एवं शिक्षण-अधिगम में उनका महत्व।
  • व्यक्तिगत भिन्नताएँ – अर्थ, स्रोत एवं कक्षा में निहितार्थ, समावेशी शिक्षा।
  • 21वीं सदी के कौशल का विकास – अवधारणा एवं रणनीतियाँ।

वरिष्ठ अध्यापक पद की प्रतियोगी परीक्षा के लिए:

  1. प्रश्न पत्र अधिकतम 200 अंक का होगा।
  2. प्रश्न पत्र की अवधि दो घंटे होगी।
  3. प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  4. प्रश्न पत्र में निम्नलिखित विषय शामिल होंगे:
    • राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामान्य ज्ञान।
    • राजस्थान की समसामयिक घटनाएँ।
    • विश्व एवं भारत का सामान्य ज्ञान।
    • शैक्षिक मनोविज्ञान।
  5. मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर उस प्रश्न के निर्धारित अंक का एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus Paper 2nd Subject Wise 2025

आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर पेपर सेकंड सब्जेक्ट वाइज सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इसके लिए भी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी हो गया है सीनियर टीचर सेकंड ग्रेड परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र में अधिकतम 150 प्रश्न पूछे जाएंगे जो की सभी बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे इसके अंदर 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा और प्रश्न पत्र में अधिकतम 300 अंक होंगे वहीं नेगेटिव मार्किंग लागू होगी यानी कि हर गलत उत्तर के लिए आपको एक तिहाई अंक काटा जाएगा वहीं इसके अंदर सिलेबस की बात करें तो यह प्रत्येक सब्जेक्ट के हिसाब से अलग-अलग रखा गया है जो की सिलेबस नीचे दिया गया है उसमें बताया गया है।

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा पैटर्न

विवरणजानकारी
कुल अंक300 अंक
समय अवधि2 घंटे 30 मिनट
प्रश्नों की संख्या150 बहुविकल्पीय प्रश्न
नकारात्मक अंकनप्रत्येक गलत उत्तर पर उस प्रश्न के निर्धारित अंक का 1/3 भाग काटा जाएगा
शामिल विषयप्रत्येक सब्जेक्ट के हिसाब से अलग-अलग रखा गया है
  1. प्रश्न पत्र में अधिकतम 300 अंक होंगे।
  2. प्रश्न पत्र की अवधि दो घंटे तीस मिनट होगी।
  3. प्रश्न पत्र में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  4. उत्तरों के मूल्यांकन में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। हर गलत उत्तर के लिए, उस प्रश्न के निर्धारित अंकों का एक-तिहाई अंक काट लिया जाएगा।
  5. पेपर में प्रत्येक सब्जेक्ट के हिसाब से अलग-अलग विषय शामिल होंगे

How To Download RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus 2025

  • आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर सिलेबस डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आरपीएससी की वेबसाइट पर जाना है।
  • यहां पर आपको होम पेज के ऊपर कैंडिडेट इनफॉरमेशन के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने अलग-अलग ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें आपको सिलेबस के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • यहां पर आपको आरपीएससी सेकंड ग्रेड सिलेबस 2025 की संपूर्ण जानकारी दिखाई देगी जिसमें सब्जेक्ट वाइज पेपर सिलेबस आप डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus 2025 Important Links

RPSC 2nd Grade Teacher Gk Syllabus DownloadClick Here
RPSC 2nd Grade Teacher Subject Wise Syllabus DownloadClick Here
Official Websitehttps://rpsc.rajasthan.gov.in/

Leave a Comment