राजस्थान के 303 निकायों में चुनाव प्रक्रिया आज पूरी होगी , आचार संहिता हटाने का आदेश जल्द

जयपुर: राजस्थान में निकाय चुनाव 2026 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। प्रदेश के 303 निकायों में आज चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। चुनावी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद इन निकायों से आचार संहिता हटाई जा सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आज आचार संहिता समाप्त करने संबंधी आदेश जारी किए जाने की संभावना है।

हालांकि, जिन निकायों में अभी चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, वहां आचार संहिता प्रभावी रहेगी। इन निकायों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक आचार संहिता लागू रहेगी। वहीं जिन निकायों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, वहां आचार संहिता हटने के बाद विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

Leave a Comment