Rajasthan BSTC Pre deled Result 2026: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट जारी यहां से चेक करें

राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द समाप्त हो सकता है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) कोटा द्वारा आयोजित राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की जा चुकी है और अब अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 10 जून 2026 को दोपहर 3 बजे जारी कर दिया है।।

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा राज्य में डीएलएड (Diploma in Elementary Education) कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। हर वर्ष लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेते हैं और मेरिट के आधार पर सरकारी एवं निजी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है। इस बार भी परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों के बीच कटऑफ, रिजल्ट और काउंसलिंग को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Rajasthan BSTC Pre deled Result 2026 Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामRajasthan Pre D.El.Ed (BSTC) 2026
आयोजन संस्थाVMOU Kota
परीक्षा मोडऑफलाइन
परीक्षा तिथि20 मई 2026
रिजल्टजल्द जारी होगा
संभावित रिजल्ट समय10 जून दोपहर 3 बजे
काउंसलिंगरिजल्ट के बाद
आधिकारिक वेबसाइटpredeledraj2026.com

Rajasthan BSTC Pre deled Result 2026 Latest Update

राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 का आयोजन 20 मई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक करवाया गया था। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद विभाग द्वारा आधिकारिक आंसर की भी जारी कर दी गई है और अब अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जा रहा है।

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोर कार्ड में कई महत्वपूर्ण जानकारियां देख सकेंगे। इसमें अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, प्राप्त अंक, श्रेणी, मेरिट रैंक, परीक्षा विवरण और अन्य जरूरी जानकारी शामिल रहेगी। किसी भी त्रुटि की स्थिति में अभ्यर्थी संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

BSTC परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को D.El.Ed कोर्स में प्रवेश मिलता है। यह दो वर्षीय शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स होता है। कोर्स पूरा करने के बाद अभ्यर्थी प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने के पात्र बन जाते हैं। राजस्थान में शिक्षक बनने की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा मानी जाती है।

Rajasthan BSTC Pre deled Counselling 2026

BSTC रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाती है। सबसे पहले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन करना होता है और निर्धारित शुल्क जमा करना होता है। इसके बाद उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन करते हैं। मेरिट और कॉलेज विकल्पों के आधार पर सीट आवंटन किया जाता है। सीट मिलने के बाद संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन करवाना होता है और फिर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाती है।

काउंसलिंग के समय अभ्यर्थियों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, BSTC स्कोर कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आवेदन पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे। दस्तावेज सत्यापन के बाद ही अंतिम प्रवेश दिया जाता है।

राजस्थान BSTC कटऑफ 2026

रिजल्ट जारी होने के बाद संभावित कटऑफ और मेरिट सूची भी चर्चा का विषय रहेगी। कटऑफ सीटों की संख्या, परीक्षा के स्तर और कुल अभ्यर्थियों की संख्या पर निर्भर करती है। सामान्य वर्ग की कटऑफ अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना रहती है जबकि आरक्षित वर्गों के लिए कटऑफ अलग-अलग जारी की जाती है।

Rajasthan BSTC Pre deled Result 2026 Kaise Check Kare

  • रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
  • सबसे पहले वेबसाइट खोलनी होगी
  • इसके बाद BSTC Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आवेदन संख्या या रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा जिसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखा जा सकता है।

Rajasthan BSTC Pre deled Result 2026 Important Links

Rajasthan BSTC Result 2026 Date10 June 3 PM
Rajasthan BSTC Result Link 1stClick Here
Rajasthan BSTC Result Link 2ndClick Here
Rajasthan BSTC Result Link 3rdClick Here
Rajasthan BSTC Pre deled Result Name WiseClick Here
BSTC Cut OffClick Here
Official Websitehttps://predeledraj2026.com/

Leave a Comment