RSSB Exam Calendar 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में एग्जाम कैलेंडर जारी, यहां देखें नई परीक्षा तिथियां

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है। बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर) और समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) सहित कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी की हैं। राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अक्टूबर 2026 में नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को देखते हुए पहले निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम प्रभावित होने के कारण बोर्ड ने परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। नए कार्यक्रम में दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार CET सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक और CET स्नातक स्तर की परीक्षा 16 जनवरी से 18 जनवरी 2027 तक आयोजित होगी। इसके अलावा टीचिंग एसोसिएट की सीधी भर्ती परीक्षा दिसंबर 2026 में विभिन्न तिथियों पर, प्रयोगशाला परिचायक सीधी भर्ती परीक्षा 25 जनवरी 2027 तथा कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षाएं 3 फरवरी से 5 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा की अंतिम तिथि और विस्तृत निर्देशों के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए।

RSSB Exam Calendar 2026 Overview

विवरणजानकारी
बोर्डRajasthan Staff Selection Board
स्थानJaipur
परीक्षा कैलेंडरRevised Exam Schedule 2026-27
मुख्य परीक्षाएंCET, Teaching Associate, Laboratory Assistant, Junior Engineer
आधिकारिक वेबसाइटrsmssb.rajasthan.gov.in

RSSB Exam Calendar 2026 Revised Schedule

बोर्ड द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाओं का विवरण इस प्रकार है:

क्र.परीक्षा का नामCET/Non-CETपरीक्षा तिथि
1Teaching Associate (संविदा आधारित) सीधी भर्ती परीक्षा 2026Non-CET17 नवंबर 2026, 7, 9, 10, 11, 14, 15, 16, 17, 18 एवं 21 दिसंबर 2026
2समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी) 2026CET1 से 3 दिसंबर 2026
3समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2026CET16 से 18 जनवरी 2027
4प्रयोगशाला परिचायक सीधी भर्ती परीक्षा 2025Non-CET25 जनवरी 2027
5कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षाएं 2026Non-CET3 से 5 फरवरी 2027

RSSB Exam Calendar 2026 Teaching Associate Exam

Teaching Associate सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन कुल 32 विषयों की परीक्षाओं के लिए किया जाएगा। परीक्षा 17 नवंबर 2026 तथा दिसंबर 2026 की अलग-अलग तिथियों में होगी। 17 नवंबर तथा 14, 17, 18 और 21 दिसंबर को एक पारी में परीक्षा होगी, जबकि 7, 9, 10, 11, 15 और 16 दिसंबर को प्रतिदिन दो पारियों में परीक्षा प्रस्तावित है।

RSSB Exam Calendar 2026 CET Senior Secondary Exam

समान पात्रता परीक्षा सीनियर सेकेंडरी स्तर 2026 का आयोजन 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित होगी।

RSSB Exam Calendar 2026 CET Graduation Exam

समान पात्रता परीक्षा स्नातक स्तर 2026 की परीक्षा 16 जनवरी से 18 जनवरी 2027 तक आयोजित होगी। 16 और 17 जनवरी को प्रतिदिन दो पारियां तथा 18 जनवरी 2027 को एक पारी में परीक्षा प्रस्तावित है।

RSSB Exam Calendar 2026 Other Exams

प्रयोगशाला परिचायक सीधी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 25 जनवरी 2027 को एक पारी में किया जाएगा। वहीं कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षाएं 2026 का आयोजन 3 फरवरी से 5 फरवरी 2027 तक प्रतिदिन एक पारी में किया जाएगा।

RSSB Exam Calendar 2026 Exam Mode

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि क्रम संख्या 1 में दी गई Teaching Associate परीक्षा को Computer Based Test (CBT), Tablet Based Test (TBT) with OMR Sheets अथवा Paper Pen OMR Pattern में से किसी माध्यम से आयोजित कराया जा सकता है।

RSSB Exam Calendar 2026 Important Links

RSSB Exam Calendar 2026 NoticeClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment