Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course: सरदार पटेल पुलिस यूनिवर्सिटी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स नोटिफिकेशन जारी आवेदन शुरू

सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स 2026 के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 जून 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा कोर्स फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 रखी गई है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 9000 पदों पर भर्ती होगी इसके लिए अगर आप यह सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स करते हैं तो आपको बोनस अंक दिए जाएंगे

इस प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से क्रिमिनोलॉजी, पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन और साइबर सिक्योरिटी जैसे विभिन्न डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया भी जारी की गई है, जिसमें रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, आवेदन फॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना और फीस भुगतान तक की सभी जानकारी चरणबद्ध तरीके से समझाई गई है।

Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Overview

यह एडमिशन प्रक्रिया सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ पुलिस सिक्योरिटी एंड क्रिमिनल जस्टिस, जोधपुर द्वारा विभिन्न डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आयोजित की जा रही है।

DetailsInformation
Admission NameSPUP Diploma Admission 2026
UniversitySardar Patel University of Police Security & Criminal Justice
CoursesDiploma & Certificate Courses
Application ModeOnline
Admission Session2026
LocationJodhpur

Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Important Dates

EventDate
Application Last Date25 June 2026
Course Fee Last Date30 June 2026

Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Application Fees

CategoryFees
General / OBC / EWS / MBC₹200
SC / ST / PH₹100

Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Educatiion Qualification

अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साइबर सिक्योरिटी कोर्स के लिए कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और ऑपरेटिंग सिस्टम की समझ होना जरूरी बताया गया है।

Course NameModeDurationQualification
Diploma in CriminologyRegular / Private1 Year12th Pass
Diploma in Police AdministrationRegular / Private1 Year12th Pass
Diploma in Cyber SecurityRegular / Private1 Year12th Pass + Basic Computer Knowledge
Certificate Course in Cyber SecurityPrivate6 Months12th Pass

Course Fees

Course NameModeCourse Fees
Diploma in CriminologyRegular₹10,000
Diploma in CriminologyPrivate₹8,500
Diploma in Police AdministrationRegular₹10,000
Diploma in Police AdministrationPrivate₹8,500
Diploma in Cyber SecurityRegular₹25,000
Diploma in Cyber SecurityPrivate₹15,000
Certificate Course in Cyber SecurityPrivate₹10,000

पुलिस भर्ती में मिलेगा अतिरिक्त लाभ

सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर से संबंधित डिप्लोमा एवं डिग्री कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती में अतिरिक्त अंक का लाभ भी दिया जाता है। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पुलिस एवं सुरक्षा संबंधित विषयों में अध्ययन करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में वरीयता प्रदान की जाती है।

विश्वविद्यालय से संबंधित कोर्स करने पर निम्नानुसार अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं:

कोर्स / उपाधिअतिरिक्त अंक
एम.ए. / एम.एससी. क्रिमिनोलॉजी, साइबर सुरक्षा एवं इससे संबंधित विषय10 अंक
सिक्योरिटी मैनेजमेंट व सोशल साइंस (पुलिस प्रशासन या कानून विषय सहित) में बी.ए. / एलएलबी08 अंक
उपरोक्त विषयों में डिप्लोमा प्राप्त06 अंक

इस प्रकार विश्वविद्यालय से डिप्लोमा या डिग्री करने वाले अभ्यर्थियों को भविष्य की पुलिस भर्ती परीक्षाओं में अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।

Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Selection Process and Exam Pattern

  • इस प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन पात्रता और आवेदन की जांच के आधार पर किया जाएगा।
  • डिप्लोमा कोर्स की अवधि 1 वर्ष होगी जिसमें 2 सेमेस्टर होंगे। प्रत्येक सेमेस्टर 6 माह का होगा और प्रत्येक सेमेस्टर के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
  • नियमित विद्यार्थियों की कक्षाएं विश्वविद्यालय में संचालित की जाएंगी, जबकि प्राइवेट विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी।

How to Apply Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course

  • इस एडमिशन प्रक्रिया के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले अभ्यर्थी को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cetspup.in पर जाना होगा। इसके बाद “New User Registration” पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान अभ्यर्थी को अपना नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी। पंजीकरण पूरा होने के बाद लॉगिन पासवर्ड उम्मीदवार की ई-मेल आईडी पर भेजा जाएगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को लॉगिन करके “New Application Form” पर क्लिक करना होगा और अपने कोर्स का चयन करना होगा। फिर आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण भरने होंगे।
  • अब अभ्यर्थी को अपनी फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड तथा यदि लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
  • विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन और पात्रता की जांच के बाद योग्य अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से कोर्स फीस जमा करने की सूचना दी जाएगी। आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा कराने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि ई-मेल इनबॉक्स में दिखाई नहीं दे तो Spam Folder भी चेक करना होगा।

Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Important Links

DescriptionLink
Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course NotificationClick Here
Rajasthan Police bonus Marks Certificate Course Apply OnlineClick Here
Official Websitewww.cetspup.in

Leave a Comment