Rajasthan RTE Admission 2026: राजस्थान आरटीई एडमिशन नोटिफिकेशन जारी,इसमें सरकार कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक प्राइवेट स्कूल में निशुल्क पढ़ाएगी

राजस्थान आरटीई एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इसके लिए कार्यालय निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर द्वारा शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए आरटीई अधिनियम 2009 के अंतर्गत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश हेतु टाइम फ्रेम जारी कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत प्री-प्राइमरी तथा कक्षा प्रथम में बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी 2026 से लेकर 4 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे इसमें निर्धारित तिथियों के अनुसार अलग-अलग चरणों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

राजस्थान आरटीई एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है राज्य सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन, लॉटरी, दस्तावेज सत्यापन और विभिन्न चरणों में आवंटन की पूरी समय-सारणी तय कर दी गई है। अभिभावकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन एवं आवश्यक कार्यवाही पूरी करनी होगी, अन्यथा आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

Rajasthan RTE Admission 2026 Overview

विवरणजानकारी
विभाग का नामप्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान (बीकानेर)
योजना का नामआरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश 2026-27
लागू अधिनियमनिःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009
आरक्षित सीटेंनिजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटें
प्रवेश कक्षाएंप्री प्राइमरी 3+, प्री प्राइमरी 4+, प्री प्राइमरी 5+, कक्षा प्रथम
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन अवधि20 फरवरी 2026 से 04 मार्च 2026
लॉटरी तिथि06 मार्च 2026
प्रथम चरण आवंटन13 मार्च 2026
द्वितीय चरण आवंटन27 मार्च 2026
तृतीय चरण आवंटन13 अप्रैल 2026 (आवश्यकता होने पर)
आधिकारिक पोर्टलराज्य सरकार द्वारा निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल

आरटीई अधिनियम 2009 के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाता है। शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए राज्य सरकार ने आवेदन से लेकर अंतिम आवंटन तक की संपूर्ण प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएगी।

Rajasthan RTE Admission 2026 Latest News

विज्ञापन जारी होने के बाद संबंधित विद्यालयों को अपनी प्रोफाइल अपडेट करने के लिए अंतिम तिथि 17 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से 04 मार्च 2026 तक चलेगी। आवेदन पूर्ण होने के पश्चात प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी का आयोजन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा। प्रथम चरण की आवंटन सूची 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। यदि सभी सीटें भर नहीं पाती हैं तो द्वितीय चरण का आवंटन 27 मार्च 2026 को किया जाएगा। आवश्यकता होने की स्थिति में तृतीय चरण का आवंटन 13 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

Rajasthan RTE Admission 2026 Age Limit Qualification

आरटीई प्रवेश के लिए आयु सीमा कक्षा के अनुसार निर्धारित की गई है। प्री-प्राइमरी 3+ के लिए बच्चे की आयु 3 वर्ष से अधिक और 4 वर्ष तक, प्री-प्राइमरी 4+ के लिए 4 से 5 वर्ष, प्री-प्राइमरी 5+ के लिए 5 से 6 वर्ष, तथा कक्षा प्रथम के लिए 6 से 7 वर्ष निर्धारित की गई है।

कक्षा का नामप्रवेश हेतु आयु
प्री प्राइमरी 3+3 वर्ष से अधिक और 4 वर्ष तक
प्री प्राइमरी 4+4 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष तक
प्री प्राइमरी 5+5 वर्ष से अधिक और 6 वर्ष तक
प्रथम6 वर्ष से अधिक और 7 वर्ष तक

इस योजना के अंतर्गत निजी विद्यालयों में कुल सीटों का 25 प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रहेगा।

Rajasthan RTE Admission 2026 Selection Process

इस प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन पूरी तरह से ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। चयनित बच्चों के दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित विद्यालय द्वारा किया जाएगा।

How to Apply Rajasthan RTE Admission 2026

अभिभावक निर्धारित अवधि में ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करेंगे। आवेदन करते समय बच्चे की आवश्यक जानकारी सही-सही भरनी होगी। आवेदन के बाद ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा। चयनित बच्चों को निर्धारित समय सीमा में विद्यालय में जाकर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। समय सीमा में कार्यवाही पूरी नहीं करने पर आवंटन निरस्त किया जा सकता है।

Rajasthan RTE Admission 2026 Important Links

Rajasthan RTE Admission 2026 Online Form Start20 Febuary 2026
Rajasthan RTE Admission 2026 Online Form End04 March 2026
Rajasthan RTE Admission 2026 NotificationClick Here
Rajasthan RTE Admission 2026 Apply OnlineClick Here
Official Websitehttps://rajpsp.nic.in

Leave a Comment