RPSC Exam Calendar 2026: आरपीएससी द्वारा वर्ष 2026 का एग्जाम कलैंडर जारी, देखें सभी परीक्षा तिथि

RPSC Exam Calendar 2026 : अभी-अभी बड़ी खुशखबरी आरपीएससी की ओर से आ रही है, बेरोजगार युवाओं के लिए बहुत ही शानदार खुशखबरी आरपीएससी की ओर से आ रही हैं आरपीएससी ने वर्ष 2026 के लिए नया एक्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है जिसमें महत्वपूर्ण भर्तियों के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी है,वर्ष 2026 के लिए जनवरी से दिसम्बर तक का एग्जाम कलैंडर जारी हुआ है l

RPSC Exam Calendar 2026 Overview

विवरणजानकारी
आयोग का नामराजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर
दस्तावेज़ का विषयवर्ष 2026 में विभिन्न परीक्षाओं का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम
नोटिस का प्रकारपरीक्षा तिथि / परीक्षा कैलेंडर
नोटिस जारी करने की तिथि26-12-2025
संबंधित वर्ष2026
कुल परीक्षाओं की संख्या21
परीक्षा आयोजित करने वाला विभागराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
परीक्षा मोडऑफलाइन एवं CBRT मोड (जैसा उल्लेखित)
अंतिम परीक्षा तिथि27-12-2026
विशेष सूचनाविस्तृत परीक्षा कार्यक्रम समय पर अलग से जारी किया जाएगा

आरपीएससी के द्वारा सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए पहले से ही एक्जाम कैलेंडर जारी कर दिया जाता है जिससे इन भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सहूलियत हो सके, और इसी कड़ी में आरपीएससी ने आज वर्ष 2026 की परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है l

RPSC Exam Calendar 2026

आरपीएससी द्वारा वर्ष 2026 में सबसे पहले 11 जनवरी को डिप्टी कमांडेंट एग्जाम परीक्षा करवाई जाएगी इसके पश्चात 12 जनवरी को लेक्चरर एग्जाम सीबीटी मोड में आयोजित होगी और फरवरी महीने में असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन इंस्पेक्टर परीक्षा 1 तारीख को आयोजित होगी इसी के साथ ही 1 तारीख को जूनियर केमिस्ट एग्जाम जो की पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट में भर्ती निकली है उसकी भी एग्जाम होगी l

उसके बाद फिर आरपीएससी की ओर से मार्च महीने में असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा का आयोजन 15 से लेकर 18 मार्च तक किया जाएगा और सब इंस्पेक्टर प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए 5 अप्रैल की तारीख दी गई है,वेटरिनरी ऑफीसर परीक्षा का आयोजन भी 19 अप्रैल 2026 को किया जाएगा इसके अलावा असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर परीक्षा भी 19 तारीख को ही होगी और 26 अप्रैल एवं 3 मई को आरपीएससी ने अपनी अन्य परीक्षाओं के लिए रिजर्व रखा है l

उसके बाद में 31 मई 2026 से लेकर 16 जून 2026 तक लेक्चरर और लेक्चरर एग्रीकल्चर एंड कोच भर्ती का आयोजन आरपीएससी द्वारा करवाया जाएगा और यह पूरी होने के बाद में सीनियर टीचर भर्ती का आयोजन 12 जुलाई से लेकर 18 जुलाई 2026 तक किया जाएगा और जूनियर लीगल ऑफिसर भर्ती के लिए 26 एवं 27 जुलाई तारीख रिजर्वे रखी गई है l

RPSC Exam Calendar 2026 Latest News

S. No.Name of ExamDate of Exam
1DEPUTY COMMANDANT EXAM, 2025 (HOME (SECURITY) DEPARTMENT)11-01-2026
2LECTURER EXAM, 2025 (AYUSH DEPARTMENT) (CBRT MODE)12-01-2026
3ASSISTANT ELECTRICAL INSPECTOR EXAM, 2025 (ENERGY DEPARTMENT) (CBRT MODE)01-02-2026
4JUNIOR CHEMIST EXAM, 2025 (PUBLIC HEALTH ENGINEERING DEPTT.)01-02-2026
5ASSISTANT ENGINEER COMB. COMP. (MAINS) EXAM, 2024 (DOP DEPTT.)15-03-2026 to 18-03-2026
6SUB INSPECTOR / PLATOON COMMANDER COMB. COMP. EXAM, 2025 (HOME DEPARTMENT)05-04-2026
7VETERINARY OFFICER EXAM, 2025 (ANIMAL HUSBANDRY DEPARTMENT)19-04-2026
8ASSISTANT AGRICULTURE ENGINEER EXAM, 2025 (AGRICULTURE DEPARTMENT)19-04-2026
9RESERVED FOR RPSC EXAMINATION26-04-2026
10RESERVED FOR RPSC EXAMINATION03-05-2026
11LECTURER, LECTURER AGRICULTURE & COACH COMP. EXAM, 2025 (SECONDARY EDUCATION DEPTT.)31-05-2026 to 16-06-2026
12SENIOR TEACHER COMP. EXAM, 2025 (SECONDARY EDUCATION DEPTT.)12-07-2026 to 18-07-2026
13JUNIOR LEGAL OFFICER EXAM, 2025 (JAIPUR DEVELOPMENT AUTHORITY)26-07-2026 & 27-07-2026
14STATISTICAL OFFICER EXAM, 2025 (STATISTICS DEPTT.)30-08-2026
15INSPECTOR OF FACTORIES AND BOILERS EXAM, 2025 (FACTORIES AND BOILERS INSPECTION DEPTT.)20-09-2026
16INSPECTOR OF FACTORIES (CHEMICAL) EXAM, 2025 (FACTORIES AND BOILERS INSPECTION DEPTT.)20-09-2026
17ASSISTANT DIRECTOR AND SENIOR SCIENTIFIC OFFICER EXAM, 2025 (HOME DEPARTMENT)13-10-2026 to 16-10-2026
18PROTECTION OFFICER EXAM, 2025 (WOMEN AND CHILD DEVELOPMENT DEPARTMENT)15-11-2026
19RESERVED FOR RPSC EXAMINATION29-11-2026
20RESERVED FOR RPSC EXAMINATION06-12-2026
21RESERVED FOR RPSC EXAMINATION27-12-2026

अगस्त महीने में आरपीएससी केवल एक परीक्षा स्टैटिक ऑफिसर की आयोजित करेगी और सितंबर महीने की 20 तारीख को इंस्पेक्टर आफ फैक्टरीज एंड ब्वॉयलर भर्ती का आयोजन करेगी और असिस्टेंट डायरेक्टर एंड सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती का आयोजन 13 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक किया जाएगा l

आरपीएससी द्वारा प्रोटेक्शन ऑफिसर भर्ती के लिए भी परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है 15 नवंबर 2026 को प्रोटेक्शन ऑफिसर भर्ती आयोजित होगी इसके बाद में 29 नवंबर और 6 और 27 दिसंबर को आरपीएससी ने अपनी अन्य भर्तियों के लिए तारीख को रिजर्व रखी है l

Rpsc New Exam Calander 2026Click here
Official website Click here

Leave a Comment