JEE Mains Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 16 फरवरी 2026 को जेईई मेंस 2026 सेशन-1 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल पर अपने आवेदन क्रमांक और पासवर्ड के माध्यम से साइन-इन करके अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको जानकारी दे दें कि जेईई मेंस 2026 सेशन 1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 एवं 29 जनवरी 2026 को अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
इस परीक्षा का रिजल्ट एनटीए द्वारा 16 फरवरी 2026 को ऑनलाइन माध्यम से घोषित कर दिया गया है।
JEE Mains Result 2026 Latest Update
जेईई मेंस जनवरी सेशन 2026 का रिजल्ट 16 फरवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
बता दें कि जेईई मेंस 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 27 नवंबर 2025 तक चली थी। इसके पश्चात आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका 1 एवं 2 दिसंबर 2025 को दिया गया था। इसके बाद सेशन-1 की परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच देशभर में आयोजित की गई। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 4 फरवरी 2026 को जारी की गई थी, जिस पर आपत्तियां भी आमंत्रित की गई थीं। अब अंतिम उत्तर कुंजी 16 फरवरी 2026 को प्रकाशित कर दी गई है।
इसके साथ ही सेशन-1 का रिजल्ट और स्कोर कार्ड भी उसी दिन अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। जेईई मेंस परीक्षा का आयोजन भारत के 326 शहरों तथा विदेश के 15 शहरों सहित कुल 658 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। इस बार परीक्षा के लिए कुल 13,55,293 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से लगभग 13,04,653 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
How to Check JEE Mains Result 2026
- सबसे पहले अभ्यर्थी को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे “JEE Main 2026 Session 1 Result” के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब उम्मीदवार को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड तथा स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- लॉगिन बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट एवं स्कोर कार्ड दिखाई देगा।
- अंत में अभ्यर्थी अपने परिणाम का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
JEE Mains Result 2026 Important Links
| JEE Mains Result 2026 | Link-1st, Link-2nd, Link-3rd |
| JEE Mains Result 2026 Session-1 Notice | Click Here |
| Official Website | jeemain.nta.nic.in |
