RPSC RAS Syllabus 2026: आरपीएससी आरएएस भर्ती का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित होने वाली राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। आयोग ने आरएएस प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा का नया सिलेबस और परीक्षा योजना जारी कर दी है। आरपीएससी आरएएस भर्ती का संपूर्ण सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया गया है जिन भी अभ्यर्थियों को इन परीक्षाओं में भाग लेना है अभी से इसके लिए तैयारी शुरू कर देनी है इस बार सिलेबस में कई महत्वपूर्ण टॉपिक जोड़े गए हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, साइबर सिक्योरिटी, क्लाइमेट चेंज, ई-गवर्नेंस और समसामयिक मुद्दों को विशेष महत्व दिया गया है।

अगर आप RPSC RAS Exam 2026 की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि प्री परीक्षा में कौन-कौन से विषय पूछे जाएंगे और मेन्स परीक्षा में किस प्रकार के डिस्क्रिप्टिव प्रश्न आएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको RPSC RAS Pre Syllabus 2026 और RPSC RAS Mains Syllabus 2026 की पूरी जानकारी आसान हिंदी में देने वाले हैं ताकि आप अपनी तैयारी सही रणनीति के साथ शुरू कर सकें।

RPSC RAS Syllabus 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
परीक्षा का नामRPSC RAS / RTS Exam 2026
परीक्षा स्तरराज्य स्तरीय
परीक्षा मोडऑफलाइन
प्रारंभिक परीक्षावस्तुनिष्ठ प्रकार
मुख्य परीक्षावर्णनात्मक
प्री परीक्षा अंक200
मेन्स परीक्षा4 पेपर
आधिकारिक सिलेबस जारीहां
आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in

RPSC RAS Pre Exam Pattern 2026

आरएएस प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में प्राप्त अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न समान अंक का होगा। गलत उत्तर देने पर 1/3 नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे रखी गई है।

विषयकुल अंकसमय
सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान2003 घंटे

RPSC RAS Pre Syllabus 2026

राजस्थान इतिहास, कला एवं संस्कृति

इस भाग में राजस्थान के प्रागैतिहासिक स्थल, राजवंश, लोक संस्कृति, मेले, त्योहार, लोक देवता, स्थापत्य कला, चित्रकला, लोक संगीत, लोक नृत्य, साहित्य और धार्मिक परंपराओं से प्रश्न पूछे जाएंगे। राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व और राज्य के एकीकरण से जुड़े प्रश्न भी शामिल रहेंगे।

भारतीय इतिहास

भारतीय इतिहास के अंतर्गत सिंधु सभ्यता, वैदिक काल, मौर्य, गुप्त, चोल, मुगल काल, स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक एवं धार्मिक आंदोलन, राष्ट्रवाद और स्वतंत्रता के बाद का भारत शामिल रहेगा।

विश्व एवं भारत का भूगोल

विश्व भूगोल में पर्वत, पठार, नदियां, जलवायु परिवर्तन, औद्योगिक क्षेत्र और पर्यावरणीय मुद्दे शामिल रहेंगे। वहीं भारत एवं राजस्थान भूगोल में कृषि, सिंचाई, जनसंख्या, पर्यटन, खनिज, वनस्पति, जलवायु और जनजातियों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

भारतीय संविधान एवं राजनीति

संविधान निर्माण, मौलिक अधिकार, नीति निदेशक तत्व, संसद, न्यायपालिका, चुनाव आयोग, लोकपाल, पंचायत राज, ई-गवर्नेंस और नागरिक अधिकार जैसे विषय इस भाग में शामिल किए गए हैं।

राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था

राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजस्थान विधानसभा, उच्च न्यायालय, जिला प्रशासन, राजस्थान लोक सेवा आयोग, सूचना आयोग और पंचायती राज व्यवस्था से प्रश्न पूछे जाएंगे।

अर्थव्यवस्था एवं विज्ञान

भारतीय अर्थव्यवस्था, बजट, बैंकिंग, कृषि सुधार, औद्योगिक विकास, रोजगार, डिजिटल इंडिया, कंप्यूटर, अंतरिक्ष तकनीक, जैव प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और पर्यावरण आधारित प्रश्न शामिल रहेंगे।

रीजनिंग एवं मानसिक योग्यता

इस भाग में स्टेटमेंट आधारित प्रश्न, कोडिंग-डिकोडिंग, दिशा ज्ञान, वेन डायग्राम, प्रतिशत, लाभ-हानि, डेटा इंटरप्रिटेशन, प्रायिकता और क्रमचय-संचय से प्रश्न पूछे जाएंगे।

करंट अफेयर्स

राजस्थान एवं भारत से जुड़े महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाक्रम, नई योजनाएं, पुरस्कार, खेलकूद और सरकारी कार्यक्रमों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

RPSC RAS Mains Exam Pattern 2026

मुख्य परीक्षा में कुल चार पेपर होंगे और सभी पेपर वर्णनात्मक होंगे। प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा तथा परीक्षा अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है।

पेपरविषयअंक
Paper-Iसामान्य अध्ययन-I200
Paper-IIसामान्य अध्ययन-II200
Paper-IIIसामान्य अध्ययन-III200
Paper-IVसामान्य हिंदी एवं अंग्रेजी200

RPSC RAS Mains Syllabus 2026

Paper-I

इस पेपर में राजस्थान इतिहास, भारतीय इतिहास, विश्व इतिहास, अर्थव्यवस्था, समाजशास्त्र, प्रबंधन, अकाउंटिंग और ऑडिटिंग से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, वैश्वीकरण, पंचायती राज, गरीबी, बेरोजगारी और सामाजिक मुद्दों को भी शामिल किया गया है।

Paper-II

इस पेपर में प्रशासनिक नैतिकता, विज्ञान एवं तकनीक, पृथ्वी विज्ञान, जलवायु परिवर्तन, बायोटेक्नोलॉजी, AI, साइबर सिक्योरिटी, स्पेस टेक्नोलॉजी और राजस्थान भूगोल पर आधारित प्रश्न शामिल होंगे।

Paper-III

इस पेपर में भारतीय राजनीति, संविधान, अंतरराष्ट्रीय संबंध, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, व्यवहार एवं कानून से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें RTI Act, IT Act, महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े कानून और राजस्थान भूमि कानून भी शामिल हैं।

Paper-IV

इस पेपर में सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी शामिल रहेगी। इसमें व्याकरण, अनुवाद, निबंध लेखन, पत्र लेखन, प्रेसी राइटिंग और ऑफिसियल ड्राफ्टिंग से प्रश्न पूछे जाएंगे।

RPSC RAS 2026 तैयारी कैसे करें

अगर आप RAS 2026 में चयन प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले पूरा सिलेबस अच्छी तरह समझें। NCERT पुस्तकों से बेस मजबूत करें और राजस्थान जीके पर विशेष ध्यान दें। प्रतिदिन करंट अफेयर्स पढ़ें और उत्तर लेखन का अभ्यास शुरू करें क्योंकि मेन्स परीक्षा पूरी तरह वर्णनात्मक होती है। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करना भी बहुत जरूरी रहेगा।

RPSC RAS Syllabus 2026 इस बार काफी विस्तृत और आधुनिक विषयों पर आधारित रखा गया है। आयोग ने पारंपरिक विषयों के साथ-साथ AI, डिजिटल गवर्नेंस, साइबर सिक्योरिटी और क्लाइमेट चेंज जैसे नए टॉपिक्स को भी शामिल किया है। इसलिए अभ्यर्थियों को स्मार्ट रणनीति के साथ तैयारी करनी होगी। जो उम्मीदवार अभी से नियमित अध्ययन शुरू करेंगे उनके चयन की संभावना काफी अधिक रहेगी।

RPSC RAS Syllabus 2026 Important Links

RPSC RAS Syllabus 2026 PdfClick Here
Official Websitehttps://rpsc.rajasthan.gov.in/

RPSC RAS Syllabus 2026 FAQs

RPSC RAS Pre Exam 2026 में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?

प्रारंभिक परीक्षा में कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

क्या RPSC RAS Pre Exam में नेगेटिव मार्किंग होगी?

हां, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।

RPSC RAS Mains Exam में कितने पेपर होंगे?

मुख्य परीक्षा में कुल 4 पेपर आयोजित किए जाएंगे।

RPSC RAS Mains Exam का स्वरूप कैसा होगा?

मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक/विश्लेषणात्मक प्रकार की होगी।

क्या RPSC RAS Pre के अंक फाइनल मेरिट में जुड़ते हैं?

नहीं, प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है।

Leave a Comment