Railway Technician Exam City 2026: रेलवे टेक्निशियन एक्जाम सिटी जारी यहां से चेक करें

रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्निशियन भर्ती 2026 की परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी और परीक्षा तिथि की जानकारी जारी कर दी है। रेलवे टेक्निशियन भर्ती CEN 02/2026 के तहत आयोजित की जा रही है और इसमें टेक्निशियन ग्रेड-I तथा ग्रेड-III के पद शामिल हैं। भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अब अपने आवेदन विवरण के माध्यम से लॉगिन करके परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और अन्य जरूरी जानकारी देख सकते हैं।

Railway Technician Exam City 2026 Overview

ParticularsDetails
Recruitment OrganizationRailway Recruitment Boards (RRBs)
Exam NameRRB Technician Exam 2026
CEN NumberCEN 02/2026
Post NameTechnician Grade-I & Grade-III
Total Vacancies6,557
Exam City StatusReleased
Exam Date06 to 09 October 2026
Exam ModeComputer Based Test (CBT)
Official Websiterrbapply.gov.in

रेलवे टेक्निशियन भर्ती 2026 की परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इसमें अपनी परीक्षा का शहर और परीक्षा की तारीख देख सकते हैं। परीक्षा का पूरा परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम जैसी जानकारी ई-कॉल लेटर में दी जाएगी, जिसे परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।

Railway Technician Exam City 2026

रेलवे टेक्निशियन परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी परीक्षा तिथि और शहर की जानकारी पहले ही चेक कर लें, ताकि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की यात्रा की तैयारी समय पर की जा सके।

एग्जाम सिटी चेक करने की प्रक्रिया

रेलवे टेक्निशियन एक्जाम सिटी 2026 चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर CEN 02/2026 Technician से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब Exam City and Date Intimation लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना Registration Number और मांगी गई जन्मतिथि/पासवर्ड जैसी लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
  5. लॉगिन करने के बाद आपकी Exam City और Exam Date स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  6. एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।
  7. परीक्षा से पहले जारी होने वाले E-Call Letter/Admit Card में दिए गए परीक्षा केंद्र का पूरा पता और रिपोर्टिंग टाइम जरूर चेक करें।

Railway Technician Exam City 2026 Important Links

LinkDetails
Exam City IntimationClick Here
Official RRB WebsiteClick Here

Leave a Comment