Railway Group D Admit Card 2026: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी यह भर्ती CEN 09/2025 के अंतर्गत लेवल-1 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थी अपने पंजीकरण विवरण के माध्यम से ऑनलाइन लॉगिन करके परीक्षा शहर की पर्ची और एडमिट कार्ड देख सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, पाली और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।

Railway Group D Admit Card 2026 Overview

DetailsInformation
Recruitment BoardRailway Recruitment Board (RRB)
RecruitmentRRB Group D Recruitment 2026
CEN NumberCEN 09/2025
Post LevelLevel-1
Exam ModeComputer Based Test (CBT)
Exam City SlipReleased
Admit CardReleased in Phases
Admit Card for 3 August Exam31 July 2026
Exam Starts3 August 2026
Official PortalRRB Official Websites

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा लेवल-1 पदों के लिए CEN 09/2025 जारी किया गया था। अब भर्ती प्रक्रिया के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा शहर की जानकारी पहले उपलब्ध कराई गई है, जबकि एडमिट कार्ड अभ्यर्थी की परीक्षा तिथि के अनुसार चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है।

Railway Group D Admit Card 2026 Latest Update

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। इसके माध्यम से अभ्यर्थी परीक्षा से पहले यह देख सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। ध्यान रहे कि एग्जाम सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा। परीक्षा केंद्र का पूरा पता और प्रवेश से संबंधित जरूरी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाती है।

वहीं ‍ रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। एडमिट कार्ड चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होंगे, इसलिए जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा बाद की तारीख में है उनका एडमिट कार्ड उनकी परीक्षा तिथि के नजदीक जारी होगा। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षा तिथि, केंद्र, रिपोर्टिंग समय, पाली और व्यक्तिगत विवरण की जांच जरूर करें।

Railway Group D Admit Card 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Railway Group D Admit Card 2026 / E-Call Letter से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अब पंजीकरण संख्या और मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें। इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें और परीक्षा के लिए इसका साफ प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

Railway Group D Admit Card 2026 Important Links

Important LinksLink
Download Group D Admit CardClick Here
Check Exam City SlipClick Here
Official RRB WebsiteClick Here

Leave a Comment