राजस्थान फोर्थ ग्रेड चपरासी भर्ती के लिए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया गया है जो अभ्यर्थी राजस्थान फोर्थ ग्रेड चपरासी भर्ती के अंदर शामिल हो रहे हैं वह राजस्थान फोर्थ ग्रेड चपरासी भर्ती का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न डाउनलोड कर ले और इसी के अनुसार तैयारी शुरू कर दें राजस्थान चपरासी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक किया जाएगा।
Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 OverView
Organization | Rajasthan Staff Selection Board, Jaipur |
---|---|
Post Name | 4th Grade Bharti |
Advertisement No. | 19/2024 |
Total Posts | 52453 Posts |
Exam Date | 19-21 September 2025 |
Mode of Exam | Offline (OMR Based) |
Exam Type | Written Examination |
Syllabus And Exam Pattern | Released |
Post Category | Rajasthan 4th Grade Syllabus And Exam Pattern |
Official Website | rsmssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 Download
राजस्थान 4th ग्रेड चपरासी के लिए एग्जाम डेट घोषित कर दी गई है एग्जाम डेट घोषित होने के बाद में अब सभी अभ्यर्थी राजस्थान फोर्थ ग्रेड चपरासी भर्ती की तैयारी में जुट गए हैं ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को यह जानना जरूरी है कि राजस्थान फोर्थ ग्रेड चपरासी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न क्या रहेगा और इसी के अनुसार आपको आगे की तैयारी करनी है।
राजस्थान 4th ग्रेड चपरासी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी होने के बाद में आपको यह पता लग जाता है कि इसके अंदर कौनसे प्रश्न आएंगे और किस प्रकार का सिलेबस रहेगा इसके अलावा किसी प्रकार का एग्जाम पैटर्न रहेगा जिससे आप उसी के अनुसार तैयारी कर सके और अच्छे नंबर प्राप्त कर सके।
Rajasthan 4th Grade Exam Pattern 2025
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय आधार के होंगे इसके अंदर कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे जो की 200 नंबर के होंगे पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई रखी गई है।
क्र.सं. | विषय | प्रश्न – 120 | समय |
---|---|---|---|
1 | सामान्य हिन्दी | 20 | |
2 | सामान्य अंग्रेज़ी | 15 | |
3 | सामान्य ज्ञान :- | 70 | 2 घंटे |
राजस्थान का भूगोल | 20 | ||
राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति | 20 | ||
भारतीय संविधान (5) एवं राजस्थान राज्य में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था (5) | 10 | ||
सामान्य विज्ञान | 05 | ||
सम-सामयिक घटनाएँ (भारत – 5, राजस्थान – 5) | 10 | ||
बुनियादी कम्प्यूटर | 05 | ||
4 | सामान्य गणित | 15 | |
कुल | 120 |
- प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगा।
- अधिकतम अंक – 200 होंगे।
- कुल प्रश्नों की संख्या – 120 होगी।
- परीक्षा की अवधि – 2 घंटे होगी।
- सभी प्रश्न समान अंक के होंगे।
- नकारात्मक अंकन होगा – प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
- प्रश्न पत्र का स्तर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की माध्यमिक परीक्षा के बराबर होगा।
संशोधित परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम
कुल प्रश्न – 120
कुल अंक – 200
समय – 2 घंटे
प्रस्तावित प्रश्नों की संख्या
- सामान्य हिंदी – 20 प्रश्न
- सामान्य अंग्रेज़ी – 15 प्रश्न
- सामान्य ज्ञान – 70 प्रश्न
- राजस्थान का भूगोल – 20 प्रश्न
- राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति – 20 प्रश्न
- भारतीय संविधान (5) तथा राजस्थान राज्य की राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था (5) – 10 प्रश्न
- सामान्य विज्ञान – 5 प्रश्न
- सामयिक घटनाएँ (भारत – 5, राजस्थान – 5) – 10 प्रश्न
- कंप्यूटर – 5 प्रश्न
- गणित – 15 प्रश्न
कुल प्रश्न: 120 | कुल अंक: 200 | समय: 2 घंटे
Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025
संशोधित पाठ्यक्रम
1. सामान्य हिंदी (20 प्रश्न)
संधि, समास, क्रिया और विशेषण, पर्यायवाची व विलोम शब्द, मुहावरे और लोकोक्तियाँ, वाक्य सुधार, एक शब्द के लिए अनेक शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द, काल के प्रकार, अलंकार और रस, अपठित गद्यांश से प्रश्न, पत्र लेखन से संबंधित ज्ञान (जैसे – कार्यालयीन पत्र, आदेश, सूचना, विज्ञप्ति, रिपोर्ट, निवेदन पत्र आदि)।
2. सामान्य अंग्रेज़ी (15 प्रश्न – हिंदी अनुवाद)
- काल (Tenses) और उनके क्रम
- वाच्य: कर्तृवाच्य और कर्मवाच्य
- वाक्य-रूपांतरण: कथन शैली (प्रत्यक्ष और परोक्ष)
- वाक्यों का रूप परिवर्तन – विधेयात्मक से नकारात्मक, प्रश्नवाचक, विस्मयादिबोधक और इसके विपरीत
- वाक्य सुधार, गलत शब्दों का सही प्रयोग
- आर्टिकल्स और निर्धारक, अव्यय, विराम चिह्न
- सरल वाक्यों का हिंदी से अंग्रेज़ी और अंग्रेज़ी से हिंदी में अनुवाद
- सरकारी और तकनीकी शब्दावली का हिंदी रूप
3. राजस्थान का भूगोल (20 प्रश्न)
राजस्थान की स्थिति, विस्तार, भौगोलिक स्वरूप और भौतिक विभाजन, मिट्टी, प्राकृतिक वनस्पति और वन संरक्षण, जलवायु, जल संसाधन, नदी तंत्र और झीलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, जनसंख्या (आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात और साक्षरता), परिवहन (राज्य सड़कें), आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन आदि।
4. राजस्थान का इतिहास, कला और संस्कृति (20 प्रश्न)
मुख्य ऐतिहासिक घटनाएँ, स्वतंत्रता आंदोलन, एकीकरण, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, भाषा और साहित्य, लोक संस्कृति और सामाजिक जीवन, परिधान, वाद्य यंत्र, लोक देवता, लोक साहित्य, बोलियाँ, मेले और त्यौहार, स्थापत्य, लोक संगीत, नृत्य, रंगमंच, पर्यटन स्थल और स्मारक, राजस्थान की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दृष्टि से प्रसिद्ध विभूतियाँ।
5. भारतीय संविधान एवं राजस्थान की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था (10 प्रश्न)
भारतीय संविधान की परिचयात्मक जानकारी और मूल विशेषताएँ, राज्य शासन एवं राजनीति – राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद, विधान सभा और न्यायपालिका, राज्य का प्रशासनिक ढांचा – मुख्य सचिव, जिला प्रशासन (सामान्य प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन), जिला स्तर की न्यायिक संरचना, सूचना का अधिकार अधिनियम आदि।
6. सामान्य विज्ञान (5 प्रश्न)
भौतिक और रासायनिक परिवर्तन, धातु, अधातु और उनके प्रमुख यौगिक, प्रकाश के परावर्तन और उसके नियम, अनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली, मानव शरीर की संरचना, अंग तंत्र, प्रमुख मानव रोग, उनके कारण और निदान, अपशिष्ट प्रबंधन।
7. सामयिक घटनाएँ (10 प्रश्न)
खेल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, भूगोल, संस्कृति, पर्यावरण और तकनीकी क्षेत्र से संबंधित समसामयिक मुद्दे, राजस्थान राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख घटनाएँ, प्रसिद्ध व्यक्तित्व, राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम और नीतियाँ।
8. कंप्यूटर (5 प्रश्न)
कंप्यूटर प्रणाली की जानकारी – हार्डवेयर उपकरण, सॉफ्टवेयर (ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर),
ऑफिस अनुप्रयोगों की जानकारी – एम.एस. वर्ड, एम.एस. एक्सेल, एम.एस. पॉवर पॉइंट, इंटरनेट, ईमेल आदि।
9. गणित (15 प्रश्न)
लघुत्तम और महत्तम समापवर्तक, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात एवं समानुपात, साझेदारी, समय और कार्य, समय, गति और दूरी, चित्रों द्वारा आंकड़ों का निरूपण आदि।
How To Download Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025
- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का सिलेबस डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद में आपको होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ और रिक्रूटमेंट ऑप्शन पर एक बार क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने फिर से नया पेज ओपन होगा जिसमें राजस्थान फोर्थ ग्रेड सिलेबस एक्जाम पेटर्न दिखाई देगा इस पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए डिटेल सिलेबस और एग्जाम पैटर्न दिखाई देगा इसे डाउनलोड कर ले और इसी के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर दें।
Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 Important Links
Description | Link |
---|---|
Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 PDF | Download |
Official Website | rsmssb.rajasthan.gov.in |