SSC GD Answer Key 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की जारी यहां से चेक करें

SSC GD Answer Key 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की 15 जून 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने CAPFs, SSF तथा असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आयोग द्वारा उम्मीदवारों को अपनी उत्तर पुस्तिका का मिलान करने और संभावित स्कोर का अनुमान लगाने का अवसर दिया गया है।

SSC GD Answer Key 2026 OverView

OrganizationStaff Selection Commission (SSC)
Exam NameSSC GD Constable Examination 2026
PostsConstable (GD) in CAPFs, SSF & Rifleman (GD) in Assam Rifles
Exam ModeComputer Based Examination (CBE)
Exam Date27 April 2026 to 31 May 2026
Answer Key StatusReleased on 15 June 2026
Objection ModeOnline
Official Websitessc.gov.in

SSC GD Answer Key 2026 Latest News

एसएससी ने आंसर की के साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध करवाई है, जिससे अभ्यर्थी परीक्षा में दिए गए अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर उम्मीदवार को आपत्ति है तो वह निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

उम्मीदवार 15 जून 2026 शाम 6:00 बजे से 20 जून 2026 शाम 6:00 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ₹50 प्रति प्रश्न शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके बाद आयोग सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा और फिर फाइनल आंसर की एवं परिणाम जारी किए जाएंगे।

SSC GD Answer Key 2026 कैसे चेक करें?

  • SSC GD आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे “SSC GD Constable Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपकी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • अभ्यर्थी इसे डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं तथा भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख सकते हैं।

SSC GD Answer Key 2026 Important Links

SSC GD Answer Key 2026 Notice PDFNotice PDF
SSC GD Answer Key 2026 Check LinkAnswer Key
SSC Official WebsiteSSC

Leave a Comment