राजस्थान के मेधावी विद्यार्थियों के लिए टैबलेट योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को टैबलेट अथवा लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की तैयारी फिर से शुरू कर दी है। इसके तहत प्रत्येक चयनित विद्यार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 20 हजार रुपये ट्रांसफर करने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। यदि वित्त विभाग से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के कुल 60,600 मेधावी विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सकता है। इस योजना के लिए लगभग 121 करोड़ रुपये के बजट की आवश्यकता होगी।
Rajasthan Tablet Yojana 2026 Latest News
शिक्षा विभाग ने मेधावी विद्यार्थियों की टैबलेट योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए एक बार फिर प्रयास शुरू कर दिए हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में टैबलेट योजना की समीक्षा की गई।
बैठक में सामने आया कि मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट अथवा लैपटॉप खरीदने के लिए 20 हजार रुपये तक की सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा है। अब प्रस्ताव को मंजूरी मिलने का इंतजार है।
विद्यार्थियों को मिलेंगे 20 हजार रुपये
शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार प्रत्येक चयनित विद्यार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इस राशि से विद्यार्थी टैबलेट अथवा लैपटॉप खरीद सकेंगे। यदि वित्त विभाग प्रस्ताव को मंजूरी दे देता है तो विद्यार्थियों को 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिलेगी।
121 करोड़ रुपये के बजट की आवश्यकता
इस योजना के तहत कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के कुल 60,600 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाने हैं। यदि प्रत्येक विद्यार्थी को 20 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं तो इसके लिए कुल 121 करोड़ रुपये से अधिक के बजट की आवश्यकता होगी।
मंजूरी नहीं मिली तो क्या होगा?
शिक्षा विभाग ने इस बात पर भी मंथन किया है कि यदि वित्त विभाग से 20 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिलती है तो क्या किया जाएगा। इस स्थिति में विभाग टैबलेट खरीदने पर विचार करेगा और विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे।
