Railway Group D Score Card 2026: रेलवे ग्रुप डी स्कोर कार्ड जारी, यहां से अपना स्कोर कार्ड चेक करें

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का स्कोर कार्ड 16 नवंबर 2026 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने सीईएन 09/2025 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना स्कोर कार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से लॉगिन करके परीक्षा में प्राप्त अंकों की जानकारी देख सकते हैं। रेलवे ग्रुप डी स्कोर कार्ड चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवाया गया है।

Railway Group D Score Card 2026 Overview

विवरणजानकारी
OrganizationIndian Railways
Recruitment BoardRailway Recruitment Boards (RRBs)
Notification No.CEN 09/2025
Post NameLevel-1 (Group D)
Total Vacancy22,195
CBT Exam Date03.08.2026 to 25.08.2026
Candidates Shortlisted for PET42,909
Score Card Release Date16 November 2026
Last Date01 December 2026
CategoryRRB Group D Score Card 2026
Official Websiterrb.indianrailways.gov.in

Railway Group D Score Card 2026 Latest Update

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी के कुल 22,195 पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक किया गया था। परीक्षा की उत्तर कुंजी 7 सितंबर 2026 को जारी की गई थी। इसके बाद 12 और 13 नवंबर 2026 को पीईटी के लिए चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया गया, जिसमें कुल 42,909 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

अब रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का स्कोर कार्ड 16 नवंबर 2026 को शाम 5:00 बजे जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड 1 दिसंबर 2026 रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की सहायता से प्राप्त अंकों की जानकारी देख सकते हैं। स्कोर कार्ड चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

How to Check Railway Group D Score Card 2026

रेलवे ग्रुप डी स्कोर कार्ड 2026 चेक करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अपने संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की वेबसाइट खोलें।
  3. होम पेज पर RRB Group D Score Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  5. इसके बाद कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
  6. स्क्रीन पर आपका रेलवे ग्रुप डी स्कोर कार्ड दिखाई देगा।
  7. इसमें अपने प्राप्त अंकों की जांच करें।
  8. स्कोर कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Railway Group D Score Card 2026 Important Links

RRB Group D Score Card 2026 Download Link-1Score Card
RRB Group D Score Card 2026 Download Link-2Score Card
Railway Recruitment Board Official WebsiteRRB

Leave a Comment