Rajasthan PG Admission 1st Waiting Merit List 2026: राजस्थान पीजी प्रथम वर्ष की पहली मेरिट लिस्ट प्रतीक्षा सूची जारी, 23 नवंबर तक करवाएं दस्तावेज सत्यापन

राजस्थान के सभी सरकारी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम वर्ष में एडमिशन हेतु प्रथम मेरिट लिस्ट और प्रथम प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। जिन विद्यार्थियों ने पीजी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे अब अपना मेरिट स्टेटस और बधाई पत्र ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

मेरिट लिस्ट और प्रतीक्षा सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा में संबंधित महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा। राजस्थान पीजी एडमिशन 2026 के लिए दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना मेरिट स्टेटस चेक करके आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लें।

Rajasthan PG Admission 1st Waiting Merit List 2026 Overview

विवरणजानकारी
Admission NameRajasthan PG Admission 2026
Academic Session2026-27
Course NameM.A, M.Sc, M.Com
YearFirst Year
CollegeGovernment Colleges of Rajasthan
Merit ListFirst Merit List
Waiting ListFirst Waiting List
Admission ProcessDocument Verification
Last Date23 November 2026
Official Websitedceapp.rajasthan.gov.in

Rajasthan PG Admission 1st Waiting Merit List 2026 Latest Update

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट एवं प्रथम प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट या प्रतीक्षा सूची में शामिल है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना बधाई पत्र (मेरिट स्टेटस) चेक कर सकते हैं। मेरिट स्टेटस चेक करने के बाद विद्यार्थियों को अपने आवंटित महाविद्यालय में जाकर निर्धारित समय पर दस्तावेज सत्यापन करवाना होगा।

Rajasthan PG Admission 1st Waiting Merit List 2026 Required Documents

एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन के समय निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ लेकर जाने होंगे।

  1. बधाई पत्र (मेरिट स्टेटस)
  2. ऑनलाइन एडमिशन आवेदन फॉर्म
  3. स्नातक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की अंकतालिका अथवा प्रथम से छठे सेमेस्टर की अंकतालिकाएं।
  4. कक्षा 10वीं की अंकतालिका
  5. कक्षा 12वीं की अंकतालिका
  6. जाति प्रमाण पत्र
  7. EWS प्रमाण पत्र (केवल EWS श्रेणी से आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए)
  8. मूल निवास प्रमाण पत्र (अनिवार्य नहीं)
  9. माइग्रेशन प्रमाण पत्र (शेखावाटी विश्वविद्यालय के अलावा अन्य विश्वविद्यालय से स्नातक तृतीय वर्ष उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए)
  10. आय प्रमाण पत्र
  11. टीसी (TC) एवं सीसी (CC)
  12. आधार कार्ड
  13. बैंक पासबुक

सभी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि दस्तावेज सत्यापन के लिए जाते समय सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां एवं उनकी फोटोकॉपी साथ लेकर जाएं।

Rajasthan PG Admission Document Verification Last Date 2026

राजस्थान पीजी प्रथम वर्ष एडमिशन 2026-27 के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट और प्रथम प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों को 23 नवंबर 2026 तक संबंधित महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना अनिवार्य है। दस्तावेज सत्यापन के लिए विद्यार्थी को स्वयं महाविद्यालय में उपस्थित होना होगा। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेज द्वारा फीस जमा करवाने के लिए रसीद दी जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों को निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करवाना होगा।

How to Check Rajasthan PG Admission 1st Waiting Merit List 2026

राजस्थान पीजी प्रथम वर्ष की पहली मेरिट लिस्ट और प्रथम प्रतीक्षा सूची में अपना नाम चेक करने के लिए निम्न प्रक्रिया अपनाएं।

  1. सबसे पहले राजस्थान उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. पीजी एडमिशन मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  4. अपना मेरिट स्टेटस और बधाई पत्र चेक करें।
  5. बधाई पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
  6. निर्धारित तिथि तक संबंधित कॉलेज में पहुंचकर दस्तावेज सत्यापन करवाएं।

Rajasthan PG Admission 1st Waiting Merit List 2026 Important Links

विवरणलिंक
Check PG 1st Merit Listयहां क्लिक करें
Check First Waiting Listयहां क्लिक करें
Official Websiteयहां क्लिक करें

Leave a Comment