Railway NTPC UG Result 2026: रेलवे एनटीपीसी यूजी रिजल्ट जारी, यहां से चेक करें

Railway NTPC UG Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC Undergraduate भर्ती के CEN 06/2024 के तहत अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती में शामिल अभ्यर्थी अब अपने संबंधित रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट और कटऑफ चेक कर सकते हैं। रेलवे ने रिजल्ट के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की है।

Railway NTPC UG Result 2026 Overview

रेलवे NTPC UG भर्ती CEN 06/2024 के तहत 10+2 स्तर के विभिन्न पदों के लिए आयोजित की गई थी। इस भर्ती में कुल 3,445 पद शामिल हैं, जिनमें जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन्स क्लर्क और कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के पद शामिल हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी अंतिम रिजल्ट में उन अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल किए गए हैं जिन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी Document Verification (DV) और Medical Examination के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। रिजल्ट के साथ जोन वाइज और कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी की गई है।

Railway NTPC UG Result 2026 Latest News

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 26 मई 2026 को RRB NTPC UG CEN 06/2024 का अंतिम रिजल्ट जारी किया। अभ्यर्थी अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट से रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट PDF में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए गए हैं और अभ्यर्थी PDF में अपना रोल नंबर सर्च करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

रिजल्ट के साथ रेलवे ने जोन वाइज एवं कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी की है। जिन अभ्यर्थियों को DV और मेडिकल के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित RRB द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर आगामी नोटिस नियमित रूप से चेक करते रहें।

RRB NTPC UG Result 2026 कैसे चेक करें?

अभ्यर्थी नीचे बताए गए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रेलवे एनटीपीसी यूजी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले अपने संबंधित रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर CEN 06/2024 NTPC Undergraduate से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब Final Result / Result and Cut Off के लिंक पर क्लिक करें।
  4. रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. PDF में अपना Roll Number खोजें।
  6. यदि आपका रोल नंबर सूची में है तो आप अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।
  7. भविष्य के लिए रिजल्ट PDF को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Railway NTPC UG Result 2026 Important Links

RRB RegionResult / Cutoff
RRB AhmedabadResult PDF, Cutoff PDF
RRB AjmerResultCutoff
RRB Allahabad/ PrayagrajResult, Cutoff
RRB BangaloreResultCutoff
RRB BhopalResultCutoff
RRB BhubaneswarResult, Cutoff
RRB BilaspurResult PDF Cutoff
RRB ChandigarhResult, Cutoff
RRB ChennaiResultCutoff
RRB GorakhpurResultCutoff
RRB GuwahatiResultCutoff
RRB JammuResult, Cutoff
RRB KolkataResultCutoff
RRB MaldaResultCutoff
RRB MumbaiResult, Cutoff
RRB MuzaffarpurResult PDF, Cutoff
RRB PatnaResultCutoff
RRB RanchiResult, Cutoff
RRB SecunderabadResult, Cutoff
RRB SiliguriResultCutoff
RRB TrivandrumResultCutoff
CBT 1st Score CardClick Here
CBT 2nd Exam NoticeCBT-2 Notice
Official Websiterrb.indianrailways.gov.in

Leave a Comment