NTA Exam Calendar 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नया एक्जाम कैलेंडर जारी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाली विभिन्न महत्वपूर्ण परीक्षाओं का नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में दिसंबर 2026 से लेकर मार्च 2027 तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं। जारी कैलेंडर के अनुसार संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर चक्र की परीक्षा 20 और 21 दिसंबर 2026 को होगी। इसके बाद जनवरी 2027 में कई महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें जेईई मेन जनवरी सत्र, एनआईएफटी प्रवेश परीक्षा और अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा शामिल हैं। फरवरी और मार्च 2027 में भी सीमैट, निट्टट और सीयूईटी पीजी जैसी परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं।

NTA Exam Calendar 2026 Overview

ParticularDetails
OrganizationNational Testing Agency (NTA)
CalendarExamination Calendar 2026-27
Calendar PeriodDecember 2026 to March 2027
CSIR UGC NET20-21 December 2026
JEE Main Session 122-24, 28-30 January 2027
CMAT07 February 2027
CUET PG01-05, 08-12, 20-21, 24-25 March 2027
Official Websitenta.ac.in

नेशनल परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी कैलेंडर में अलग-अलग परीक्षाओं की संभावित तिथि और परीक्षा की अवधि दी गई है। अभ्यर्थी इस कैलेंडर के आधार पर अपनी परीक्षा की तैयारी और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की योजना बना सकते हैं।

NTA Exam Calendar 2026 Latest Update

नेशनल परीक्षा एजेंसी के नए कैलेंडर के अनुसार संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर चक्र की परीक्षा 20 और 21 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद जनवरी 2027 में आर्मी कैडेट्स कॉलेज की परीक्षा 4 जनवरी, श्रेस्ठा (नेट्स) परीक्षा 10 जनवरी, एनआईएफटी प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी और जेईई मेन प्रथम सत्र 22 से 24 तथा 28 से 30 जनवरी 2027 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जेईई मेन के लिए 31 जनवरी 2027 को बफर तिथि भी दी गई है। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है।

फरवरी 2027 में सीमैट परीक्षा 7 फरवरी को तथा निट्टट भाग-1 परीक्षा 26 और 27 फरवरी को प्रस्तावित है। मार्च 2027 में सीयूईटी पीजी परीक्षा 1 से 5, 8 से 12, 20 से 21 तथा 24 से 25 मार्च को आयोजित की जाएगी, जबकि इसके लिए 30 और 31 मार्च 2027 को बफर तिथियां दी गई हैं। निट्टट भाग-2 की परीक्षा 5 और 6 मार्च 2027 को प्रस्तावित है। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि कैलेंडर में दी गई सभी तिथियां संभावित हैं और आवश्यकता पड़ने पर इनमें बदलाव किया जा सकता है।

NTA Exam Calendar 2026-27

S. No.ExaminationExamination DateDuration
5Joint CSIR UGC NET (December Cycle)20-21 Dec 20262 Days
6Army Cadets College04 Jan 20271 Day
7SHRESHTA (NETS)10 Jan 20271 Day
8NIFT Entrance Examination10 Jan 20271 Day
9JEE (Main) – Session 1 (January)22-24, 28-30 Jan 20276 Days
10All India Sainik Schools Entrance Examination31 Jan 20271 Day
11Common Management Admission Test (CMAT)07 Feb 20271 Day
12NITTT – Part 126-27 Feb 20272 Days
13CUET (PG)01-05, 08-12, 20-21, 24-25 Mar 202717 Days
14NITTT – Part 205-06 Mar 20272 Days

NTA Exam Calendar 2026 चेक करने की प्रक्रिया

एनटीए का नया परीक्षा कैलेंडर देखने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले नेशनल परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट पर उपलब्ध परीक्षा कैलेंडर से संबंधित सूचना को खोलें। कैलेंडर में दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं की संभावित तिथियां देखी जा सकती हैं।

अभ्यर्थियों को अपनी संबंधित परीक्षा की आवेदन तिथि, परीक्षा शहर, प्रवेश पत्र, उत्तर कुंजी और परिणाम से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए संबंधित परीक्षा पोर्टल को भी नियमित रूप से देखते रहना चाहिए। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि कैलेंडर जारी होना किसी विशेष परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना नहीं माना जाएगा। संबंधित परीक्षा की विस्तृत सूचना अलग से जारी की जाएगी।

NTA Exam Calendar 2026 Important Links

LinkDetails
NTA Examination CalendarClick Here
NTA Official Websitehttps://nta.ac.in/

Leave a Comment