Indian Navy SSC IT Officer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन आईटी ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

भारतीय नौसेना द्वारा शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) एग्जीक्यूटिव आईटी अधिकारी भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) शाखा में अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 मई 2026 से शुरू होकर 01 जून 2026 तक चलेगी। चयनित उम्मीदवारों को जनवरी 2027 बैच के तहत भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला, केरल में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 15 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। बीई, बीटेक, एमटेक, एमसीए और कंप्यूटर साइंस से संबंधित डिग्री धारक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को सब लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति दी जाएगी और शुरुआती वेतन ₹56,100 प्रति माह से शुरू होगा।

Indian Navy SSC IT Officer Recruitment 2026 Overview

यह भर्ती भारतीय नौसेना द्वारा SSC Executive (Information Technology) पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

Recruitment OrganizationIndian Navy
BranchSSC Executive (Information Technology)
Post NameSub Lieutenant (IT Officer)
Entry TypeShort Service Commission (SSC)
Vacancies15 Posts
CourseJanuary 2027
Salary/ Pay Scale₹56,100/- (Sub Lieutenant level)
Training LocationIndian Naval Academy, Ezhimala
CategoryIndian Navy SSC IT Officer Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date16 May to 1 June 2026
Official Websitejoinindiannavy.gov.in

Indian Navy SSC IT Officer Recruitment 2026 Important Dates

EventDate
Application Start Date16 May 2026
Last Date to Apply01 June 2026
SSB Interview DateLater
Training StartJanuary 2027

Indian Navy SSC IT Officer Recruitment 2026 Age Limit, Vacancy Details and Qualification

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का जन्म 02 जनवरी 2002 से 01 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता:
अभ्यर्थी के 10वीं या 12वीं में अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 60% अंक होना अनिवार्य है। इसके साथ निम्न में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है:

  • MSc / BE / BTech / MTech (Computer Science, IT, Cyber Security, AI, Networking आदि)
  • MCA के साथ BCA / BSc (Computer Science / IT)

उम्मीदवार के पास संबंधित डिग्री में न्यूनतम 60% कुल अंक होना आवश्यक है।

Post NamePostsQualification
SSC Executive (IT)15BE/BTech/MTech/MCA/MSc in Related Field

Indian Navy SSC IT Officer Recruitment 2026 Selection Process and Exam Pattern

  • इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले आवेदन फॉर्म की शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्टिंग उम्मीदवारों के नॉर्मलाइज्ड अंकों के आधार पर की जाएगी।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। एसएसबी इंटरव्यू में सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच करवाई जाएगी। अंतिम मेरिट सूची एसएसबी इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • एनसीसी ‘C’ सर्टिफिकेट धारकों को शॉर्टलिस्टिंग में 5% तक की छूट प्रदान की जाएगी।

Salary Details

चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के बाद सब लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति दी जाएगी। शुरुआती बेसिक वेतन ₹56,100 प्रति माह रहेगा। इसके अलावा अन्य सैन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

How to Apply Indian Navy SSC IT Officer Recruitment 2026

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण सही-सही दर्ज करने होंगे।
  • उम्मीदवार को अपनी फोटो, हस्ताक्षर, मार्कशीट, आधार कार्ड, एनसीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अन्य आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
  • सभी जानकारी सही भरने के बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा और उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।

Indian Navy SSC IT Officer Recruitment 2026 Important Links

DescriptionLink
Indian Navy SSC IT Officer Bharti 2026 NotificationClick Here
Indian Navy SSC IT Officer Vacancy 2026 Apply OnlineClick Here
Official Websitehttps://www.joinindiannavy.gov.in/

Leave a Comment