राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 को लेकर बड़ा फैसला जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार अब “उप निरीक्षक पुलिस/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2021” को पूरी तरह निरस्त करते हुए दोबारा आयोजित कराया जाएगा। यह फैसला राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद लिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पहले आयोजित हुई भर्ती प्रक्रिया अब मान्य नहीं रहेगी और नई परीक्षा भर्ती विज्ञापन 03 फरवरी 2021 एवं संशोधन पत्र 07 जून 2021 के अनुसार आयोजित की जाएगी। इस फैसले के बाद लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।
Rajasthan SI Re Exam 2026 OverView
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | उप निरीक्षक पुलिस/प्लाटून कमांडर भर्ती 2021 |
| परीक्षा स्थिति | पुरानी परीक्षा निरस्त |
| नई परीक्षा | दोबारा आयोजित होगी |
| कुल अभ्यर्थी | 3,83,097 |
| आवेदन अपडेट तिथि | 16 मई से 30 मई 2026 |
| संशोधन की अनुमति | मोबाइल नंबर, ईमेल, पता, फोटो, हस्ताक्षर, थंब इं्रेशन |
| संभावित परीक्षा माह | सितंबर 2026 |
Rajasthan SI Re Exam 2026 Latest News
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार केवल वही अभ्यर्थी इस री-एग्जाम में शामिल हो सकेंगे जिन्होंने वर्ष 2021 में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्र दिए थे। कुल 3,83,097 अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आयोग ने यह भी साफ किया है कि अभ्यर्थियों की पात्रता उसी समय की स्थिति के आधार पर मानी जाएगी, यानी आयु सीमा, आरक्षण, शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य सभी शर्तें पुरानी भर्ती के अनुसार ही लागू रहेंगी। किसी भी प्रकार का नया बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को नए नियमों की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
Rajasthan SI Re Exam 2026 Kyc
री-एग्जाम के लिए आयोग ने अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र में कुछ जरूरी अपडेट करने का मौका भी दिया है। अभ्यर्थी 16 मई 2026 से 30 मई 2026 तक आवेदन में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पत्राचार पता, लाइव फोटो, थंब इं्रेशन और हस्ताक्षर में संशोधन कर सकेंगे। इसके लिए पहले OTR में KYC प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य होगा। जिन उम्मीदवारों का KYC पहले से पूरा है वे सीधे SSO पोर्टल में लॉगिन करके “My Recruitment > Edit Application/Withdraw Application” सेक्शन से आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। वहीं जिन अभ्यर्थियों का KYC अधूरा है उन्हें पहले Recruitment Portal पर जाकर KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
आयोग ने यह भी बताया है कि यदि किसी उम्मीदवार ने अपनी SSO ID बदल ली है तो वह नई SSO ID के माध्यम से भी आवेदन अपडेट कर सकता है। इसके लिए “Fetch Application Form” विकल्प का उपयोग करना होगा। अभ्यर्थियों को आवेदन Edit Mode में खोलकर घोषणा स्वीकार करनी होगी और OTP सत्यापन के बाद Final Submit करना होगा। जो उम्मीदवार यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और उन्हें प्रवेश पत्र भी जारी नहीं होगा। आयोग के अनुसार SI री-एग्जाम का आयोजन सितंबर 2026 में संभावित है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और Recruitment Portal को लगातार चेक करते रहें।
आवेदन में संशोधन कैसे करें
सबसे पहले SSO Portal पर लॉगिन करें। इसके बाद Recruitment Portal में जाकर “My Recruitment” सेक्शन खोलें। यहां “Edit Application/Withdraw Application” विकल्प मिलेगा। इसके अंदर SI-2021 भर्ती के सामने दिए गए Edit बटन पर क्लिक करें। अब आवश्यक जानकारी अपडेट करें और OTP सत्यापन के बाद Final Submit कर दें। आवेदन फाइनल सबमिट करना जरूरी है, अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Rajasthan SI Re Exam 2026 Important Links
| Rajasthan SI Re Exam 2026 Pdf | Click here |
| Official Website | https://rpsc.rajasthan.gov.in/ |
