Rajasthan PTET Counselling 2026: राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें पूरी काउंसलिंग शेड्यूल

राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने पीटीईटी 2026 प्रथम चरण काउंसलिंग का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन, कॉलेज चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन, फीस जमा करने और रिपोर्टिंग की पूरी समय सारणी भी जारी कर दी गई है।

जो अभ्यर्थी पीटीईटी 2026 परीक्षा में सफल हुए हैं, वे निर्धारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को समय पर रजिस्ट्रेशन, कॉलेज विकल्प भरना और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा। नीचे पूरी काउंसलिंग डेट्स और प्रक्रिया दी गई है।

Rajasthan PTET Counselling 2026 Overview

राजस्थान पीटीईटी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। सभी योग्य अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। कॉलेज आवंटन मेरिट, श्रेणी और भरे गए कॉलेज विकल्पों के आधार पर किया जाएगा।

ParticularDetails
Exam NameRajasthan PTET Counselling 2026
Conducting BodyVMOU, Kota
Course2 Year B.Ed / 4 Year Integrated B.A. B.Ed. & B.Sc. B.Ed.
Counselling ModeOnline
Counselling Registration Start04 July 2026
Official Websiteptetvmou2026.in

Rajasthan PTET Counselling 2026 Important Dates

विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रथम चरण काउंसलिंग की सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं।

गतिविधितिथि
आवेदन संशोधन04 जुलाई से 16 जुलाई 2026
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन एवं ₹5000 शुल्क जमा04 जुलाई से 15 जुलाई 2026
कॉलेज चॉइस फिलिंग06 जुलाई से 16 जुलाई 2026
प्रथम चरण सीट आवंटन21 जुलाई 2026
₹22,000 फीस जमा एवं दस्तावेज अपलोड21 जुलाई से 27 जुलाई 2026
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग21 जुलाई से 29 जुलाई 2026
कॉलेज द्वारा दस्तावेज सत्यापन21 जुलाई से 29 जुलाई 2026
प्रवेश स्लिप डाउनलोड22 जुलाई से 30 जुलाई 2026
कक्षाएं प्रारंभ29 जुलाई 2026
Upward Movement आवेदन30 जुलाई से 31 जुलाई 2026
Upward Movement परिणाम03 अगस्त 2026
अंतिम रिपोर्टिंग एवं सत्यापन03 अगस्त से 05 अगस्त 2026

Rajasthan PTET Counselling Registration Fee

विवरणशुल्क
Counselling Registration Fee₹5,000
College Allotment Fee₹22,000

Rajasthan PTET Counselling Process

राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा करके अपनी पसंद के बीएड कॉलेजों का चयन करना होगा। सीट आवंटन होने के बाद आवंटित कॉलेज की फीस जमा करनी होगी, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे तथा निर्धारित समय में कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी। इसके बाद कॉलेज द्वारा दस्तावेज सत्यापन पूरा होने पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • पीटीईटी 2026 स्कोर कार्ड
  • काउंसलिंग आवेदन पत्र
  • 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका
  • स्नातक/संबंधित योग्यता की अंकतालिका
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • फीस भुगतान रसीद

Rajasthan PTET Counselling 2026 में आवेदन कैसे करें?

  1. पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. PTET Counselling 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
  4. ₹5000 काउंसलिंग शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  5. अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन करें।
  6. आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  7. भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंट सुरक्षित रखें।

Rajasthan PTET Counselling 2026 Important Links

DescriptionLink
Rajasthan PTET Counselling 2026 NotificationClick Here
Online RegistrationClick Here
Official Websitehttps://ptetvmoukota2026.in/

FAQs

Q. राजस्थान PTET Counselling 2026 कब शुरू होगी?
Ans. काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 04 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं।

Q. काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस कितनी है?
Ans. काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹5000 निर्धारित किया गया है।

Q. प्रथम चरण सीट आवंटन कब जारी होगा?
Ans. प्रथम चरण की Allotment List 21 जुलाई 2026 को जारी होगी।

Leave a Comment