RRB Railway Technician Recruitment 2026: रेलवे टेक्नीशियन भर्ती का 6565 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा टेक्नीशियन भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती रेलवे मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III पदों के लिए आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होकर 29 जुलाई 2026 तक चलेगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 6565 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें टेक्नीशियन ग्रेड-I के 323 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6242 पद शामिल हैं। 10वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा और बीएससी योग्यताधारी उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में CBT परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल रहेगी।

RRB Railway Technician Recruitment 2026 Overview

यह भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल एवं टेक्नीशियन ग्रेड-III पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

DetailsInformation
Recruitment NameRRB Railway Technician Recruitment 2026
OrganizationRailway Recruitment Boards (RRBs)
DepartmentMinistry of Railways
Notification NumberCEN No. 02/2026
Post NameTechnician Grade-I Signal & Technician Grade-III
Total Vacancies6565
Application ModeOnline
Official Websiterrbapply.gov.in

RRB Railway Technician Recruitment 2026 Important Dates

EventDate
Short Notification Release23-29 May 2026
Application Start Date30 June 2026
Last Date to Apply29 July 2026
Exam DateNotify Later

RRB Railway Technician Recruitment 2026 Application Fees

CategoryFees
General / OBC / EWS₹500
SC / ST / PWD₹250
Payment ModeOnline

RRB Railway Technician Recruitment 2026 Age Limit, Vacancy Details and Qualification

इस भर्ती में टेक्नीशियन ग्रेड-III पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष और टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद के लिए 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Post NameVacancyQualification
Technician Grade-I Signal323B.Sc / Diploma in Related Field
Technician Grade-III624210th Pass + ITI in Related Trade

Salary Details

Post NamePay LevelInitial Pay
Technician Grade-I SignalLevel-5₹29,200
Technician Grade-IIILevel-2₹19,900

RRB Railway Technician Recruitment 2026 Important Instructions for Candidates

  • उम्मीदवार केवल एक RRB में किसी एक Pay Level के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक ही Pay Level के अंतर्गत सभी पदों के लिए एक कॉमन आवेदन फॉर्म भरना होगा।
  • यदि उम्मीदवार दोनों Pay Level के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरने होंगे। आवेदन करते समय आधार सत्यापन करना जरूरी होगा और आधार की जानकारी 10वीं की मार्कशीट से पूरी तरह मेल खानी चाहिए।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधार में नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक अपडेट करवा लें।

RRB Railway Technician Recruitment 2026 Selection Process and Exam Pattern

  • इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन CBT लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
  • सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

How to Apply RRB Railway Technician Recruitment 2026

  • RRB Technician Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करना होगा और संबंधित Pay Level के अनुसार आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण सही-सही दर्ज करने होंगे।
  • उम्मीदवार को अपनी फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई / डिप्लोमा / बीएससी प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • अब आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा और आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।

RRB Railway Technician Recruitment 2026 Important Links

DescriptionLink
RRB Railway Technician Bharti 2026 NotificationShort Notice
RRB Railway Technician Vacancy 2026 Apply OnlineComing Soon
Official Websitehttps://indianrailways.gov.in/

Leave a Comment