SECR Railway Recruitment 2026: रेलवे भर्ती का 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा 1079 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) द्वारा अप्रेंटिस भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 एवं अप्रेंटिसशिप नियम 1992 के तहत नागपुर डिवीजन एवं मोतीबाग वर्कशॉप में आयोजित की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू होकर 18 जून 2026 रात 11:59 बजे तक चलेगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1079 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, COPA, वेल्डर, प्लंबर, वायरमैन, डीजल मैकेनिक, स्टेनोग्राफर और अन्य ट्रेड शामिल हैं। 10वीं पास एवं संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट सूची के आधार पर की जाएगी।

SECR Railway Recruitment 2026 Overview

यह भर्ती दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) नागपुर द्वारा अप्रेंटिस पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

DetailsInformation
Recruitment NameSECR Nagpur Apprentice Recruitment 2026
OrganizationSouth East Central Railway (SECR)
DivisionNagpur Division & Motibagh Workshop
Total Posts1079
Application ModeOnline
Training Duration1 Year
Job TypeApprenticeship

SECR Railway Recruitment 2026 Important Dates

EventDate
Notification Release Date18 May 2026
Application Start Date19 May 2026
Last Date to Apply18 June 2026
Merit List ReleaseNotify Later
Document VerificationLater

SECR Railway Recruitment 2026 Application Fees

इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है।

SECR Railway Recruitment 2026 Age Limit, Vacancy Details and Qualification

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 19 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष तथा दिव्यांग एवं पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 10 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार का न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

Trade NamePosts
Electrician285
COPA171
Fitter134
Mechanic Diesel124
Wireman46
Painter48
Carpenter51
Welder28
Plumber33
Other Trades159

कुल मिलाकर नागपुर डिवीजन में 977 पद और मोतीबाग वर्कशॉप में 102 पद निर्धारित किए गए हैं।

SECR Railway Recruitment 2026 Selection Process and Merit List

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। मेरिट सूची 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी।

यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होंगे तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद भी समानता होने पर पहले 10वीं पास करने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

Training Period and Stipend

चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उम्मीदवारों को रेलवे द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।

How to Apply SECR Railway Recruitment 2026

  • SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को अप्रेंटिसशिप इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता एवं ट्रेड संबंधी जानकारी सही-सही दर्ज करनी होगी।
  • उम्मीदवार को 10वीं मार्कशीट, आईटीआई प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा और उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।

SECR Railway Recruitment 2026 Important Links

DescriptionLink
SECR Railway Recruitment 2026 NotificationClick Here
SECR Railway Recruitment 2026 Apply OnlineClick Here
Official Websitehttps://secr.indianrailways.gov.in/

Leave a Comment