PM YASASVI Scholarship Scheme 2026: पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के तहत ₹1.25 लाख तक की छात्रवृत्ति, पात्रता और आवेदन की जानकारी

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के तहत OBC, EBC और DNT वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक अधिकतम ₹1.25 लाख वार्षिक सहायता का प्रावधान है। राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए 2026-27 के नए आवेदन की स्थिति भी यहां देखें।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना (PM YASASVI Scholarship Scheme) केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजना है। इस योजना का उद्देश्य अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) और विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू जनजातियों (DNT) के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक अलग-अलग स्तरों पर छात्रवृत्ति और अन्य शैक्षणिक सहायता दी जाती है। कक्षा 9वीं और 10वीं के पात्र विद्यार्थियों को अधिकतम ₹75,000 प्रतिवर्ष तथा कक्षा 11वीं और 12वीं के पात्र विद्यार्थियों को अधिकतम ₹1,25,000 प्रतिवर्ष की सहायता मिल सकती है।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएम यशस्वी योजना के कुछ घटकों के आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध हैं। हालांकि, राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए टॉप क्लास स्कूल एजुकेशन घटक के नए आवेदन को लेकर पोर्टल पर अलग सूचना दी गई है। राजस्थान के विद्यार्थियों को आवेदन शुरू होने के अगले अपडेट का इंतजार करना होगा। इस पोस्ट में योजना की पात्रता, छात्रवृत्ति राशि, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और 2026-27 के आवेदन की स्थिति की जानकारी दी गई है।

PM YASASVI Scholarship Scheme 2026 Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामPM YASASVI Scholarship Scheme
पूरा नामPM Young Achievers Scholarship Award Scheme for Vibrant India
मंत्रालयMinistry of Social Justice and Empowerment
लाभार्थी वर्गOBC, EBC और DNT
योजना का प्रकारScholarship Scheme
स्कूल शिक्षाकक्षा 9वीं से 12वीं
अधिकतम छात्रवृत्ति₹1,25,000 प्रतिवर्ष
आवेदन माध्यमNational Scholarship Portal
शैक्षणिक सत्र2026-27
आधिकारिक पोर्टलscholarships.gov.in

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना क्या है?

पीएम यशस्वी योजना केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित एक व्यापक छात्रवृत्ति योजना है। इसका उद्देश्य OBC, EBC और DNT वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देना है, ताकि आर्थिक स्थिति के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

  1. OBC, EBC और DNT विद्यार्थियों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति।
  2. OBC, EBC और DNT विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति।
  3. स्कूल शिक्षा के लिए टॉप क्लास एजुकेशन।
  4. कॉलेज शिक्षा के लिए टॉप क्लास एजुकेशन।
  5. OBC बालक एवं बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण।

PM YASASVI Scholarship Amount 2026

योजना के स्कूल शिक्षा घटक के अंतर्गत कक्षा के अनुसार अधिकतम वार्षिक आर्थिक सहायता निर्धारित की गई है
कक्षा 9वीं और 10वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिकतम ₹75,000 वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। वहीं, कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को अधिकतम ₹1,25,000 वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई जारी रखने और उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से दी जाती है।।

यह राशि स्कूल की ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस और योजना के अंतर्गत अनुमत अन्य शुल्कों के लिए है। यह अधिकतम सीमा है, प्रत्येक विद्यार्थी को निश्चित रूप से पूरी राशि मिलना जरूरी नहीं है। छात्रवृत्ति का लाभ योजना में चयनित स्कूलों, पात्रता और उपलब्ध सीटों के आधार पर दिया जाता है।

कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कितनी सहायता मिलती है?

टॉप क्लास कॉलेज एजुकेशन घटक के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को निम्न सहायता मिल सकती है:

सहायता का विवरणराशि
निजी संस्थानों में ट्यूशन फीस एवं अनुमत शुल्कअधिकतम ₹2 लाख प्रतिवर्ष
रहने का खर्च₹3,000 प्रतिमाह
किताबें एवं स्टेशनरी₹5,000 प्रतिवर्ष
कंप्यूटर/लैपटॉपअधिकतम ₹45,000 एक बार

कॉलेज शिक्षा के लिए पात्रता, संस्थान की सूची, पाठ्यक्रम और उपलब्ध स्लॉट की शर्तें लागू होती हैं।

PM YASASVI Scholarship Eligibility 2026

पीएम यशस्वी योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को संबंधित घटक की पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।

स्कूल शिक्षा घटक की प्रमुख शर्तें:

  • विद्यार्थी OBC, EBC या DNT वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
  • परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹2.50 लाख से कम होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी कक्षा 9वीं से 12वीं तक योजना के अंतर्गत चयनित टॉप क्लास स्कूल में पढ़ रहा हो।
  • छात्रवृत्ति का चयन निर्धारित मेरिट और उपलब्ध स्लॉट के आधार पर होगा।
  • योजना के लिए बैंक खाते की जानकारी उपलब्ध कराना जरूरी है।

ध्यान दें: केवल OBC, EBC या DNT वर्ग से होने और आय सीमा पूरी करने से छात्रवृत्ति मिलना तय नहीं है। चयनित स्कूल और अन्य निर्धारित शर्तें भी पूरी करनी होंगी।

PM YASASVI Scholarship 2026: राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए आवेदन की स्थिति

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएम यशस्वी टॉप क्लास स्कूल एजुकेशन योजना के आवेदन को लेकर सूचना उपलब्ध है। पोर्टल के अनुसार, इस घटक के नए आवेदन अन्य राज्यों के पात्र विद्यार्थी कर सकते हैं, लेकिन राजस्थान, केरल और कर्नाटक के विद्यार्थियों को फिलहाल कुछ समय और इंतजार करना होगा। इसलिए राजस्थान के विद्यार्थी आवेदन करने से पहले राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपने राज्य की आवेदन स्थिति जरूर चेक करें। आवेदन शुरू होने की नई तारीख के लिए पोर्टल पर जारी आधिकारिक अपडेट देखें।

PM YASASVI Scholarship 2026 Important Dates

कार्यक्रमतिथि / स्थिति
Academic Session2026-27
स्कूल शिक्षा घटक के आवेदनअन्य पात्र राज्यों के लिए खुले
राजस्थान के नए आवेदनफिलहाल प्रतीक्षा करें
अन्य राज्यों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि30 नवंबर 2026
आवेदन सत्यापनपोर्टल के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार

नोट: आवेदन की स्थिति और अंतिम तिथि योजना के घटक एवं राज्य के अनुसार अलग हो सकती है। राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए पोर्टल पर नया अपडेट देखना जरूरी है।

PM YASASVI Scholarship Documents Required

आवेदन करते समय विद्यार्थियों को निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है:

  1. आधार कार्ड।
  2. जाति प्रमाण पत्र।
  3. आय प्रमाण पत्र।
  4. पिछली कक्षा की अंकतालिका।
  5. बैंक खाते की जानकारी।
  6. पासपोर्ट साइज फोटो।
  7. स्कूल या कॉलेज में प्रवेश संबंधी जानकारी।
  8. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।

दस्तावेजों की अंतिम सूची संबंधित छात्रवृत्ति घटक और आवेदन पोर्टल के निर्देशों के अनुसार होगी।

PM YASASVI Scholarship Online Apply कैसे करें?

पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से किया जाता है। आवेदन करने की सामान्य प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. सबसे पहले राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://scholarships.gov.in/ खोलें।
  2. विद्यार्थी के लिए उपलब्ध OTR या आवेदन संबंधी विकल्प पर जाएं।
  3. आवश्यक जानकारी भरकर पोर्टल पर लॉगिन करें।
  4. उपलब्ध छात्रवृत्ति योजनाओं में PM YASASVI Scholarship का चयन करें।
  5. अपनी श्रेणी, शैक्षणिक जानकारी और बैंक खाते का विवरण भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक चेक करके सबमिट करें।
  8. आवेदन का प्रिंट या एप्लीकेशन नंबर सुरक्षित रखें।

आवेदन करने से पहले यह जरूर जांच लें कि आपके राज्य और संबंधित योजना घटक के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं या नहीं।

PM YASASVI Scholarship Selection Process

पीएम यशस्वी योजना में चयन संबंधित छात्रवृत्ति घटक के नियमों के अनुसार किया जाता है। स्कूल शिक्षा के टॉप क्लास घटक में विद्यार्थियों की पिछली कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाती है। चयन राज्यवार उपलब्ध सीटों और निर्धारित पात्रता के अनुसार होता है।

कॉलेज शिक्षा घटक में संबंधित संस्थान, पाठ्यक्रम और प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर चयन किया जा सकता है। आवेदन का सत्यापन संबंधित संस्थान और विभाग द्वारा किया जाता है।

PM YASASVI Scholarship Important Links

DetailsLinks
For Online ApplyApply Here
Check Official NotificationDownload Here
Official WebsiteVisit Here

FAQs – PM YASASVI Scholarship Scheme 2026

प्रश्न 1. पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना किन विद्यार्थियों के लिए है?

उत्तर: यह योजना OBC, EBC और DNT वर्ग के पात्र विद्यार्थियों के लिए है।

प्रश्न 2. पीएम यशस्वी योजना में कितनी छात्रवृत्ति मिलती है?

उत्तर: स्कूल शिक्षा घटक में कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए अधिकतम ₹75,000 तथा कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए अधिकतम ₹1,25,000 प्रतिवर्ष की सहायता मिल सकती है।

प्रश्न 3. पीएम यशस्वी योजना में परिवार की आय कितनी होनी चाहिए?

उत्तर: स्कूल शिक्षा के टॉप क्लास घटक के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से कम होनी चाहिए।

प्रश्न 4. राजस्थान के विद्यार्थी पीएम यशस्वी योजना में आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: 24 नवंबर 2026 की पोर्टल सूचना के अनुसार, टॉप क्लास स्कूल एजुकेशन घटक के नए आवेदन के लिए राजस्थान के विद्यार्थियों को फिलहाल इंतजार करना होगा।

प्रश्न 5. पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कहां से करें?

उत्तर: पात्र विद्यार्थी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 6. क्या पीएम यशस्वी योजना कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए भी है?

उत्तर: हां, योजना में OBC, EBC और DNT विद्यार्थियों के लिए टॉप क्लास कॉलेज एजुकेशन का घटक भी शामिल है।

प्रश्न 7. पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप की राशि कैसे मिलती है?

उत्तर: पात्र और चयनित विद्यार्थियों को योजना के नियमों के अनुसार राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से दी जाती है।

Leave a Comment