Rajasthan SET 2026 Notification: राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट का संशोधित नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 10 अगस्त तक

Rajasthan State Eligibility Test (SET)-2026 का Revised Notification-04/2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में Assistant Professor पद के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 11 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी, जबकि परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। सभी विषयों की परीक्षा एक ही दिन और एक ही समय पर आयोजित होगी।

संशोधित नोटिफिकेशन के अनुसार राजस्थान SET-2026 कुल 37 विषयों के लिए आयोजित किया जाएगा। सामान्य एवं EWS वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए स्नातकोत्तर में कम से कम 55 प्रतिशत अंक, जबकि OBC (Non-Creamy Layer), SC, ST, PwD एवं थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। अंतिम वर्ष के स्नातकोत्तर विद्यार्थी भी निर्धारित शर्तों के साथ आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में दो पेपर होंगे, कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे तथा नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी

Rajasthan SET 2026 Overview

ParticularsDetails
Exam NameRajasthan State Eligibility Test (SET)-2026
Conducting UniversityUniversity of Kota
NotificationRevised Notification-04/2026
PurposeEligibility for Assistant Professor
Application ModeOnline
Last Date to Apply10 August 2026
Edit Window11 August 2026
Exam Date13 September 2026
Exam Time11:00 AM to 2:00 PM

राजस्थान SET-2026 केवल Assistant Professor पद के लिए पात्रता परीक्षा है। यह प्रमाणपत्र केवल राजस्थान राज्य में मान्य रहेगा तथा इसकी वैधता आजीवन (Lifetime) रहेगी।

Rajasthan SET 2026 Latest Update

कोटा विश्वविद्यालय ने 31 जुलाई 2026 को Rajasthan SET-2026 का संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया है। संशोधित नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026, आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 तथा परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा सभी विषयों के लिए एक ही दिन और एक ही समय पर होगी।

Rajasthan SET 2026 Important Dates

EventDate
Revised Notification Date31 July 2026
Last Date to Apply10 August 2026
Edit Option11 August 2026
Exam Date13 September 2026
Exam Timing11:00 AM – 2:00 PM

Rajasthan SET 2026 Application Fee

राजस्थान SET 2026 के लिए आवेदन शुल्क अभ्यर्थी की श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

CategoryApplication Fee
General / SBC / OBC (Creamy Layer) / Out of Rajasthan₹1500
EWS / SBC / OBC (Non-Creamy Layer) (Rajasthan)₹1200
SC / ST (Rajasthan) / All PwD Candidates₹750

अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म अंतिम रूप से जमा करने से पहले आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा।

Rajasthan SET 2026 Eligibility

राजस्थान SET-2026 में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Master’s Degree) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

  • General / EWS अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55% अंक आवश्यक हैं।
  • OBC (NCL) / SC / ST / PwD / Third Gender अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं।
  • अंतिम वर्ष (Final Year) के स्नातकोत्तर विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें निर्धारित अवधि में आवश्यक प्रतिशत के साथ डिग्री पूरी करनी होगी।

Rajasthan SET 2026 Age Limit

राजस्थान SET-2026 के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

Rajasthan SET 2026 Exam Pattern

राजस्थान SET-2026 में दो पेपर होंगे। दोनों पेपर एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे और इनके बीच कोई ब्रेक नहीं होगा।

PaperQuestionsMarksDuration
Paper-I501001 Hour
Paper-II1002002 Hours
Total1503003 Hours

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।
  • नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • बिना उत्तर दिए गए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं मिलेगा।
  • Paper-I में शिक्षण एवं शोध अभिरुचि, तर्कशक्ति, पठन क्षमता, सामान्य जागरूकता आदि से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • Paper-II संबंधित विषय (Subject) पर आधारित होगा।

Rajasthan SET 2026 Validity

राजस्थान SET-2026 का प्रमाणपत्र केवल राजस्थान राज्य में मान्य होगा। SET प्रमाणपत्र की वैधता आजीवन (Lifetime) रहेगी। विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में Assistant Professor के पद पर भर्ती संबंधित नियमों के अनुसार की जाएगी।

Rajasthan SET 2026 आवेदन कैसे करें

राजस्थान SET-2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पात्रता, विषय, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य सभी शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए।

आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले University of Kota की आधिकारिक वेबसाइट www.uok.ac.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर उपलब्ध SET-2026 लिंक पर क्लिक करें या SSO Portal के माध्यम से लॉगिन करें।
  3. अपना पंजीकरण (Registration) करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  4. व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  5. निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. सभी विवरणों की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म Final Submit करें।
  8. भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Rajasthan SET 2026 Important Links

Important LinksStatus
Rajasthan SET 2026 NotificationClick Here
Rajasthan SET 2026 Apply OnlineClick Here
Official Websitewww.uok.ac.in
SSO Portalhttps://sso.rajasthan.gov.in/signin

Rajasthan SET 2026 FAQs

राजस्थान SET 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 है।

Rajasthan SET 2026 परीक्षा कब होगी?

राजस्थान SET-2026 परीक्षा 13 सितंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगी।

राजस्थान SET 2026 में कुल कितने पेपर होंगे?

परीक्षा में दो पेपर (Paper-I एवं Paper-II) होंगे। कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनके कुल 300 अंक होंगे।

क्या Rajasthan SET 2026 में नेगेटिव मार्किंग है?

नहीं। राजस्थान SET-2026 में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

Rajasthan SET 2026 के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है?

इस परीक्षा के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है।

Rajasthan SET 2026 प्रमाणपत्र की वैधता कितनी होगी?

SET-2026 का प्रमाणपत्र केवल राजस्थान राज्य के लिए मान्य होगा और इसकी वैधता आजीवन (Lifetime) रहेगी।

Rajasthan SET 2026 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

संबंधित विषय में Master’s Degree या समकक्ष परीक्षा में General/EWS के लिए 55% तथा OBC (NCL), SC, ST, PwD एवं Third Gender अभ्यर्थियों के लिए 50% अंक आवश्यक हैं।

Leave a Comment