Railway Contract Vacancy 2026: रेलवे में निकली संविदा भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

रेलवे में काम करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा सामान्य नागरिकों एवं सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों के लिए पायलट आधार (M-UTS) सहायक के रूप में कार्य करने का अवसर दिया जा रहा है। इस भर्ती के तहत प्रयागराज मंडल के कुल 04 स्टेशनों पर 102 अवसर उपलब्ध करवाए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन फॉर्म प्राप्त करके ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म प्रयागराज, छिवकी, कानपुर और अलीगढ़ के बुकिंग कार्यालयों में उपलब्ध है। इसके अलावा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से भी फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

Railway Contract Vacancy 2026 Overview

विवरणजानकारी
OrganizationNorth Central Railway
DivisionPrayagraj Division
Post NameM-UTS Assistant
Total Opportunities102
Job TypeContractual
Work Duration30 June 2027
Application ModeOffline
Application Fee₹500
Last Date26 November 2026
Official Websitencr.indianrailways.gov.in

Railway Contract Vacancy 2026 Station Wise Details

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा कुल 04 स्टेशनों पर 102 अवसर उपलब्ध करवाए गए हैं। स्टेशन के अनुसार अवसरों का विवरण निम्न प्रकार है।

Station NameVacancies
PRYJ36
CNB36
ALJN18
PCOI12
Total102

Railway Contract Vacancy 2026 Job Duration

यह भर्ती स्थायी सरकारी नौकरी नहीं है, बल्कि संविदा (Contractual) आधार पर कार्य करने का अवसर है। इस कार्य की अवधि 30 जून 2027 तक निर्धारित की गई है। इसमें भविष्य में नियमित नियुक्ति का कोई दावा मान्य नहीं होगा।

Railway Contract Vacancy 2026 Application Fee

इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म के साथ ₹500 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क अप्रतिदेय (Non-Refundable) होगा।

इसके अतिरिक्त चयन के उपरांत सामान्य अभ्यर्थियों के लिए ₹1,00,000 की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए सुरक्षा राशि ₹20,000 निर्धारित की गई है। आवेदन के साथ ₹10,000 की बयाना राशि (Earnest Money) का भी उल्लेख किया गया है।

Railway Contract Vacancy 2026 Qualification & Documents

इस अवसर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

  • हाई स्कूल प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी या राशन कार्ड)
  • पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र (कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं होना चाहिए)
  • निवास प्रमाण पत्र

Railway Contract Vacancy 2026 Commission

इस कार्य के लिए कमीशन 1% से 3% तक निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत कार्य संचालन के लिए M-UTS उपकरण स्वयं के खर्च पर खरीदना होगा।

Railway Contract Vacancy 2026 Important Conditions

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को निम्नलिखित शर्तों का पालन करना होगा।

  • सभी जानकारी सत्य होना अनिवार्य है।
  • नियम एवं शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।
  • ₹10,000 बयाना राशि फॉर्म के साथ जमा करनी होगी।
  • सामान्य अभ्यर्थियों के लिए चयन उपरांत ₹1,00,000 सुरक्षा राशि जमा करनी होगी।
  • सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों के लिए चयन उपरांत ₹20,000 सुरक्षा राशि निर्धारित है।
  • M-UTS उपकरण स्वयं के खर्च पर खरीदना होगा।
  • कमीशन 1% से 3% तक मिलेगा।
  • यह केवल अस्थायी संविदात्मक कार्य अवसर है।
  • इसे किसी भी प्रकार से सरकारी नौकरी नहीं माना जाएगा।

Railway Contract Vacancy 2026 Apply Process

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है।

  1. सबसे पहले उत्तर मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वहां से M-UTS सहायक भर्ती का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  3. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न करें।
  5. निर्धारित ₹500 आवेदन शुल्क एवं ₹10,000 बयाना राशि के संबंध में विज्ञप्ति के निर्देशों का पालन करें।
  6. पूरा आवेदन फॉर्म निर्धारित कार्यालय में जमा करवाएं।

आवेदन फॉर्म जमा करने का स्थान:

  • वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वाणिज्य शाखा, DRM कार्यालय, प्रयागराज।
  • स्टेशन निदेशक/उप मुख्य यातायात प्रबंधक, कानपुर सेंट्रल स्टेशन।

इसके अलावा आवेदन फॉर्म प्रयागराज, छिवकी, कानपुर और अलीगढ़ के बुकिंग कार्यालयों से भी प्राप्त किया जा सकता है

Railway Contract Vacancy 2026 Important Links

DescriptionLink
NotificationDownload Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment