RPSC SI Exam City 2021: आरपीएससी एसआई एक्जाम सिटी यहां से चेक करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा उप-निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा 2021 का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने परीक्षा जिला स्थिति जारी करने तथा प्रवेश-पत्र जारी करने की तिथि से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। अभ्यर्थी 13 सितंबर 2026 से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी देख सकेंगे, जबकि प्रवेश-पत्र 17 सितंबर 2026 को जारी किए जाएंगे।

RPSC SI Exam City 2021 Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामउप-निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा 2021
विभागगृह विभाग
कुल पद859
परीक्षा तिथि20 सितंबर 2026
परीक्षा जिला स्थिति13 सितंबर 2026 से
प्रवेश-पत्र जारी होने की तिथि17 सितंबर 2026
परीक्षा का माध्यमऑफलाइन
परीक्षा आयोजन संस्थाराजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर
परीक्षा जिला चेक करने का माध्यमएसएसओ पोर्टल

RPSC SI Exam City 2021 Latest Update

आरपीएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार उप-निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा 2021 का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा। सामान्य हिंदी का प्रश्न-पत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का प्रश्न-पत्र दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न-पत्र में ओएमआर उत्तर-पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

अभ्यर्थी अपनी आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी 13 सितंबर 2026 से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके प्राप्त कर सकेंगे। वहीं परीक्षा के प्रवेश-पत्र 17 सितंबर 2026 को आरपीएससी की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लें। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को लगभग 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

RPSC SI Exam City 2021 कैसे चेक करें?

आरपीएससी एसआई परीक्षा की आवंटित परीक्षा जिला स्थिति अभ्यर्थी 13 सितंबर 2026 से एसएसओ पोर्टल के माध्यम से चेक कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें—

  1. सबसे पहले राजस्थान एसएसओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अपने एसएसओ आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  3. लॉगिन करने के बाद Citizen Apps (G2C) में जाएं।
  4. यहां Recruitment Portal का चयन करें।
  5. संबंधित भर्ती परीक्षा से जुड़ी जानकारी देखें।
  6. यहां आपको अपनी आवंटित परीक्षा जिला स्थिति दिखाई देगी।
  7. परीक्षा जिले की जानकारी देखकर उसे सुरक्षित रख लें।

RPSC SI Exam City 2021 Important Links

RPSC SI Exam City 2021 NoticeClick Here
RPSC SI Exam City Date 13 September 2026
RPSC SI Admit Card Date17 September 2026
Official Websitehttps://rpsc.rajasthan.gov.in/

महत्वपूर्ण: परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से केवल 60 मिनट पहले तक दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से लगभग 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें और सुरक्षा जांच, चेहरे की पहचान/अंगूठे के निशान आधारित जैवमितीय सत्यापन तथा पहचान संबंधी प्रक्रिया के लिए पर्याप्त समय रखें।

Leave a Comment