Rajasthan Govt College Admission 2026: राजस्थान सरकारी कॉलेज एडमिशन नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान सरकार, आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन प्रवेश कार्यक्रम की तिथियां जारी कर दी गई हैं। इस कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 मई 2026 से शुरू होकर 15 मई 2026 तक चलेगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, मेरिट सूची और प्रवेश आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार पूरी की जाएगी।

इस प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के सभी राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही मेरिट सूची, फीस जमा और कक्षाएं शुरू होने तक की पूरी प्रक्रिया एक निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आयोजित होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी तिथियों को ध्यान में रखते हुए समय पर आवेदन करें।

Rajasthan Govt College Admission 2026 Overview

यह कार्यक्रम राजस्थान के सभी सरकारी कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए जारी किया गया है।

DetailsInformation
Admission NameRajasthan College UG Admission 2026
DepartmentCollege Education Rajasthan
CourseUndergraduate (1st Semester)
Session2026-27
Application ModeOnline
StateRajasthan

Rajasthan Govt College Admission 2026 Important Dates

EventDate
Application Start Date01 May 2026
Last Date to Apply15 May 2026
Document Verification Last Date20 May 2026
Fee Deposit Last Date25 May 2026
First Merit List27 May 2026
Allotment & Fee29 May 2026

Rajasthan Govt College Admission 2026 Education Qualification

राजस्थान सरकारी कॉलेज में एडमिशन के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वी कक्षा पास होना चाहिए।

  • स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (या समकक्ष परीक्षा) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही विभिन्न संकायों के लिए न्यूनतम अंक इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं:
  • कला एवं वाणिज्य संकाय: न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक
  • विज्ञान संकाय: न्यूनतम 48 प्रतिशत अंक
  • परफॉर्मिंग आर्ट्स: न्यूनतम 48 प्रतिशत अंक
  • विजुअल आर्ट्स: न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक

Rajasthan Govt College Admission 2026 Selection Process and Exam Pattern

इस प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा।, छात्रों की मेरिट सूची जारी की जाएगी और उसी के आधार पर उन्हें कॉलेज एवं विषय आवंटित किया जाएगा। इसके बाद छात्रों को निर्धारित समय के भीतर फीस जमा करनी होगी।

How to Apply Rajasthan Govt College Admission 2026

स्नातक प्रवेश 2026 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। वहां पर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद छात्र को अपना पंजीकरण करना होगा और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और आवश्यक दस्तावेज ध्यानपूर्वक भरने होंगे।

इसके बाद छात्र को अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लेना होगा। सभी जानकारी सही होने पर आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करना होगा।

आवेदन पूरा होने के बाद छात्र को आवेदन का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखना चाहिए।

Rajasthan Govt College Admission 2026 Important Links

DescriptionLink
Rajasthan Govt College Admission Schedule 2026 NotificationClick Here
Rajasthan Govt College Admission 2026 NotificationClick Here
Rajasthan Govt College Admission 2026 Apply OnlineClick Here
Official Websitehttps://dceapp.rajasthan.gov.in/

Leave a Comment