Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सरकार दे रही है बेटियों को 51000 रूपये आवेदन शुरू

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म शुरू हो गए हैं राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पात्र परिवारों को वित्तीय सहायता दी जाती है ताकि वे अपनी बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक कर सकें। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित होती है, जिससे आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह कागज रहित और आसान हो जाती है।

इस योजना का लाभ विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग, बीपीएल परिवार, अंत्योदय परिवार, आस्था कार्ड धारक, आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाएं, विशेष योग्यजन तथा पालनहार योजना से जुड़ी कन्याओं को दिया जाता है। इसके अलावा महिला खिलाड़ियों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों पर विवाह का आर्थिक बोझ कम करना और बेटियों के विवाह को प्रोत्साहित करना है।

Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Eligibility

  • इस योजना का लाभ केवल राजस्थान के मूल निवासियों को ही दिया जाता है।
  • कन्या की आयु कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है और अधिकतम दो कन्याओं के विवाह तक ही यह सहायता प्रदान की जाती है।
  • विधवा महिलाओं के मामले में यह शर्त है कि उन्होंने पुनर्विवाह न किया हो, उनकी वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक न हो और परिवार में 25 वर्ष से अधिक आयु का कोई कमाने वाला सदस्य न हो।

Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Benefits

  • इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के बीपीएल परिवारों को कन्या के विवाह पर 31,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। यदि कन्या दसवीं पास है तो 10,000 रुपये और स्नातक पास होने पर 20,000 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
  • वहीं अन्य बीपीएल, अंत्योदय, आस्था कार्डधारी, विधवा, विशेष योग्यजन और पालनहार श्रेणी के परिवारों को 21,000 रुपये की सहायता दी जाती है, साथ ही शिक्षा के आधार पर वही अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है।

Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Required Documents

आवेदन के लिए जनाधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, बीपीएल या अंत्योदय प्रमाण पत्र, विधवा होने की स्थिति में पेंशन या मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विशेष योग्यजन प्रमाण पत्र, पालनहार योजना प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, कन्या और वर के जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज, फोटो आदि आवश्यक होते हैं। इसके अलावा दस्तावेजों की सत्यता के लिए स्वघोषणा पत्र भी देना होता है।

How to Apply Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026

इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर या स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

  • सबसे पहले SSO पोर्टल पर लॉगिन करना होता है, इसके बाद SJMS पोर्टल में जाकर योजना का चयन किया जाता है।
  • फिर आवेदक को अपनी प्रोफाइल भरनी होती है, परिवार और कन्या की जानकारी दर्ज करनी होती है
  • दस्तावेज अपलोड करने होते हैं और अंत में आवेदन को सत्यापित करके सबमिट करना होता है।
  • आवेदन की स्थिति भी पोर्टल पर देखी जा सकती है और यदि कोई आपत्ति लगती है तो उसकी जानकारी भी वहीं मिल जाती है।

इस प्रकार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है, जो न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है बल्कि बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक संपन्न कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह योजना पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल प्रणाली पर आधारित है, जिससे लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचता है।

Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Important Links

Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Online Form StartStart
Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 NotificationClick Here
Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026 Apply OnlineClick Here
Official Websitehttps://sje.rajasthan.gov.in/

Leave a Comment