Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Rajasthan Election Result: गहलोत पायलट हारेंगे चुनाव देखें कौनसी सीट पर कौन जीत रहा है सभी 199 सीटों का

राजस्थान विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद में राजस्थान में किसकी सरकार बनेगी इसको लेकर एग्जिट पोल जारी कर दिया गया है 16वीं विधानसभा के लिए 25 नवंबर को वोटिंग हुई थी और मतदाताओं ने भी एक नया इतिहास रचा है अब आप एग्जिट पोल के मुताबिक देख सकते हैं कि राजस्थान में किसकी सरकार बनेगी।

राजस्थान की हर सीट पर हार जीत का ताजा विश्लेषण हम आपको उपलब्ध करा रहे हैं हमने राजस्थान की सभी 199 सीटों पर कौन जीतेगा इसके लिए वकायदा एक-एक सीट का विश्लेषण किया है आपको एक-एक सीट के रुझान बताएंगे जिसमें कौन उम्मीदवार भारी पड़ रहा है इसकी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार मतदान का भी एक नया रिकॉर्ड बना है हालांकि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए परिणाम 3 दिसंबर को जारी होंगे लेकिन एग्जिट पोल जारी होना शुरू हो गए हैं।

Rajasthan Election Result
Rajasthan Election Result

इस बार का एग्जिट पोल गहलोत पायलट के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को हरा रहा है यहां गहलोत पायलट हारने का मतलब गहलोत और पायलट के खुद की विधानसभा हारने का नहीं बल्कि ऑल ओवर राजस्थान विधानसभा चुनाव हारने से हैं यह एग्जिट पोल है परिणाम 3 दिसंबर को जारी होंगे यहां पर हमने आपको संभावित परिणाम भी बताएं हैं जिसमें प्रत्येक सीट पर कौन जीत रहा है उसकी जानकारी बताई है।

हमारे एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है राजस्थान के सभी 33 जिलों में 199 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं इन सभी 199 सीटों पर हार जीत का विश्लेषण के बात करें तो इस बार बीजेपी बहुत ही भारी पड़ती नजर आ रही है एक सीट श्री करनपुर सीट है जहां पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुंड की मौत की वजह से उसे सीट पर चुनाव नहीं हो सके थे अब चुनाव परिणाम के बाद में इसका चुनाव करवाया जाएगा।

  1. विधानसभा चुनाव जोधपुर जिला

सरदारपुरा में सीएम अशोक गहलोत की आसान जीत दिख रही गहलोत के सामने राठौर को भाजपा ने टिकट दिया था।
सूरसागर में भाजपा के देवेंद्र निकलते दिखाई दे रहे।
जोधपुर शहर में अतुल भंसाली व मनीषा पंवार के बीच काटे की टक्‍कर।
ओसियां में कांग्रेस की दिव्‍या मदेरणा की हार बताई जा रही। भाजपा की जीत दिख रही भाजपा से बेराराम सियोल चुनाव लड़ रहे हैं।
लोहावट से भाजपा के गजेंद्र सिंह खींवसर निकलते नजर आ रहे।
फलोदी से भाजपा के पब्‍बाराम बिश्‍नोई निकल सकते हैं।
भोपालगढ़ से आरएलपी के पुखराज की स्थिति मजबूत हालांकि जीत कंफर्म नहीं है।

2. विधानसभा चुनाव पाली जिला

पाली में भाजपा के ज्ञानचंद पारख निकलते नजर आ रहे हैं।सोजत से कांग्रेस के निरंजन आर्य निकल सकते हैं।
जैतारण से भाजपा के अविनाश गहलोत निकलते दिख रहे।
बाली में सुरेंद्र सिंह राणावत को टक्‍कर नहीं दे पाया यहां से कांग्रेस की दिग्गज नेता बद्रीराम जाखड़ चुनाव लड़ रहे हैं।
सुमेरपुर से जोराराम कुमावत निकल सकते हैं।
मारवाड़ जक्‍शन से केसाराम की जीत लग रही है।

3.विधानसभा चुनाव सिरोही जिला

पिंडवाड़ा आबू से भाजपा के गरासिया की जीत लग रही।
रेवदर से भाजपा के जगसी राम भील निकलते दिख रहे हालांकि जीत कंफर्म नहीं है।
सिरोही से भाजपा के ओटाराम देवासी जीत सकते हैं।

4.विधानसभा चुनाव जालोर जिला

भीनमाल में पूराराम की स्थिति कमजोर लग रही।
समरजीत निकल सकते हैं।
जालोर में जागेश्‍वर गर्ग की स्थिति मजबूत लग रही।
सांचोर से सुखराम बिश्‍नोई निकलते दिख रहे यहां पर जिला बनने के कारण उनकी मजबूत स्थिति हुई है।
आहोर से सरोज चौधरी निकल सकती हैं।
रानीवाड़ा से भाजपा के नारायण देवल निकलते दिखाई दे रहे हैं।

5.विधानसभा चुनाव जैसलमेर जिला

पोकरण से भाजपा के प्रतापपुरी जीतते नजर आ रहे हैं प्रताप पुरी जी पिछले चुनाव में नाम मात्र वोटो से चुनाव हार गए थे।
जैसलमेर से भाजपा के छोटू सिंह भाटी निकल सकते हैं।

6.विधानसभा चुनाव बाड़मेर जिला

बाड़मेर में निर्दलीय प्रियंका चौधरी बढ़त बना सकती हैं प्रियंका चौधरी की भाजपा ने टिकट काट दि थी।
शिव में अमीन खान व रविंद्र में टक्‍कर हो रही है। रविंद्र आगे।
चौहटन में कांग्रेस के पदमाराम आगे।
बायतू में कांग्रेस-भाजपा के बीच काटे की टक्‍कर यहां पर आरएलपी का कैंडिडेट भी मजबूत है।
सिवाना में कुछ कहा नहीं जा सकता।
गुढ़ामालानी में केके बिश्‍नोई जीत सकते हैं।
पचपदरा में भी कुछ कहा नहीं जा सकता अभी।

7.विधानसभा चुनाव नागौर जिला

डेगाना में अजय सिंह क्लिक जीत रहे बताए।
नावां में विजय चौधरी की जीत बताई जा रही।
परबतसर में मानसिंह को बढ़त दिख रही।
जायल में मंजू बाघमार की जीत की संभावना।
मेड़ता में लक्ष्‍मण कल्‍लू की जीत बताई जा रही।
नागौर में ज्‍योति मिर्धा कड़ी टक्‍कर में फंस गईं।
खींवसर से हनुमान बेनीवाल निकल सकते हैं।
लाडनूं में करणी सिंह सीट निकाल सकते हैं।
डीडवाना में जितेंद्र सिंह जीतते दिख रहे उनकी टक्कर निर्दलीय यूनुस खान से बताई जा रही है।
मकराना की सीट कांग्रेस के पास जाती दिख रही।

8.विधानसभा चुनाव जयपुर जिला

हवामहल सीट पर महंत व तिवारी के बीच कड़ी टक्‍कर।
किशनपोल में कांग्रेस जीत सकती है।
आदर्शनगर में कड़ी टक्‍कर है।
विद्यानगर में दीया कुमार निकल सकती है दिया कुमारी की जीत का अंतराल भी बहुत ज्यादा रहने की संभावना है।
झोटवाड़ा में भाजपा जीत सकती है भाजपा की टक्कर निर्दलीय आशु सिंह सुरपुरा से हैं।
सांगानेर सीट भजनलाल के पास जा सकती है।
सिविल लाइन्‍स में टक्‍कर बताई जा रही है।
बगरू में कैलाश वर्मा जीत सकते हैं।
दूद में बाबूलाल नागर हारते दिख रहे।
शाहपुरा में मनीष यादव आगे दिख रहे।
कोटपूतली में कड़ी टक्‍कर दिख रही।
चौमूं में रामलाल निकल सकते हैं।
फुलेरा में कांग्रेस सीट निकाल सकती है।
आमेर में कुछ कहा नहीं जा सकता।
बस्‍सी में चंद्र मोहन में आगे दिख रहे हैं।
जमवारामगढ़ में भाजपा जीतती दिख रही।
विराटनगर में भाजपा में आगे निकल रही है।

9.विधानसभा चुनाव बारां जिला

छबड़ा में टक्‍कर लग रही है।
अंता में कंवरलाल मीणा आगे दिख रहे।
बारां में राधेश्‍याम बैरवा जीतते नजर आ रहे हैं।
किशनगज में भाजपा को बढ़त मानी जा रही है।

10.विधानसभा चुनाव झालावाड़ जिला

झालरापाटन में वसुंधरा फिर जीत रही हैं।
डग में कालूलाल मेघवाल जीतते नजर आ रहे हैं।
मनोहरथाना में भाजपा के गोविंद राम जीत रहे हैं।
खानपुर में कड़ी टक्‍कर देखने को मिल रही है।

11.विधानसभा चुनाव कोटा जिला

पिपलदा में स्थिति साफ नहीं।
कोटा उत्‍तर में प्रहलाद गुंजल जीत सकते हैं।
कोटा दक्षिण में टक्‍कर का मामला है।
लाडपुरा में कड़ी टक्‍कर मानी जा रही है।
रामगज मंडी में मदन दिलावर जीत सकते हैं।

12.विधानसभा चुनाव बूंदी जिला

हिंडोली में अशोक चांदना हार सकते हैं।
बूंदी में कांग्रेस की जीत मानी रही है।
केशोरायपाटन में चंद्रकांता जीत सकती हैं।

13.विधानसभा चुनाव टोंक

टोंक में सचिन पायलट जीतते नजर आ रहे हैं कांग्रेस सरकार में सचिन पायलट का नेतृत्व भी शामिल है।
मालपुरा में गोपाल गुर्जर ने कड़ी टक्‍कर दी है।
निवाई में प्रशांत बैरवा हार भी सकते हैं।
देवली उनियारा में हरीश मीणा जीत सकते हैं

14.विधानसभा चुनाव करौली जिला

करौली में दर्शन सिंह की स्थिति अच्‍छी बताई जा रही।
टोडाभीम में स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं है।
सपोटरा में रमेश मीणा की हार बता रहे हैं रमेश मीणा सचिन पायलट के नेतृत्व में भाग हो गए थे पहले।
हिंडौन में अनिता की जीत बताई जा रही है।

15.विधानसभा चुनाव अजमेर जिला

अजमेर उत्‍तर में महेंद्र सिंह रलावता सीट निकाल सकते हैं रलावता पिछली बार चुनाव हार गए थे।
पुष्‍कर में नसीम अख्‍तर जीतती दिख रही हैं।
केकड़ी में रघू शर्मा पीछे दिखाई दे रहे हैं।
मसूदा में राकेश पारीक की जीत मुश्किल है।
अजमेर दक्षिण में अनिता भदेल सीट निकाल सकती है।
किशनगढ़ में भागीरथ भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं।
नसीराबाद में भाजपा सीट निकाल सकती है।

16.विधानसभा चुनाव दौसा जिला

दौसा में कांग्रेस के मुरारील ला मीणा सीट निकाल सकते हैं।
बांदूकुई में जीआर खटाना पीछे बताए जा रहे हैं।
सिकराय में ममता भूपेश आगे बताई जा रही हैं।
लालसोट में परसादीलाल हारते नजर आ रहे। महवा सीट राजेंद्र मीणा जीत सकते हैं।

  1. विधानसभा चुनाव धौलपुर जिला

बाड़ी में गिर्राज मलिंगा चुनाव जीत सकते हैं।
धौलपुर में जीजा-साली की हार दिख रही है।
बसेड़ी में कांग्रेस जीत सकती है।
राजाखेड़ा में कड़ी टक्‍कर है।

  1. विधानसभा चुनाव सवाई माधोपुर जिला

सवाई माधोपुर में किरोड़ी लाल मीणा जीतते दिख रहे।
खंडार में अशोक बैरवा मजबूत स्थिति में हैं।
बामनवास में राजेंद्र मीणा आगे दिखाई दे रहे हैं।
गंगापुर सिटी में काटे की टक्‍कर है।

  1. विधानसभा चुनाव श्रीगंगानगर जिला

श्रीगंगानगर भाजपा के जयदीप आगे दिख रहे हैं।
सार्दुलशहर में भाजपा की जीत बताई जा रही।
करणपुर में चुनाव टल गए। प्रत्‍याशी की मौत की वजह से अब यहां पर बाद में चुनाव होगा।
अनूपगढ़ में भाजपा की संतोष बावरी सीट निकाल सकती है।
रायसिंहनगर में बलबीवर रूंथला आगे दिखाई दे रहे हैं।

  1. विधानसभा चुनाव बीकानेर जिला

बीकानेर पूर्व में भी भाजपा जीतती दिख रही यहां से भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है।
बीकानेर पश्चिम में भाजपा जीत सकती है।
कोलायत में भाटी जीत सकते हैं। कांग्रेस के ऊर्जा मंत्री की हर हो सकती है।
लूणकरण गोदारा जीत सकते हैं।
नोखा में सुशीला डूडी जीत सकती हैं।
खाजुवाल में विश्‍वनाथ मेघवाल जीतते दिख रहे।
डूंगरपुर में गिरधारी लाल आगे दिखाई दे रहे हैं।

  1. विधानसभा चुनाव अलवर जिला

अलवर शहर में भाजपा संजय शर्मा आगे दिखाई दे रहे हैं।
अलवर ग्रामीण में टीकाराम जूली पीछे दिखाई दे रहे हैं।
किशनगढ़बास से यादव आगे दिखाई दे रहे हैं।
बानसूर में देवी सिंह शेखावत जीत सकते हैं उनकी टक्कर रोहिताश शर्मा से है।
बहरोड़ में कड़ी टक्‍कर बताई जा रही है।
तिजारा में कड़ी टक्‍कर दिखाई दे रही है।
रामगढ़ में जुबैर खान आगे दिखाई दे रहे हैं।

  1. विधानसभा चुनाव भरतपुर जिला

भरतपुर में सुभाष गर्ग आगे दिखाई दे रहे हैं।
कामां में नौक्षम चौधरी जीतती दिख रहीं।
डीग में महाराज कड़ी टक्‍कर में फंसे हुए हैं।
नदबई में अवाना पीछे नजर आ रहे हैं।
बयाना में रीतू आगे निकलती दिख रही हैं।
नगर में फौजदार आगे निकलते दिख रहे हैं।

  1. विधानसभा चुनाव हनुमानगढ़ जिला

हनुमानगढ़ में काटे की टक्‍कर।
नोहर में अभिषेक आगे चल रहे हैं।
संगरिया अभिमन्‍यू पूनिया में टक्‍कर दे रहे अभिमन्‍यू पहले एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष थे।

  1. विधानसभा चुनाव उदयपुर जिला

उदयपुर शहर वल्‍लभ बढ़त बनाए हुए हैं।
वल्‍लभनगर में जनता सैना की जीत बता रहे हैं।
खैरवाड़ा में कांग्रेस के परमार जीत सकते हैं।
सलूम्‍बर में मीणा की जीत बताई जा रही है।
गोगुंदा में प्रताप लाल डांगी जीत रहे हैं।
झाड़ोल में खराड़ी की जीत मानी जा रही है।

  1. विधानसभा चुनाव राजसमंद जिला

राजसमंद में दीप्ति माहेश्‍वरी चुनाव जीत सकती हैं।
नाथद्वारा में विश्‍वराज सिंह जीतते दिख रहे हैं यहां से कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी चुनाव हार सकते हैं।
भीम में हरी रावत टक्‍कर में आ गए हैं।
कुंभलगढ़ में सुरेंद्र सिंह राठौड़ सीट निकाल सकते हैं।

  1. विधानसभा चुनाव चित्‍तौड़गढ़ जिला

चित्‍तौड़गढ़ में आक्‍या जीतते दिखाई दे रहे हैं इनको बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था।
बेगूं सीट धाकड़ निकाल सकते हैं।
कपासन में कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है।
बड़ी सादड़ी में स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं है।
निम्‍बाहेड़ा में श्रीचंद की जीत लग रही है।

  1. विधानसभा चुनाव डूंगरपुर जिला

डूंगरपुर में कांग्रेस के बागी आगे दिखाई दे रहे हैं।
सागवाड़ा में भाजपा जीत सकती है।
आसपुर में भाजपा जीतती नजर आ रही है।
चौरासी में राजकुमार जीतते नजर आ रहे हैं।

  1. विधानसभा चुनाव प्रतापगढ़ जिला

प्रतापगढ़ में भाजपा आगे दिखाई दे रही।
धरियावद में भाजपा जीत सकती है।

29. विधानसभा चुनाव बांसवाड़ा जिला

बांसवाड़ा में भाजपा जीत दर्ज करती दिख रही।
गढी में भाजपा की बढ़त नजर आ रही है।
कुशलगढ़ में खडिया के हाथ जीत निकल रही।
घाटोल में कांग्रेस प्रत्‍याशी मजबूत स्थिति में।
बागीदोरा में मालवीय बढ़त बनाए हुए हैं।

30.विधानसभा चुनाव भीलवाड़ा जिला

भीलवाड़ा में विटठल अवस्‍थी आगे बताए जा रहे हैं।
शाहपुरा में निर्दलीय जीत सकते हैं
मांडल में उदयलाल भडाना आगे चल रहे।
जहाजपुर में गोपीचंद मीणा की स्थिति मजबूत।
आंसीद में कांग्रेस सीट जीत सकती है।
मांडलगढ़ में भाजपा सीट निकाल सकती हैं।

31. विधानसभा चुनाव झुंझुनूं जिला

खेतड़ी में भाजपा के धर्मपाल गुर्जर जीत सकते हैं।
नवलगढ़ में विक्रम सिंह जाखल जीत सकते हैं।
मंडावा में रीटा चौधरी जीतती दिख रही।
सूरजगढ़ में श्रवण की संभावना।
पिलानी में भाजपा की जीत नजर आ रही है।
उदयपुरवाटी में राजेंद्र सिंह गुड्डा जीत सकते हैं राजेंद्र सिंह गुड्डा लाल डायरी के कारण चर्चा में आए थे।
झुंझुनूं में ओला जीतते दिख रहे हैं।

32. विधानसभा चुनाव सीकर जिला

दांतारामगढ़ में भाजपा का खाता खुल सकता है।
सीकर में कांग्रेस जीत सकती है।
लक्ष्‍मणगढ़ में सुभाष महरिया जीत सकते हैं।
फतेहपुर में हाकम अली सीट निकाल सकते हैं।
धोद में गोवर्धन वर्मा की जीत मान रहे।
खंडेला में सुभाष मील जीत रहे हैं।
नीमकाथाना में प्रेम सिंह हार रहे
श्रीमाधोपुर से झाबरसिंह खर्रा निकल रहे हैं यहां कांग्रेस से दीपेंद्र सिंह मैदान में थे।

33. विधानसभा चुनाव चूरू जिला

चूरू में हरलाल सहारण निकल सकते हैं।
तारानगर में राजेंद्र राठौड़ जीते सकते हैं।
सरदारशहर में अनिल शर्मा की जीत बता रहे।
राजगढ़ में बसपा के मनोज न्‍यांगली जीत सकते हैं मनोज 2013 में विधायक रह चुके हैं।
सुजानगढ़ में कांग्रेस के मनोज जीत सकते हैं।
रतनगढ़ में काटे की टक्‍कर लग रही है।

राजस्‍थान में सीटों का अनुमान

भाजपा 105 से 125
कांग्रेस 55 से 75
आरएलपी 3
बसपा 2
आसपा 1
सीपीएम 2

मेरा नाम राज सिंह है और में राजस्थान का रहने वाला हूँ, मुझे ज्ञानवर्धक टॉपिक्स पर लिखना बेहद पसंद है। में वेबसाइट के माध्यम से लेटेस्ट जॉब नोटिफिकेशन व योजनाओं के बारे में लिखता हूँ।

Leave a comment