DSSC Recruitment 2026: डिफेंस सर्विसेज स्टाफ भर्ती का 10वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी

डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज द्वारा Group C Civilian Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती Defence Services Staff College के अंतर्गत विभिन्न ग्रुप सी पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक एवं योग्य भारतीय नागरिक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए आवेदन फार्म 23 मई से 12 जून 2026 तक भरे जाएंगे इच्छुक और योग्य व्यक्ति आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट एवं फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 78 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती में Lower Division Clerk, Civilian Motor Driver, Multi Tasking Staff, Stenographer, Network Administrator, Hardware Administrator, Lineman एवं अन्य पद शामिल हैं। 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। रक्षा क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार अवसर माना जा रहा है।

DSSC Recruitment 2026 Overview

DSSC Recruitment 2026 का आयोजन Defence Services Staff College द्वारा Group C Civilian पदों के लिए किया जा रहा है।

DetailsInformation
Recruitment NameDSSC Group C Recruitment 2026
OrganizationDefence Services Staff College (DSSC)
Post NameGroup C Various Posts
Total Posts78
Application ModeOffline
Job LocationIndia
Official Websitemod.gov.in

DSSC Recruitment 2026 Important Dates

DSSC Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को Employment News में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 21 दिनों के भीतर आवेदन फॉर्म जमा करना होगा।

EventDate
Notification Published23–29 May 2026
Apply Start Date23 May 2026
Last Date to Apply12 June 2026

DSSC Recruitment 2026 Application Fees

सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा। उम्मीदवार को “DSSC Direct Recruitment 2026” के नाम से Canara Bank DSSC Branch के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट बनवाना होगा। आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

DSSC Recruitment 2026 Age Limit, Vacancy Details

DSSC Recruitment 2026 के अंतर्गत अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। Multi Tasking Staff एवं Technical Attendant पद के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Post NameVacancies
Lower Division Clerk09
Civilian Motor Driver13
Multi Tasking Staff38
Stenographer Grade-II05
Supervisor (Networking)01
Network Administrator04
Hardware Administrator04
Lineman02
Boat Builder01
Technical Attendant Printing Machine Operator01

DSSC Recruitment 2026 Educational Qualification

Lower Division Clerk (LDC)– उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार की अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।

Civilian Motor Driver (Ordinary Grade)– उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ Heavy Vehicle Driving License एवं भारी वाहन चलाने का कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।

Multi Tasking Staff (Office & Training)– उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होना चाहिए। MTS पद पर सफाई, गार्डनिंग, लोडिंग एवं अन्य कार्य करवाए जाएंगे।

Stenographer Grade-II– उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ 80 शब्द प्रति मिनट की स्टेनोग्राफी स्पीड आवश्यक है। ट्रांसक्रिप्शन समय अंग्रेजी के लिए 50 मिनट एवं हिंदी के लिए 65 मिनट रहेगा।

Supervisor (Networking)– उम्मीदवार के पास Engineering / Technology में Bachelor Degree या MCA / Computer Science / Information Technology में Master Degree होनी चाहिए। इसके साथ Network एवं Server Management में 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

Network Administrator उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए तथा Networking में Diploma या BCA Degree होनी चाहिए। इसके साथ CCNA एवं CCNP सर्टिफिकेट एवं 2 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।

Hardware Administrator– उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए तथा Computer Hardware में Advance Diploma या BCA Degree होनी चाहिए। इसके साथ VLSI Certification एवं 2 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।

Lineman- उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए तथा Optical Fiber Cable Line Management में Diploma होना चाहिए। संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव भी आवश्यक है।

Boat Builder– उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए तथा Fiberglass Reinforced Plastic Boats की मरम्मत का 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। Marine Fitter ट्रेड में Apprenticeship Certificate रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे।

Technical Attendant – Printing Machine Operator– उम्मीदवार के पास Printing Machine Operator ट्रेड में ITI Certificate होना चाहिए। या फिर 10वीं पास के साथ Printing Machine Operator का 1 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।

Salary Details

चयनित उम्मीदवारों को 7th CPC Pay Matrix के अनुसार वेतन दिया जाएगा। विभिन्न पदों के लिए Pay Level-1 से लेकर Pay Level-5 तक वेतनमान निर्धारित किया गया है।

PostPay Level
LDC / Driver / Boat BuilderLevel-2
MTS / Technical AttendantLevel-1
Stenographer / LinemanLevel-4
Supervisor / Network / Hardware AdministratorLevel-5

DSSC Recruitment 2026 Selection Process and Exam Pattern

  • DSSC Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर आयोजित की जाएगी।
  • लिखित परीक्षा में General Intelligence & Reasoning, Numerical Aptitude, General English, General Awareness एवं Trade Specific प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।
  • कुछ पदों के लिए Typing Test, Stenography Test, Driving Test एवं Physical Test भी आयोजित किए जाएंगे।

How to Apply DSSC Recruitment 2026

  • DSSC Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके भरना होगा। आवेदन फॉर्म केवल Block Letters में टाइप किया जाएगा। हस्तलिखित आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रतियां, फोटो एवं डिमांड ड्राफ्ट संलग्न करना होगा।
  • उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म के साथ स्वयं सत्यापित दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो एवं ₹100 का डिमांड ड्राफ्ट संलग्न करना होगा। आवेदन लिफाफे पर “APPLICATION FOR THE POST OF ________” स्पष्ट रूप से लिखना होगा।
  • अब आवेदन फॉर्म को “The Commandant, Defence Services Staff College, Wellington (Nilgiris) – 643231, Tamil Nadu” पते पर भेजना होगा। आवेदन अंतिम तिथि से पहले निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए।

DSSC Recruitment 2026 Important Links

DescriptionStatus
DSSC Recruitment 2026 NotificationClick Here
DSSC Recruitment 2026 Application FormClick Here
Official Websitehttps://ids.nic.in/

Leave a Comment