Rajasthan SET Result 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा (University of Kota) की ओर से Rajasthan SET Result 2026 जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने 6 नवंबर 2026 को परीक्षा का परिणाम और चयनित अभ्यर्थियों की सूची से संबंधित आधिकारिक नोटिस जारी किया है। राजस्थान एसईटी परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना रोल नंबर जारी की गई सफल अभ्यर्थियों की सूची में चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति के लिए पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से किया गया था। विश्वविद्यालय ने रिजल्ट के साथ परीक्षा के अंक निर्धारण की प्रक्रिया और परिणाम के आंकड़े भी जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक पीडीएफ में अपना रोल नंबर ध्यानपूर्वक देखें।

Rajasthan SET Result 2026 Overview

DetailsInformation
Exam NameRajasthan State Eligibility Test 2026
OrganizationUniversity of Kota
Exam NameSET 2026
Result StatusReleased
Result Date06 November 2026
Total Registered Candidates1,77,901
Total Appeared Candidates1,39,383
Total Qualified Candidates9,191
Result Percentage6.59%
Official Websiteuok.ac.in

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार किया गया है। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए निर्धारित पात्रता प्राप्त करेंगे।

Rajasthan SET Result 2026 Latest News

विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार इस परीक्षा के लिए कुल 1,77,901 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिनमें से 1,39,383 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें कुल 9,191 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। परीक्षा का कुल परिणाम प्रतिशत 6.59% रहा है।

रिजल्ट के साथ सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची भी जारी की गई है। जिन अभ्यर्थियों का रोल नंबर इस सूची में शामिल नहीं है, उन्हें इस परीक्षा में सफल नहीं माना गया है।

Rajasthan SET Result 2026: परीक्षा के परिणाम के आंकड़े

विवरणसंख्या
कुल पंजीकृत अभ्यर्थी1,77,901
परीक्षा में उपस्थित1,39,383
सफल अभ्यर्थी9,191
कुल परिणाम प्रतिशत6.59%

Rajasthan SET Cut Off Marks 2026

राजस्थान एसईटी 2026 की विषय और श्रेणीवार कट ऑफ भी आधिकारिक परिणाम के साथ जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी अपने विषय और आरक्षण श्रेणी के अनुसार कट ऑफ अंक देख सकते हैं। कट ऑफ की जानकारी आधिकारिक पीडीएफ के Annexure-II में दी गई है।

कुछ विषयों की सामान्य श्रेणी की कट ऑफ इस प्रकार है:

SubjectUR Category Cut Off
Chemical Sciences59.33%
Commerce74.67%
Computer Science59.33%
Earth Sciences63.33%
Economics61.33%
Education64.00%
English62.00%
Geography66.67%
Hindi58.00%
History61.33%
Psychology76.00%

नोट: ये आधिकारिक सूची में दिए गए UR_UR श्रेणी के प्रतिशत हैं। अन्य विषयों और श्रेणियों की कट ऑफ पीडीएफ में देखें।

Rajasthan SET Result 2026 Marking Scheme

विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार परीक्षा में अंक निर्धारण की प्रक्रिया निम्न प्रकार रखी गई है।

विवरणअंक
प्रत्येक सही उत्तर2 अंक
गलत उत्तरकोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
अनुत्तरित प्रश्न0 अंक
रिव्यू में चिह्नित उत्तरमूल्यांकन में शामिल

परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटे जाएंगे। इसके अलावा भूगोल और शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होने के कारण स्केलिंग प्रक्रिया भी लागू की गई है।

Rajasthan SET E-Certificate और Scorecard 2026

राजस्थान एसईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने ई-सर्टिफिकेट और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के संबंध में भी जानकारी दी है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार अभ्यर्थी परिणाम जारी होने के लगभग दो सप्ताह बाद SSO ID के माध्यम से E-Certificate और Scorecard डाउनलोड कर सकेंगे।

सफल अभ्यर्थियों को एसईटी कार्यालय, यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा में अलग से कोई दस्तावेज या प्रमाण पत्र जमा करवाने की आवश्यकता नहीं है।

How to Check Rajasthan SET Result 2026

राजस्थान एसईटी रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करें।

  1. सबसे पहले यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर SET 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें।
  3. रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें।
  4. पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें।
  5. यदि आपका रोल नंबर सफल अभ्यर्थियों की सूची में मौजूद है तो आप परीक्षा में सफल हैं।
  6. अपने विषय और श्रेणी के अनुसार कट ऑफ भी चेक करें।
  7. भविष्य के लिए रिजल्ट पीडीएफ सुरक्षित रखें।

Rajasthan SET Result 2026 Important Links

विवरणलिंक
Rajasthan SET Result Link-1Download PDF
Rajasthan SET Result 2026 Result Link-2Click Here
Official WebsiteUOK Official Website

Leave a Comment