RPSC SI 2021 Eligible Candidate List: राजस्थान SI भर्ती परीक्षा दोबारा होगी, 3.83 लाख अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी

राजस्थान में लंबे समय से विवादों में चल रही Sub Inspector (SI) / Platoon Commander भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर अब सबसे बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने इस भर्ती परीक्षा को पूरी तरह निरस्त करते हुए दोबारा परीक्षा आयोजित करवाने का फैसला लिया है। इस परीक्षा का पुनः आयोजन 20 सितंबर 2026 (रविवार) को करवाया जाना प्रस्तावित है। परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार शामिल होंगे जिन्होंने वर्ष 2021 में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्र दिए थे। आयोग ने कुल 3,83,097 अभ्यर्थियों को पात्र माना है जिनकी लिस्ट जारी कर दी गई है।

RPSC SI 2021 Eligible Candidate List Overview

भर्ती का नामRajasthan SI / Platoon Commander Recruitment 2021
भर्ती बोर्डराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
परीक्षा का नामSI Re Exam 2026
पुरानी परीक्षा तिथि13 से 15 सितंबर 2021
परीक्षा स्थितिपुरानी परीक्षा निरस्त
नई प्रस्तावित परीक्षा तिथि20 सितंबर 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन
कुल पात्र अभ्यर्थी3,83,097
आधिकारिक संस्थाRPSC अजमेर

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन पहले 13 सितंबर 2021 से 15 सितंबर 2021 तक करवाया गया था, लेकिन परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों और विवादों के चलते सरकार की अनुशंसा पर अब पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि अब परीक्षा दोबारा आयोजित होगी और इसके लिए नई प्रस्तावित परीक्षा तिथि भी जारी कर दी गई है।

RPSC SI 2021 Eligible Candidate List Latest News

राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा 8 मई 2026 को जारी प्रेस नोट में बताया गया कि “उप निरीक्षक पुलिस/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2021” को पूर्णतः निरस्त किया जाता है। इसके बाद 12 मई 2026 को आयोग ने दूसरा प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि इस परीक्षा का पुनः आयोजन 20 सितंबर 2026 (रविवार) को करवाया जाना प्रस्तावित है।

इस फैसले के बाद राजस्थान में SI भर्ती को लेकर फिर से हलचल शुरू हो गई है। लाखों उम्मीदवार अब दोबारा परीक्षा की तैयारी में जुट चुके हैं क्योंकि यह भर्ती राज्य की सबसे बड़ी पुलिस भर्तियों में से एक मानी जाती है।

केवल इन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा परीक्षा में बैठने का मौका

RPSC द्वारा जारी प्रेस नोट में सबसे महत्वपूर्ण बात यह कही गई है कि इस पुनः आयोजित परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार शामिल होंगे जिन्होंने वर्ष 2021 में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्र दिए थे। आयोग ने कुल 3,83,097 अभ्यर्थियों को पात्र माना है।

इसके साथ ही उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी गई है। जिसमें कई उम्मीदवारों की जानकारी दिखाई दे रही है। इस सूची में Application ID, Candidate Name, Father Name, Date of Birth, Home District और SSO ID जैसी डिटेल्स दी गई हैं।

आयोग अब इसी रिकॉर्ड के आधार पर उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल करेगा। जिन उम्मीदवारों का नाम जारी सूची में शामिल है केवल उन्हीं को SI Re Exam 2026 में बैठने का मौका मिलेगा। यदि किसी उम्मीदवार का नाम सूची में नहीं है तो वह इस परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएगा। SI री-एग्जाम 2026 के लिए जारी यह सूची सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक मानी जा रही है क्योंकि अब पूरी भर्ती प्रक्रिया पुराने रिकॉर्ड के आधार पर ही आयोजित की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई नया आवेदन नहीं लिया जाएगा और पात्रता 2021 भर्ती विज्ञापन के अनुसार ही तय होगी।

यानी जिन उम्मीदवारों ने पहले दोनों पेपर दिए थे और जिनका नाम आयोग की सूची में मौजूद है वही उम्मीदवार अब इस भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे। इससे फर्जी आवेदन और नए उम्मीदवारों की एंट्री पूरी तरह बंद हो गई है

RPSC SI 2021 Eligible Candidate List Important Links

RPSC SI 2021 Eligible Candidate ListClick Here
Official Websitehttps://rpsc.rajasthan.gov.in/

Leave a Comment