Rajasthan Young Intern Program 2026: राजस्थान सरकार ने यंग इंटर्न प्रोग्राम का नोटिफिकेशन जारी ₹30,000 मासिक मानदेय

राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से युवाओं के लिए यंग इंटर्न कार्यक्रम 2026 शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत विभाग में अलग-अलग कार्यक्षेत्रों के लिए प्रतिभाशाली और योग्य युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस इंटर्नशिप में कॉपी एडिटर, कंटेंट राइटर, सोशल मीडिया एक्सपर्ट, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर, क्रिएटिव राइटर, न्यूज एंकर, वॉइस ओवर आर्टिस्ट, फील्ड रिपोर्टर और डेस्क एडिटर जैसे कार्यक्षेत्र शामिल हैं। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होकर 13 सितंबर 2026 तक चलेगी। चयनित युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान हर महीने ₹30,000 का मानदेय दिया जाएगा। यह कार्यक्रम युवाओं को सरकारी योजनाओं, नीतियों और परियोजनाओं से जुड़े कार्यों का व्यावहारिक अनुभव देने तथा उनके कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और संबंधित कार्यक्षेत्र की शर्तों को ध्यानपूर्वक देख लेना चाहिए।

यह कार्यक्रम केवल इंटर्नशिप है और विभाग ने स्पष्ट किया है कि इससे भविष्य में किसी सरकारी या अन्य रोजगार की गारंटी नहीं मिलेगी। इंटर्नशिप की अवधि नियुक्ति की तारीख से 30 सितंबर 2027 तक रहेगी। पहले छह महीने पूरे होने के बाद विभाग द्वारा आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा और संतोषजनक प्रदर्शन होने पर इंटर्नशिप आगे जारी रखी जा सकेगी।

Rajasthan Young Intern Program 2026 Overview

राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के इस कार्यक्रम में कुल 20 इंटर्न पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें कॉपी एडिटर, कंटेंट राइटर, सोशल मीडिया एक्सपर्ट, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर, क्रिएटिव राइटर, न्यूज एंकर, वॉइस ओवर आर्टिस्ट, फील्ड रिपोर्टर और डेस्क एडिटर जैसे कार्यक्षेत्र शामिल हैं।

ParticularDetails
OrganizationDepartment of Information & Public Relations, Rajasthan
ProgramYoung Intern Program 2026
Total Posts20
Application ModeOffline / E-Mail / Through Eligible Institution Campus
Application Start Date14 August 2026
Last Date13 September 2026
Age Limit21 to 30 Years
Monthly Stipend₹30,000
Internship DurationFrom Appointment Date to 30 September 2027
Selection ProcessEligibility Screening + Interview / Group Discussion
Official Websitedipr.rajasthan.gov.in
Job GuaranteeNo

इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सरकारी विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों और परियोजनाओं में काम करने का व्यावहारिक अनुभव देना है। चयनित इंटर्न को विभाग की अलग-अलग शाखाओं, विभागों और जिला कार्यालयों में कार्य सौंपा जा सकता है।

Rajasthan Young Intern Program 2026 Important Dates

आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 13 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

आवेदन शुरू होने की तिथि: 14 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 13 सितंबर 2026
इंटर्नशिप की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2027

Rajasthan Young Intern Program 2026 Application Fees

इसके लिए किसी भी प्रकार का कोई भी रखा गया है

Rajasthan Young Intern Program 2026 Age Limit

यंग इंटर्न कार्यक्रम के लिए उम्मीदवार की आयु आवेदन की अंतिम तिथि तक 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Rajasthan Young Intern Program 2026 Vacancy Details

कुल 20 इंटर्न पद अलग-अलग कार्यक्षेत्रों में निर्धारित किए गए हैं। इनमें कॉपी एडिटर 1, कंटेंट राइटर 1, सोशल मीडिया एक्सपर्ट 2, ग्राफिक डिजाइनर 1, वीडियो एडिटर 1, क्रिएटिव राइटर 1, न्यूज एंकर 2, वॉइस ओवर आर्टिस्ट 1, फील्ड रिपोर्टर 8 और डेस्क एडिटर 2 पद शामिल हैं।

Rajasthan Young Intern Program 2026 Educational Qualification

सामान्य रूप से उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र के अनुसार 12वीं या स्नातक में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। पत्रकारिता से जुड़े कार्यक्षेत्रों के लिए बीजेएमसी, बीजे या पीजीडीजे जैसी योग्यता भी स्वीकार की गई है। कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कॉपी एडिटर: 12वीं, स्नातक या पत्रकारिता में संबंधित योग्यता के साथ 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक। समाचार पत्र, टीवी चैनल, विज्ञापन एजेंसी या जनसंपर्क एजेंसी में कॉपी एडिटर के अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता।

कंटेंट राइटर: 12वीं, स्नातक या पत्रकारिता संबंधी योग्यता में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक। कंटेंट राइटिंग के अनुभव वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता।

सोशल मीडिया एक्सपर्ट: 12वीं में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक तथा आईटी/कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक या पत्रकारिता में संबंधित योग्यता। सोशल मीडिया मार्केटिंग, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता।

ग्राफिक डिजाइनर: 12वीं या स्नातक में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक तथा पत्रकारिता अथवा ग्राफिक डिजाइनिंग में संबंधित योग्यता। कोरल ड्रॉ, इन डिजाइन, क्वार्क और फोटोशॉप जैसे सॉफ्टवेयर पर काम का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता।

वीडियो एडिटर: 12वीं, स्नातक या पत्रकारिता में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक। वीडियो प्रोडक्शन में संबंधित डिग्री या डिप्लोमा वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। टीवी चैनल या वीडियो प्रोडक्शन हाउस में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता।

क्रिएटिव राइटर: 12वीं, स्नातक या पत्रकारिता में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक। सृजनात्मक लेखन में संबंधित डिग्री या डिप्लोमा तथा जिंगल, स्लोगन या प्रचार संबंधी रचनात्मक लेखन का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता।

न्यूज एंकर: 12वीं, स्नातक या पत्रकारिता में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक। किसी समाचार चैनल में न्यूज एंकर के रूप में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता।

वॉइस ओवर आर्टिस्ट: 12वीं, स्नातक या पत्रकारिता में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक। रेडियो, पॉडकास्ट या टीवी चैनल में वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता।

फील्ड रिपोर्टर: 12वीं, स्नातक या पत्रकारिता में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक। राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तरीय समाचार पत्र या न्यूज चैनल में रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता। इस कार्यक्षेत्र में 8 पद हैं।

डेस्क एडिटर: 12वीं, स्नातक या पत्रकारिता में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक। प्रिंट मीडिया या डेस्क पर कार्य करने वाले अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता।

Rajasthan Young Intern Program 2026 Selection Process

उम्मीदवारों के आवेदन पत्र और उनके द्वारा चुने गए कार्यक्षेत्र से संबंधित पात्रता की जांच विभाग द्वारा की जाएगी। पात्र उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार और/या समूह चर्चा के लिए बुलाया जा सकता है। अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होने पर विभागीय स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा अतिरिक्त चयन प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है।

Rajasthan Young Intern Program 2026 Exam Pattern

इस कार्यक्रम के लिए विभागीय दिशा-निर्देशों में किसी लिखित परीक्षा का अलग से परीक्षा पैटर्न जारी नहीं किया गया है। चयन प्रक्रिया में आवेदन की पात्रता, दस्तावेज, अनुभव तथा साक्षात्कार और/या समूह चर्चा को आधार बनाया जाएगा।

Rajasthan Young Intern Program 2026 Monthly Stipend

चयनित इंटर्न को प्रति माह ₹30,000 का एकमुश्त मानदेय दिया जाएगा। यदि इंटर्नशिप में शामिल होने के एक महीने के भीतर कोई उम्मीदवार इंटर्नशिप छोड़ देता है तो उसे मानदेय नहीं दिया जाएगा। प्रत्येक माह एक आकस्मिक अवकाश का प्रावधान है तथा अतिरिक्त अवकाश लेने पर मानदेय में कटौती की जा सकती है। इसके अतिरिक्त किसी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य भत्ता देय नहीं होगा।

Rajasthan Young Intern Program 2026 Internship Duration

इंटर्नशिप की अवधि नियुक्ति की तारीख से 30 सितंबर 2027 तक निर्धारित की गई है। पहले छह महीने पूरे होने के बाद सभी इंटर्न का आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा। प्रदर्शन संतोषजनक होने पर इंटर्नशिप आगे जारी रखी जा सकती है।

यह एक पूर्णकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम है। इंटर्नशिप के दौरान इंटर्न को किसी अन्य नौकरी या कार्य को करने की अनुमति नहीं होगी। किसी अन्य नौकरी में कार्यरत पाए जाने पर इंटर्नशिप तत्काल समाप्त की जा सकती है। इंटर्न के पास अपना लैपटॉप और इंटरनेट/डेटा की सुविधा होना आवश्यक है।

Rajasthan Young Intern Program 2026 Certificate

इंटर्नशिप की निर्धारित अवधि पूरी करने के बाद इंटर्न द्वारा प्रस्तुत अंतिम रिपोर्ट को विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वारा अनुमोदित किए जाने पर इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। यदि इंटर्नशिप बीच में छोड़ दी जाती है या अंतिम रिपोर्ट उपयुक्त नहीं पाई जाती है तो प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

How to Apply Rajasthan Young Intern Program 2026

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को विभाग द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन ऑफलाइन अथवा ई-मेल के माध्यम से किया जा सकता है। मान्यता प्राप्त शैक्षणिक/तकनीकी संस्थान के परिसर के माध्यम से भी आवेदन की व्यवस्था दी गई है।

आवेदन पत्र के साथ उम्मीदवार को अपनी शैक्षणिक, तकनीकी और अनुभव संबंधी दस्तावेजों की एक पीडीएफ बनाकर विभाग के ई-मेल estt.dipr@rajasthan.gov.in पर भेजनी होगी। साथ ही आवेदन की प्रति विभागीय पते पर भेजने का भी उल्लेख विज्ञप्ति में किया गया है।

आवेदन के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से संबंधित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे। चयनित उम्मीदवारों की सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों को इंटर्नशिप में शामिल होने की तारीख के साथ इंटर्नशिप पत्र जारी किए जाएंगे।

आवेदन पत्र और कार्यक्रम से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आवेदन ई-मेल के माध्यम से estt.dipr@rajasthan.gov.in पर भेजा जा सकता है। किसी जानकारी के लिए विभाग के हेल्प डेस्क नंबर 0141-2227237 पर कार्यालयीन कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

Rajasthan Young Intern Program 2026 Important Links

Rajasthan Young Intern Program 2026 NotificationClick Here
Rajasthan Young Intern Program 2026 Application FormClick Here
Official Websitewww.dipr.rajasthan.gov.in

Leave a Comment