Railway Junior Engineer Admit Card 2026: रेलवे जूनियर परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें

Railway Junior Engineer Admit Card 2026: रेलवे जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड 16 फरवरी 2026 को जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 19 फरवरी और 20 फरवरी 2026 को निर्धारित है, वे अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे जूनियर इंजीनियर परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इससे पहले परीक्षा शहर की जानकारी 10 फरवरी 2026 को जारी कर दी गई थी, ताकि अभ्यर्थी समय रहते अपनी यात्रा की योजना बना सकें। अब 16 फरवरी से एडमिट कार्ड भी उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिन्हें ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

Railway Junior Engineer Admit Card 2026 OverView

Recruitment OrganizationRailway Recruitment Board
Post NameJunior Engineer (JE)
Advt No.05/2025
Vacancies2569 Posts
Salary/ Pay ScaleLevel-6
Job LocationAll India
CategoryRRB JE Admit Card 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date31 October to 10 December 2025
Exam Date19 February, 20 February, 25 February 2026
Exam City10 February 2026 (10 days before the exam date)
Admit Card16 February 2026 (4 days before the exam date)
Official Websiterrbapply.gov.in

Railway Junior Engineer Admit Card 2026 Latest Update

रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 10 दिसंबर 2025 तक चली थी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई थी। इसके बाद फॉर्म में सुधार करने का अवसर 13 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक दिया गया था। इस भर्ती के अंतर्गत परीक्षा 19 फरवरी, 20 फरवरी और 25 फरवरी 2026 को आयोजित की जा रही है। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 19 और 20 फरवरी को है उनके एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जबकि 25 फरवरी 2026 की परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से चार दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड तथा एक वैध फोटो युक्त पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, साथ लाना अनिवार्य रहेगा।

How to Download Railway Junior Engineer Admit Card 2026

रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां होम पेज पर दिए गए “Railway Junior Engineer Admit Card 2026” के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख सकते हैं।

Railway Junior Engineer Admit Card 2026 Important Links

Railway Junior Engineer Admit Card 2026Click Here
Railway Junior Engineer Exam CityClick Here
Railway Junior Engineer Exam Date NoticeClick Here
Official Websiterrbapply.gov.in

Leave a Comment