राजस्थान में 1 अप्रैल 2026 बुधवार से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है यह शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रहेगा इस बार राज्य सरकार परिवेश उत्सव 2026 को उत्सव के रूप में मना रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी प्रवेश ले सके राजस्थान शिक्षा विभाग के द्वारा शिविरा पंचांग 2026-27 जारी कर दिया गया है इस शिविरा पंचांग के अंदर सरकारी और प्राइवेट विद्यालय संबंधित सभी जानकारी दी गई है और यह भी बताया गया है कि कितने दिन छुट्टियां रहेगी किस प्रकार से आगे स्कूलों का कार्यक्रम रहेगा।
राजस्थान के प्रारंभिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के अधीन सभी राजकीय और गैर राजकीय विद्यालयों के लिए शिवरा पंचांग जारी किया जाता है इसके अंदर इस बार भी वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए शिवरा पंचांग जारी कर दिया गया है इस सत्र 2026-27 के अंदर विद्यालय कार्यक्रम अवकाश परीक्षा खेलकूद प्रतियोगिता आदि के आयोजन संबंधी जानकारी दी गई है राजस्थान शिविरा पंचांग 2026 को डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
Rajasthan Shivira Panchang 2026 Latest News
- सत्र 2026-27 की शुरुआत 01 अप्रैल 2026 से होगी और उसी दिन से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।
- प्रवेशोत्सव का प्रथम चरण 01 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
- कक्षा 9 से 12 तक प्रवेश की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
- व्यावसायिक शिक्षा के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 21 जून से 30 जून 2026 तक चलेगी।
- मध्यावधि अवकाश 04 नवम्बर से 15 नवम्बर 2026 तक रहेगा।
- शीतकालीन अवकाश 31 दिसम्बर 2026 से 10 जनवरी 2027 तक रहेगा।
- ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई से 20 जून 2026 तक रहेगा।
- वार्षिक परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को अगली कक्षा में अस्थायी प्रवेश दिया जाएगा।
- केंद्र और राज्य सरकार द्वारा घोषित सभी राष्ट्रीय अवकाश विद्यालयों में लागू होंगे।
- 01 सितम्बर से 15 सितम्बर 2026 तक सभी स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा।
- प्रत्येक माह के प्रत्येक मंगलवार को “शक्ति दिवस” मनाया जाएगा, जिसमें IFA टैबलेट दी जाएगी।
- कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आयु सीमा 6 से 7 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
- प्रार्थना सभा का समय प्रतिदिन 25 मिनट निर्धारित किया गया है।
- विद्यालय में प्रतिदिन 8 पीरियड (कालांश) संचालित किए जाएंगे।
- कक्षा 10 व 12 बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों को 14 दिन का परीक्षा तैयारी अवकाश दिया जाएगा।
राजस्थान शिविरा पंचांग 2026-27 यहां से डाउनलोड करें
