SSB Head Constable Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल में 12वीं पास हेड कांस्टेबल के 233 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

सशस्त्र सीमा बल भर्ती का 12वीं पास के लिए हेड कांस्टेबल के पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इसमें कुल 233 पद रखे गए हैं जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म 21 मार्च से लेकर 20 अप्रैल 2026 तक भरे जाएंगे इसमें इच्छुक और योग्य व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं यह भर्ती संपूर्ण भारत के लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थी दोनों के लिए निकाली गई है।

SSB Head Constable Recruitment 2026 OverView

Recruitment OrganizationSashastra Seema Bal (SSB)
Post NameHead Constable
Advt No.524/RC/SSB/Combined Advt/CT to SI (Non-GD)/2025
VacanciesTotal 233 Posts
Salary/ Pay ScaleLevel-4, ₹25,500 to ₹81,100 per month
Job LocationAll India
CategorySSB Head Constable Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date21 March to 20 April 2026
Official Websitessb.gov.in

SSB Head Constable Recruitment 2026 Application Fees

सशस्त्र सीमा बल हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वाले के लिए ₹100 रखा गया है जबकि अन्य वर्गों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

SSB Head Constable Recruitment 2026 Age Limit

सशस्त्र सीमा बल हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष तक रखी गई है हेड कांस्टेबल इलेक्ट्रीशियन पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तक है इसमें आयु की गणना 20 अप्रैल 2026 के अनुसार की जाएगी इसके अलावा सभी वर्गों को जिनको आयु सीमा में छूट प्राप्त है उनको आयु सीमा में छूट की दी जाएगी।

SSB Head Constable Recruitment 2026 Education Qualification

सशस्त्र सीमा बल हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार से रखी गई है इसमें हेड कांस्टेबल कम्युनिकेशन हेड कांस्टेबल वेटरनरी और हेड कांस्टेबल इलेक्ट्रीशियन हेड कांस्टेबल स्टीवर्ट के पास शामिल है।

  • हेड कांस्टेबल कम्युनिकेशन: आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषय के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स या कम्युनिकेशन या कंप्यूटर साइंस या इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
  • हेड कांस्टेबल वेटरनरी: आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा बायोलॉजी विषय के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए साथ ही वेटरनरी और लाइवस्टॉक डेवलपमेंट या वेटरनरी संबंधित संस्थान से 2 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
  • हेड कांस्टेबल इलेक्ट्रीशियन: अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में 2 साल का कार्य अनुभव या ITI होना चाहिए।
  • हेड कांस्टेबल Steward: अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए उसके पास कैटरिंग और किचन मैनेजमेंट में न्यूनतम 2 वर्ष का डिप्लोमा एवं 1 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।

SSB Head Constable Recruitment 2026 Selection Process

सशस्त्र सीमा बल हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल टेस्ट लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा इसके पश्चात मेडिकल एग्जामिनेशन करवा के फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

How To Apply SSB Head Constable Recruitment 2026

  • सशस्त्र सीमा बल हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा पहले नोटिफिकेशन डाउनलोड करके संपूर्ण जानकारी अच्छे से चेक कर ले।
  • अब आपको अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है इसके पश्चात आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसके अंदर पूछी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करनी है अपने आवश्यक डॉक्यूमेंट पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • अब आपको अपने केटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है नीचे दिए गए फाइनल सबमिट पर क्लिक करके आवेदन का सुरक्षित प्रिंट आउट निकाल लेना है ताकि भविष्य में काम आ सके।

SSB Head Constable Recruitment 2026 Important Links

SSB Head Constable Recruitment 2026 Online Form Start21 March 2026
SSB Head Constable Recruitment 2026 Online Form End20 April 2026
SSB Head Constable Recruitment 2026 NotificationClick Here
SSB Head Constable Recruitment 2026 Apply OnlineClick Here
Official Websitehttps://ssb.gov.in/

Leave a Comment