Rajasthan Panchayat Raj Chunav Lottery Date Announced: राजस्थान पंचायत चुनाव आरक्षण लॉटरी 23 और 24 सितंबर को होगी जारी

राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 2026 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने पंचायती राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी की नई तारीख को लेकर आदेश जारी किया है। विभाग के आदेश के अनुसार जिला स्तर और उपखंड स्तर पर आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया सितंबर 2026 में पूरी की जाएगी।

पंचायत चुनाव आरक्षण लॉटरी की नई तारीख

राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा 16 सितंबर 2026 को जारी आदेश में बताया गया है कि जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्य के आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर 2026 को निकाली जाएगी। वहीं उपखंड स्तर पर सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी 24 सितंबर 2026 को निकाली जाएगी। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथियों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

23 और 24 सितंबर को होगी आरक्षण प्रक्रिया

विभाग के आदेश में बताया गया है कि जिला प्रमुख पद के आरक्षण का निर्धारण/लॉटरी प्रक्रिया 13 अगस्त 2026 को पूरी की जा चुकी है। अब शेष पंचायती राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी।

स्तरपदआरक्षण लॉटरी की तारीख
जिला स्तरजिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्य23 सितंबर 2026
उपखंड स्तरसरपंच एवं वार्ड पंच24 सितंबर 2026

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट

उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में राज्य सरकार ने 15 नवंबर 2026 तक पंचायती राज संस्थाओं की चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का संकल्प लिया है। ऐसे में आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत चुनाव की आगामी प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है। राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 में सरपंच, वार्ड पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के पदों पर आरक्षण किस वर्ग के लिए रहेगा, इसकी जानकारी संबंधित लॉटरी प्रक्रिया के बाद स्पष्ट होगी।

राजस्थान पंचायती राज चुनाव लॉटरी नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें

Leave a Comment