राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की समान पात्रता परीक्षा (CET) 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है कि चुनावों में संसाधनों की उपलब्धता को देखते हुए सीईटी परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया जा रहा है। उनके अनुसार CET सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा दिसंबर के पहले सप्ताह में और CET स्नातक स्तर की परीक्षा जनवरी के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की नई तारीखों की विस्तृत आधिकारिक सूचना जल्द जारी की जाएगी।
CET परीक्षा की तारीखों में बदलाव
आलोक राज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चुनावों के कारण परीक्षा आयोजित करने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता प्रभावित हो रही है। इसी वजह से पहले निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। अब सीनियर सेकेंडरी स्तर की CET परीक्षा दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह में तथा स्नातक स्तर की CET परीक्षा जनवरी 2027 के दूसरे सप्ताह में आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है।
राजस्थान CET परीक्षा स्थगित: राजस्थान सीईटी परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सीईटी 12वीं स्तर की परीक्षा अब 1 से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। वहीं सीईटी स्नातक स्तर की परीक्षा 16 से 18 जनवरी 2027 तक आयोजित होगी। परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव के बाद अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। अभ्यर्थी नई परीक्षा तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी जारी रखें और परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक सूचना के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर नजर रखें।
इससे पहले बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम में CET सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा 23 से 25 अक्टूबर 2026 तथा CET स्नातक स्तर की परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 प्रस्तावित थी।

जल्द जारी होगी आधिकारिक सूचना
अध्यक्ष आलोक राज ने अपनी पोस्ट में स्पष्ट किया है कि नई परीक्षा तारीखों की आधिकारिक सूचना जल्द जारी की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार करना चाहिए। नई तारीख जारी होने के बाद परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
अभ्यर्थी तैयारी जारी रखें
CET 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की तारीख आगे बढ़ने से तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपनी तैयारी जारी रखें और RSSB की आधिकारिक वेबसाइट तथा बोर्ड अध्यक्ष की आधिकारिक सूचना पर ही परीक्षा की नई तारीख से संबंधित अपडेट को मान्य मानें।
