सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स 2026 के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 जून 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा कोर्स फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 रखी गई है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 9000 पदों पर भर्ती होगी इसके लिए अगर आप यह सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स करते हैं तो आपको बोनस अंक दिए जाएंगे।
इस प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से क्रिमिनोलॉजी, पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन और साइबर सिक्योरिटी जैसे विभिन्न डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया भी जारी की गई है, जिसमें रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, आवेदन फॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना और फीस भुगतान तक की सभी जानकारी चरणबद्ध तरीके से समझाई गई है।
Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Overview
यह एडमिशन प्रक्रिया सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ पुलिस सिक्योरिटी एंड क्रिमिनल जस्टिस, जोधपुर द्वारा विभिन्न डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आयोजित की जा रही है।
| Details | Information |
|---|---|
| Admission Name | SPUP Diploma Admission 2026 |
| University | Sardar Patel University of Police Security & Criminal Justice |
| Courses | Diploma & Certificate Courses |
| Application Mode | Online |
| Admission Session | 2026 |
| Location | Jodhpur |
Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Important Dates
| Event | Date |
|---|---|
| Application Last Date | 25 June 2026 |
| Course Fee Last Date | 30 June 2026 |
Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Application Fees
| Category | Fees |
|---|---|
| General / OBC / EWS / MBC | ₹200 |
| SC / ST / PH | ₹100 |
Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Educatiion Qualification
अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साइबर सिक्योरिटी कोर्स के लिए कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और ऑपरेटिंग सिस्टम की समझ होना जरूरी बताया गया है।
| Course Name | Mode | Duration | Qualification |
|---|---|---|---|
| Diploma in Criminology | Regular / Private | 1 Year | 12th Pass |
| Diploma in Police Administration | Regular / Private | 1 Year | 12th Pass |
| Diploma in Cyber Security | Regular / Private | 1 Year | 12th Pass + Basic Computer Knowledge |
| Certificate Course in Cyber Security | Private | 6 Months | 12th Pass |
Course Fees
| Course Name | Mode | Course Fees |
|---|---|---|
| Diploma in Criminology | Regular | ₹10,000 |
| Diploma in Criminology | Private | ₹8,500 |
| Diploma in Police Administration | Regular | ₹10,000 |
| Diploma in Police Administration | Private | ₹8,500 |
| Diploma in Cyber Security | Regular | ₹25,000 |
| Diploma in Cyber Security | Private | ₹15,000 |
| Certificate Course in Cyber Security | Private | ₹10,000 |
पुलिस भर्ती में मिलेगा अतिरिक्त लाभ
सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर से संबंधित डिप्लोमा एवं डिग्री कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती में अतिरिक्त अंक का लाभ भी दिया जाता है। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पुलिस एवं सुरक्षा संबंधित विषयों में अध्ययन करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में वरीयता प्रदान की जाती है।
विश्वविद्यालय से संबंधित कोर्स करने पर निम्नानुसार अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं:
| कोर्स / उपाधि | अतिरिक्त अंक |
|---|---|
| एम.ए. / एम.एससी. क्रिमिनोलॉजी, साइबर सुरक्षा एवं इससे संबंधित विषय | 10 अंक |
| सिक्योरिटी मैनेजमेंट व सोशल साइंस (पुलिस प्रशासन या कानून विषय सहित) में बी.ए. / एलएलबी | 08 अंक |
| उपरोक्त विषयों में डिप्लोमा प्राप्त | 06 अंक |
इस प्रकार विश्वविद्यालय से डिप्लोमा या डिग्री करने वाले अभ्यर्थियों को भविष्य की पुलिस भर्ती परीक्षाओं में अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।
Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Selection Process and Exam Pattern
- इस प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन पात्रता और आवेदन की जांच के आधार पर किया जाएगा।
- डिप्लोमा कोर्स की अवधि 1 वर्ष होगी जिसमें 2 सेमेस्टर होंगे। प्रत्येक सेमेस्टर 6 माह का होगा और प्रत्येक सेमेस्टर के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
- नियमित विद्यार्थियों की कक्षाएं विश्वविद्यालय में संचालित की जाएंगी, जबकि प्राइवेट विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी।
How to Apply Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course
- इस एडमिशन प्रक्रिया के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले अभ्यर्थी को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cetspup.in पर जाना होगा। इसके बाद “New User Registration” पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के दौरान अभ्यर्थी को अपना नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी। पंजीकरण पूरा होने के बाद लॉगिन पासवर्ड उम्मीदवार की ई-मेल आईडी पर भेजा जाएगा।
- इसके बाद उम्मीदवार को लॉगिन करके “New Application Form” पर क्लिक करना होगा और अपने कोर्स का चयन करना होगा। फिर आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण भरने होंगे।
- अब अभ्यर्थी को अपनी फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड तथा यदि लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
- विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन और पात्रता की जांच के बाद योग्य अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से कोर्स फीस जमा करने की सूचना दी जाएगी। आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा कराने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि ई-मेल इनबॉक्स में दिखाई नहीं दे तो Spam Folder भी चेक करना होगा।
Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Important Links
| Description | Link |
|---|---|
| Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Notification | Click Here |
| Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Apply Online | Click Here |
| Official Website | www.cetspup.in |
