Home Based Caregiver Jobs in Israel 2026: भारत सरकार द्वारा इजराइल में केयरगिवर की 3500 पदों पर सीधी भर्ती, ₹2 लाख प्रतिमाह सैलरी, योग्यता 10वीं पास

इजराइल में Home-Based Caregiver Jobs 2026 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भर्ती भारतीय प्रोफेशनल केयरगिवर्स के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को इजराइल में बुजुर्ग एवं जरूरतमंद लोगों की देखभाल का कार्य करना होगा। इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों को विदेश में नौकरी करने का शानदार अवसर मिलेगा, जहां लगभग ₹2 लाख प्रति माह तक वेतन दिया जा सकता है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत NSDC International द्वारा समर्थित बताया गया है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3500 रिक्तियां जारी की गई हैं। भर्ती के लिए महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, हालांकि इसमें लगभग 90% पद महिलाओं के लिए और 10% पद पुरुषों के लिए निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों के पास Caregiving, Nursing, Physiotherapy या संबंधित क्षेत्र का अनुभव एवं प्रशिक्षण होना आवश्यक है। विदेश में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है।

Home Based Caregiver Jobs in Israel 2026 Overview

DetailsInformation
Recruitment NameIsrael Home-Based Caregiver Jobs 2026
Job LocationIsrael
Total Vacancies3500
Job TypeCaregiver
Salaryलगभग ₹2 लाख प्रति माह तक
Application ModeRegistration Based
Supported ByNSDC International

Home Based Caregiver Jobs in Israel 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 25 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 1.5 मीटर तथा वजन कम से कम 45 किलोग्राम होना आवश्यक है।

CategoryVacancy Percentage
महिला उम्मीदवार90%
पुरुष उम्मीदवार10%

Home Based Caregiver Jobs in Israel 2026 Education Qualification

उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ उम्मीदवार के पास कम से कम 3 वर्ष वैधता वाला पासपोर्ट होना चाहिए। अंग्रेजी भाषा का ज्ञान भी आवश्यक रखा गया है।

Home Based Caregiver Jobs in Israel 2026 Experience, Training and Certificate Details

  • उम्मीदवार के पास जीविका प्राप्त भारतीय प्रशिक्षण या संस्थान से कम से कम 990 घंटे का Caregiving प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना चाहिए। प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भारतीय प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जारी होना आवश्यक है।
  • उम्मीदवारों के पास Nursing, Physiotherapy, Caregiving या संबंधित क्षेत्र में अनुभव अथवा प्रमाण पत्र होना चाहिए। GNM, ANM एवं BSc Nursing उम्मीदवार भी आवेदन के लिए पात्र माने गए हैं।

Salary and Benefits

चयनित उम्मीदवारों को इजराइल में लगभग ₹2 लाख प्रति माह तक वेतन दिया जा सकता है। इसके अलावा उम्मीदवारों को अंतरराष्ट्रीय कार्य अनुभव प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।

Important Instructions

जिन उम्मीदवारों ने पहले इजराइल में काम किया है अथवा जिनके पति, पत्नी, माता-पिता या बच्चे वर्तमान में इजराइल में कार्यरत हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते।

इजराइल सरकार, भारत सरकार एवं NSDC द्वारा किसी प्रकार का दलाल या एजेंट नियुक्त नहीं किया गया है। चयन एवं नियुक्ति का अंतिम निर्णय इजराइली नियोक्ताओं का होगा।

NSDC केवल सुविधा प्रदाता संस्था के रूप में कार्य करेगी। आवेदन एवं चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

How to Apply Home Based Caregiver Jobs in Israel 2026

  • इजराइल Home-Based Caregiver Jobs 2026 के लिए उम्मीदवारों को NSDC International द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंजीकरण करना होगा।
  • उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट विवरण सही-सही भरना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सूचित किया जाएगा।

Home Based Caregiver Jobs in Israel 2026 Important Links

DescriptionStatus
Home Based Caregiver Jobs in Israel 2026 Official NotificationClick here
Home Based Caregiver Jobs in Israel 2026 Apply Click here
NSDC International Supporthttps://www.nsdcjobx.com/

Leave a Comment