Rajasthan Half Yearly Exam Time Table 2026: राजस्थान में कक्षा 9वीं से 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी

राजस्थान के सरकारी एवं संबंधित विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर द्वारा राज्य स्तरीय समान अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 का आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 25 नवंबर 2026 से शुरू होकर 7 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी। पहली पारी का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा दूसरी पारी का समय दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा।

Rajasthan Half Yearly Exam Time Table 2026 Overview

ParticularsDetails
Exam NameState Level Common Half Yearly Examination 2026-27
Classes9th to 12th
Exam Start Date25 November 2026
Exam Last Date7 December 2026
First Shift09:30 AM to 12:45 PM
Second Shift01:15 PM to 04:30 PM
Exam ModeOffline
Exam AuthorityDirectorate of Secondary Education, Rajasthan, Bikaner
Exam TypeHalf Yearly Examination
Academic Session2026-27

Rajasthan Half Yearly Exam Time Table 2026 Latest Update

राजस्थान में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा 25 नवंबर से शुरू होगी। 29 नवंबर और 6 दिसंबर को अवकाश रहेगा, जबकि 1, 2 और 3 दिसंबर को निर्धारित विषयों की परीक्षा नहीं रखी गई है और ये दिन अंतराल के रूप में दिए गए हैं।

परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पारी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और द्वितीय पारी दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। कक्षा 11 में जीवन कौशल विषय की 30 अंक की सतत मूल्यांकन, 30 अंक का प्रोजेक्ट तथा 40 अंक की वार्षिक लिखित परीक्षा होगी और इसकी अर्द्धवार्षिक परीक्षा नहीं होगी।

Rajasthan ardhvaarshik Pariksha time table 2026

परीक्षा के प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी। संस्था प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रश्नपत्र खोलने से पहले परीक्षा कार्यक्रम से मिलान करने के बाद ही उनका वितरण कराया जाए। यदि परीक्षा अवधि के दौरान राज्य सरकार द्वारा किसी दिन अवकाश घोषित किया जाता है, तो उस दिन की परीक्षा विभाग द्वारा निर्धारित आगामी कार्यदिवस में आयोजित की जाएगी। वहीं, जिन विषयों का उल्लेख परीक्षा कार्यक्रम में नहीं किया गया है, उनके प्रश्नपत्रों की व्यवस्था संस्था प्रधान अपने स्तर पर करेंगे।

विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर के नियमानुसार अतिरिक्त समय एवं श्रुतलेखक की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

राजस्थान अर्द्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026 कैसे चेक करें

राजस्थान कक्षा 9वीं से 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल चेक करने के लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर जारी राज्य स्तरीय समान अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 से संबंधित टाइम टेबल के लिंक को खोलना होगा। टाइम टेबल की पीडीएफ स्क्रीन पर खुलने के बाद विद्यार्थी अपनी कक्षा के अनुसार परीक्षा की तारीख, पारी और विषय की जानकारी देख सकते हैं।

  • टाइम टेबल चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें
  • इसके बाद अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 के समय विभाजनक्रम वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की विषयवार परीक्षा समय सारणी खुल जाएगी।
  • विद्यार्थी अपनी कक्षा और विषय के अनुसार परीक्षा की तारीख और समय देख सकते हैं।
  • भविष्य में जरूरत पड़ने पर उपयोग करने के लिए इस टाइम टेबल की पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
  • आधिकारिक आदेश के अनुसार परीक्षा 25 नवंबर 2026 से 7 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगी।

Rajasthan Half Yearly Exam Time Table 2026 Important Links

Rajasthan Half Yearly Exam Time Table 2026 DownloadClick here
Official Websitehttps://rajshaladarpan.rajasthan.gov.in/

Leave a Comment