Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026: राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का 3951 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा Senior Computer Instructor एवं Basic Computer Instructor संयुक्त सीधी भर्ती 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं संस्कृत शिक्षा विभाग के लिए आयोजित की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया SSO Portal के माध्यम से पूरी की जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन तिथि, परीक्षा योजना, योग्यता, जिला वाइज एवं विभाग वाइज पदों की जानकारी नोटिफिकेशन में विस्तार से दी गई है। राजस्थान में लंबे समय बाद इतनी बड़ी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती निकाली गई है, जिसके कारण लाखों अभ्यर्थियों के बीच इस भर्ती को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैराजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मई से लेकर 23 जून 2026 तक भरे जाएंगे।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3951 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें Senior Computer Instructor के 322 पद एवं Basic Computer Instructor के 3629 पद शामिल हैं। भर्ती में Non TSP एवं TSP क्षेत्र दोनों के पद शामिल किए गए हैं। कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीई, बीटेक, बीसीए, एमसीए एवं संबंधित कंप्यूटर योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर आयोजित की जाएगी।

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 Overview

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं संस्कृत शिक्षा विभाग के लिए किया जा रहा है।

DetailsInformation
Recruitment NameRSSB Computer Instructor Recruitment 2026
OrganizationRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Post NameSenior Computer Instructor & Basic Computer Instructor
Total Posts3951
Application ModeOnline
Job LocationRajasthan
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 Important Dates

EventDate
Notification Release22 May 2026
Online Application Start Date25 May 2026
Last Date to Apply23 June 2026
Exam Date22-23 August 2026

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 Application Fees

CategoryFees
General / OBC Creamy Layer₹600
OBC NCL / MBC / EWS₹400
SC / ST₹400
दिव्यांगजन₹400

यदि उम्मीदवार ने पहले OTR शुल्क जमा किया हुआ है तो दोबारा आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। आवेदन शुल्क SSO Portal के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जाएगा।

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 Age Limit, Vacancy Details and Qualification

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

इस भर्ती में Senior Computer Instructor एवं Basic Computer Instructor दोनों पद शामिल किए गए हैं। कंप्यूटर विषय में डिग्री, डिप्लोमा या समकक्ष तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

Post NameNon TSP AreaTSP AreaTotal Posts
Senior Computer Instructor28834322
Basic Computer Instructor29366933629
Total Posts32247273951

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 Educational Qualification

Senior Computer Instructor Qualification

Senior Computer Instructor पद के लिए उम्मीदवार के पास Computer Science / Information Technology / Electronics & Communication में BE / B.Tech / M.Tech / MCA / MSc IT / Computer Science या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है।

Basic Computer Instructor Qualification

Basic Computer Instructor पद के लिए उम्मीदवार के पास Computer Science / Information Technology / Electronics / Computer Application में Degree, Diploma या Polytechnic योग्यता होना आवश्यक है।

राजस्थान देवनागरी लिपि एवं राजस्थान संस्कृति का ज्ञान भी आवश्यक रहेगा।

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 Department Wise Vacancy Details

DepartmentPost NamePosts
माध्यमिक शिक्षा विभागSenior Computer Instructor300
माध्यमिक शिक्षा विभागBasic Computer Instructor3415
संस्कृत शिक्षा विभागSenior Computer Instructor22
संस्कृत शिक्षा विभागBasic Computer Instructor214

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 Selection Process and Exam Pattern

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन या CBT मोड में आयोजित की जा सकती है।

Senior Computer Instructor Exam Pattern

Senior Computer Instructor परीक्षा में कुल 2 पेपर होंगे। प्रथम पेपर में राजस्थान सामान्य ज्ञान, मनोविज्ञान एवं शिक्षण पद्धति से प्रश्न पूछे जाएंगे जबकि दूसरे पेपर में कंप्यूटर विषय से संबंधित प्रश्न शामिल रहेंगे।

Basic Computer Instructor Exam Pattern

Basic Computer Instructor परीक्षा में भी दो पेपर आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा में कंप्यूटर बेसिक्स, आईटी, नेटवर्किंग, इंटरनेट, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर एवं सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित अंक का एक तिहाई भाग काटा जाएगा।

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 Salary Details

Senior Computer Instructor पद के लिए Pay Matrix Level-10 तथा Basic Computer Instructor पद के लिए Pay Matrix Level-8 वेतनमान निर्धारित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार DA, HRA एवं अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

How to Apply Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026

  • RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को सबसे पहले SSO Portal पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद Recruitment Portal में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • यदि उम्मीदवार ने पहले One Time Registration (OTR) नहीं किया है तो सबसे पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  • अब उम्मीदवार को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सभी जानकारी सही भरने के बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा एवं उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 Important Links

DescriptionStatus
Rajasthan Computer Instructor Bharti 2026 NotificationClick Here
Rajasthan Computer Instructor Vacancy 2026 Apply OnlineClick Here
Official Websitehttps://rssb.rajasthan.gov.in/

FAQs

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 3951 पद निर्धारित किए गए हैं।

Senior Computer Instructor के कितने पद हैं?

Senior Computer Instructor के कुल 322 पद रखे गए हैं।

Basic Computer Instructor के कितने पद हैं?

Basic Computer Instructor के कुल 3629 पद निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन शुल्क कितना रखा गया है?

General वर्ग के लिए ₹600 एवं आरक्षित वर्गों के लिए ₹400 आवेदन शुल्क रखा गया है।

Leave a Comment