Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026: राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना 2026 का नोटिफिकेशन जारी आवेदन शुरू

राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राएं जिन्होंने वर्ष 2025 की परीक्षा में राज्य स्तर और जिला स्तर पर निर्धारित कट अंक हासिल किए हैं या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं तो उनको राजस्थान बोर्ड द्वारा पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है राज्य स्तर पर 12वीं पास छात्र को 51000 वहीं 10वीं पास को 31000 रुपए की राशि दी जाती है राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना के लिए आवेदन करने हेतु अंतिम तिथि 25 फरवरी निर्धारित की गई है।

राजस्थान सरकार के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है इसके लिए राजस्थान सरकार एकल पुत्री द्विपुत्री योजना पुरस्कार योजना शुरू कर रही है जिसके लिए आवेदन फार्म मांगे गए हैं इसमें दो पुत्री वाले परिवार की प्रतिभाशाली युवाओं को और एक पुत्री वाले परिवार को इसमें मदद दी जाती है।

राजस्थान सरकार के द्वारा इन छात्रों को राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के अंदर राज्य अथवा जिला स्तरीय निर्धारित कट या उससे अधिक अंक प्राप्त होने के बाद में यह योजना का लाभ दिया जाता है जिसमें 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के राज्य स्तरीय और प्रत्येक जिला स्तर पर अलग-अलग कट ऑफ अंक दिए जाते हैं यह छात्रा के कटऑफ मार्क्स है तो वह आवेदन फॉर्म भर सकती है और उसके लिए लाभ ले सकती है।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 पुरस्कार राशि

पुरस्कार राशि राज्य स्तरीय:

बोर्ड परीक्षापुरस्कार राशि
उच्च माध्यमिक / उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा / वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा – राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिका51,000 रुपए
माध्यमिक / माध्यमिक (व्यावसायिक) / प्रवेशिका परीक्षा – राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिका31,000 रुपए

पुरस्कार राशि जिला स्तरीय

बोर्ड परीक्षापुरस्कार राशि
माध्यमिक / माध्यमिक (व्यावसायिक) / प्रवेशिका परीक्षा – जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिका11,000 रुपए
उच्च माध्यमिक / उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा / वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा – जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिका11,000 रुपए

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Eligibility

राजस्थान बोर्ड के 2025 के आधार पर इस योजना का लाभ दिया जाता है जिसमें राज्य स्तरीय जिला स्तरीय कर्म के निश्चित स्थान तक आपको इसका लाभ लेना होता है।राज्य या जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निर्धारित स्थान तक आने वाले अभ्यर्थी पात्र माने जाएंगे। निर्धारित प्राप्तांक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी योग्यता के आधार पर शामिल किया जाएगा। एकल पुत्री या दो संतानों वाले परिवार में केवल दोनों पुत्रियां होने की स्थिति में विशेष प्रावधान लागू होगा। इसी प्रकार, तीन संतानों वाले परिवार में यदि दो पुत्रियां जुड़वा हों, तो भी संबंधित प्रावधान के अनुसार पात्रता प्रदान की जाएगी।

राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना 2026 के लिए कट ऑफ अंक

परीक्षाराज्य स्तर पर निर्धारित Cut Off Marks
माध्यमिक परीक्षा585
माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा594
उच्च माध्यमिक परीक्षाविज्ञान – 490, वाणिज्य – 486, कला – 489
उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षाविज्ञान – 338, वाणिज्य – 338, कला – 470
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा467
प्रवेशिका परीक्षा534

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Required documents

छात्रा का आवेदन फॉर्म विधिवत भरकर प्रस्तुत किया जाना आवश्यक है। इसके साथ ₹50 के नॉन-ज्यूडिशियल स्टांप पेपर पर नोटरी से सत्यापित माता-पिता का संतान संबंधी मूल शपथ पत्र संलग्न करना होगा। साथ ही संस्था प्रधान का अनुशंषा पत्र अनिवार्य होगा, जबकि स्वयंपाठी छात्रा के मामले में राजपत्रित अधिकारी का अनुशंषा पत्र देना आवश्यक रहेगा।

इसके अतिरिक्त परिवार के राशन कार्ड या जन आधार कार्ड की फोटो प्रति, जो राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित हो, आवेदन पत्र के साथ लगानी होगी। बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की स्पष्ट पठनीय फोटो प्रति अथवा खाते के निरस्त चेक की प्रति भी संलग्न करनी होगी, जिसमें खाता संख्या, IFSC कोड, ब्रांच कोड तथा बैंक फोन नंबर आदि सभी विवरण स्पष्ट हों और जिन्हें बैंक मैनेजर द्वारा सत्यापित किया गया हो।

इसके साथ आधार कार्ड या मतदाता पहचान प्रमाण पत्र की सत्यापित फोटो प्रति लगाना अनिवार्य है। अंत में आवेदन पत्र के साथ बोर्ड परीक्षा की अंक तालिका की सत्यापित फोटो प्रति भी संलग्न करना आवश्यक होगा।

How to Apply Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026

  • सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा इसके बाद में राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना का नोटिफिकेशन देख लेना है।
  • इसके बाद में आपको सभी दिशा निर्देश को अच्छे से पढ़ लेना है और कट ऑफ अच्छे से चेक कर लेनी है।
  • इसके बाद आवेदन फार्म और शपथ पत्र को एयरफोर्स आकर के कागज पर प्रिंट कर लेना है इसके बाद आवेदन फार्म के अंदर पूछी गई सभी जानकारी आपको सही-सही दर्ज कर देनी है।
  • फिर आवेदन फार्म और आवेदन दस्तावेज संलग्न करके छात्र के विद्यालय के संस्था प्रधान से परीक्षार्थी की स्थिति में राजपत्रित अधिकारी की अनुशंसा अग्रेषित करवाऐ।
  • इसके बाद में रजिस्टर डाक से सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के पत्ते पर इसको भेजना है ध्यान रहे आपका कंफर्म अंतिम तिथि के दिन या उससे पहले पहुंच जाना चाहिए।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Important Links

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Form Last Date22 February 2026
Application formClick Here
Official NotificationClick Here
Official Websiterajeduboard.rajasthan.gov.in

Leave a Comment