Mukhyamantri Rajshree Yojana 2026: मुख्यमंत्री राजश्री योजना बेटियों को मिलेंगे ₹1.50 लाख, जानें पात्रता, किस्तों की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान में बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में मुख्यमंत्री राजश्री योजना भी शामिल थी, जिसके माध्यम से बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई तक अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता दी जाती थी। हालांकि, अब इस योजना को मुख्यमंत्री लाडो प्रोत्साहन योजना में शामिल कर दिया गया है। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार पात्र बालिकाओं को कुल ₹1,50,000 की आर्थिक सहायता सात अलग-अलग किस्तों में प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ राजस्थान में निर्धारित चिकित्सा संस्थानों में जन्म लेने वाली पात्र बेटियों को मिलता है। अगर आपके घर में बेटी का जन्म हुआ है या आप पहले से राजश्री योजना का लाभ ले रहे हैं, तो इस लेख में जानिए नई योजना के तहत कितनी राशि मिलेगी, किस उम्र में कौन सी किस्त आएगी और भुगतान की प्रक्रिया क्या है।

Mukhyamantri Rajshree Yojana 2026 Overview

विवरणजानकारी
योजना का नाममुख्यमंत्री राजश्री योजना
वर्तमान योजनामुख्यमंत्री लाडो प्रोत्साहन योजना
राज्यराजस्थान
योजना लागू होने की तिथि01 अगस्त 2024
कुल सहायता राशि₹1,50,000
कुल किस्तें7
लाभार्थीपात्र बालिकाएं
भुगतान का माध्यमDBT
संबंधित विभागमहिला अधिकारिता विभाग
आवेदन प्रक्रियाविभागीय पोर्टल के माध्यम से
आधिकारिक वेबसाइटOJSPM Rajasthan

मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2026 में क्या बदलाव हुआ है?

राजस्थान सरकार ने बालिकाओं के जन्म और शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित मुख्यमंत्री राजश्री योजना को 1 अगस्त 2024 से लाडो प्रोत्साहन योजना में समाहित कर दिया है पहले राजश्री योजना के अंतर्गत पात्र बालिका को कुल ₹50,000 की सहायता छह किस्तों में मिलती थी। अब संशोधित लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सहायता राशि बढ़ाकर ₹1,50,000 कर दी गई है।

इसका मतलब है कि अब पात्र बेटियों को जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई पूरी करने और 21 वर्ष की आयु होने तक अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता मिल सकती है पुरानी राजश्री योजना में पंजीकृत बालिकाओं की बची हुई किस्तों का लाभ भी पात्रता के अनुसार नई योजना के अंतर्गत दिया जाएगा। मुख्यमंत्री राजश्री योजना का वर्तमान स्वरूप लाडो प्रोत्साहन योजना है। इसके माध्यम से सरकार बेटी के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाती है।

बेटियों को किस उम्र में कितने रुपये मिलेंगे?

इस योजना में पूरी राशि एक साथ नहीं दी जाती है। बालिका की उम्र, टीकाकरण और पढ़ाई के अलग-अलग पड़ाव पूरे होने पर किस्तों का भुगतान किया जाता है।

किस्तलाभ मिलने की स्थितिसहायता राशि
पहली किस्तबालिका के जन्म पर₹2,500
दूसरी किस्तएक वर्ष की आयु पूरी होने एवं सभी टीकाकरण पर₹2,500
तीसरी किस्तकक्षा 1 में प्रवेश लेने पर₹4,000
चौथी किस्तकक्षा 6 में प्रवेश लेने पर₹5,000
पांचवीं किस्तकक्षा 10 में प्रवेश लेने पर₹11,000
छठी किस्तकक्षा 12 में प्रवेश लेने पर₹25,000
सातवीं किस्तस्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने एवं 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर₹1,00,000
कुल सहायतासात किस्तों में₹1,50,000

इस प्रकार बेटी के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा पूरी होने तक सरकार की ओर से कुल डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता निर्धारित की गई है।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ किन बेटियों को मिलेगा?

योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें निर्धारित की गई हैं। पात्रता के मुख्य नियम निम्नलिखित हैं।

  1. लाभार्थी परिवार राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. बालिका का जन्म राजस्थान के राजकीय चिकित्सा संस्थान में होना चाहिए।
  3. जननी सुरक्षा योजना (JSY) के लिए अधिकृत निजी चिकित्सा संस्थान में जन्म लेने वाली बालिका भी पात्र हो सकती है।
  4. दूसरी किस्त के लिए बालिका का एक वर्ष पूरा होना और सभी आवश्यक टीकाकरण होना जरूरी है।
  5. स्कूल संबंधी किस्तों के लिए बालिका का राजकीय अथवा राजस्थान सरकार से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में प्रवेश होना चाहिए।
  6. अंतिम किस्त के लिए मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करना और 21 वर्ष की आयु पूरी करना जरूरी है।

योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

लाभार्थी बालिका का विवरण सही तरीके से दर्ज करवाने के लिए निम्न दस्तावेजों और जानकारियों की आवश्यकता पड़ सकती है।

  • माता का आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • राजस्थान मूल निवास प्रमाण पत्र अथवा विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता या अभिभावक के बैंक खाते की जानकारी
  • मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्ड अथवा ममता कार्ड
  • बालिका की PCTS ID
  • स्कूल प्रवेश से संबंधित विवरण
  • स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाण

दस्तावेजों की आवश्यकता संबंधित किस्त और विभागीय सत्यापन के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2026 में आवेदन कैसे करें?

इस योजना में पहली और दूसरी किस्त के लिए माता-पिता को अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होती है। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से बालिका का विवरण PCTS पोर्टल पर दर्ज किया जाता है।

आवेदन एवं भुगतान की प्रक्रिया इस प्रकार समझ सकते हैं।

पहली और दूसरी किस्त की प्रक्रिया

  1. गर्भवती महिला की जांच के दौरान जरूरी दस्तावेज और बैंक खाते का विवरण लिया जाता है।
  2. बालिका के जन्म के बाद उसका विवरण PCTS पोर्टल पर दर्ज किया जाता है।
  3. बालिका को यूनिक आईडी अथवा PCTS ID प्रदान की जाती है।
  4. पहली किस्त के लिए पात्रता सत्यापित होने पर भुगतान किया जाता है।
  5. एक वर्ष की आयु पूरी होने और सभी आवश्यक टीकाकरण दर्ज होने पर दूसरी किस्त जारी की जाती है।

तीसरी से छठी किस्त की प्रक्रिया

जब बालिका कक्षा 1, 6, 10 और 12 में प्रवेश लेती है, तब संबंधित विद्यालय के माध्यम से उसका विवरण विभागीय पोर्टल पर दर्ज और सत्यापित किया जाता है। इसके लिए माता-पिता को प्रत्येक बार नया आवेदन जमा नहीं करना होता है।

सातवीं किस्त की प्रक्रिया

अंतिम किस्त के लिए बालिका को मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी और 21 वर्ष की आयु पूरी करनी होगी। संबंधित दस्तावेज उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पोर्टल पर अपलोड किए जाते हैं। सत्यापन के बाद राशि बालिका के बैंक खाते में भेजी जाती है।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना का पैसा कैसे मिलेगा?

योजना की सभी सात किस्तों का भुगतान ऑनलाइन DBT के माध्यम से किया जाता है। पहली छह किस्तें बालिका के माता-पिता अथवा अभिभावक के बैंक खाते में भेजी जाती हैं। वहीं सातवीं और अंतिम किस्त सीधे बालिका के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

यदि किसी लाभार्थी को किस्त का भुगतान नहीं मिला है, तो सबसे पहले संबंधित अस्पताल, एएनएम, आशा सहयोगिनी अथवा विद्यालय से अपने रिकॉर्ड की जांच करवानी चाहिए। जरूरत पड़ने पर जिला महिला अधिकारिता कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना की आधिकारिक वेबसाइट और महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
Mukhyamantri Rajshree Yojana 2026 NotificationClick Here
Official Portalhttps://ojspm.rajasthan.gov.in/

Leave a Comment